'कोई नहीं कर सकता अलग'
शादी के बाद रेश्मा और अभिषेक ने आगे बढ़ने का निर्णय लिया है। दोनों ने साफ किया कि हमें कोई अलग नहीं कर सकता है। रेशमा ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि हमने अपनी मर्जी से हिंदू धर्म अपनाया है। हिंदू रीति-रिवाज के साथ शादी की है। रेशमा का कहना है कि अभिषेक हमारा प्यार है। दुनिया की कोई ताकत अब हमें अलग नहीं कर सकती।अभिषेक और रेशमा की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। उनके प्यार के किस्से को सोशल मीडिया यूजर्स अपने-अपने अंदाज में परोस रहा है। कोई इसे सच्चे प्यार की जीत बता रहा है। वहीं, कुछ लोग इस शादी पर सवाल उठा रहे हैं।


