Select Date:

क्लेम सेटलमेंट पर भ्रामक विज्ञापन देना बंद करें बीमा कंपनियां, दावों और हकीकत में बड़ा अंतर, IRDAI की चेतावनी

Updated on 22-11-2025 01:09 PM
नई दिल्ली: भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) ने जनरल और हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियों से कहा है कि वे विज्ञापनों में क्लेम सेटलमेंट के भ्रामक आंकड़े दिखाना बंद करें। साथ ही, वे मिलकर एक ऐसा स्टैंडर्ड फॉर्म्युला तैयार करें जिसे सभी कंपनियां अपनाएं। बीमा रेगुलेटर IRDAI ने कहा है कि मीडिया में ऐसे विज्ञापनों की बाढ़ आ गई है, जो 'भ्रामक, धोखा देने वाले और नियमों के खिलाफ' हैं। क्लेम सेटलमेंट रेश्यो इस तरह पेश किया जा रहा है मानो क्लेम बहुत ही कम रिजेक्ट होते हैं। जबकि रेगुलेटर के पास जमा किए गए असली आंकड़े कुछ और ही बयां करते हैं।

IRDAI का कहना है कि बीमा कंपनियां सेटलमेंट रेश्यो निकालने के लिए अलग-अलग परिभाषाएं इस्तेमाल करती हैं। वे अपने विज्ञापनों में रिजेक्ट किए गए या पेंडिंग क्लेम को जानबूझकर शामिल नहीं करतीं। ये आंकड़े अक्सर उनकी ऑडिटेड एनुअल रिपोर्ट में दिए गए आंकड़ों से मेल नहीं खाते।

क्या दिए कंपनियों को निर्देश

बीमा रेगुलेटर ने कंपनियों से कहा है कि वे अपने मौजूदा तरीकों की समीक्षा करें। अपनी कमियों को पहचानें और एक ऐसा साझा फॉर्म्युला तय करें जो मोटर, हेल्थ, पर्सनल एक्सीडेंट, फायर और मरीन जैसे सभी तरह के बीमा पर लागू हो सके। रेगुलेटर चाहता है कि पूरी इंडस्ट्री के लिए एक ही पैमाना हो।

बीमा कंपनियों ने बताया रिजेक्ट का कारण

बीमा कंपनियों का कहना है कि कुछ क्लेम इसलिए रिजेक्ट हो जाते हैं, क्योंकि डॉक्यूमेंट जमा करने की डेडलाइन निकल जाती है। कुछ दूसरे क्लेम कॉन्ट्रैक्ट की वाजिब शर्तों के कारण खारिज किए जाते हैं।

ग्राहक भी ध्यान दें

रेगुलेटर का कहना है कि ग्राहकों को सिर्फ सेटलमेंट रेश्यो ही नहीं देखना चाहिए। यह भी देखना चाहिए कि क्लेम में कितनी देर होती है। क्लेम किन वजहों से रिजेक्ट होते हैं और क्लेम सर्विस की पूरी क्वालिटी कैसी है। एक बार जब सबके लिए एक जैसे नियम बन जाएंगे, तो इन बातों की अलग से जांच की जाएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
 29 April 2026
नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
 29 April 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पसंदीदा टैरिफ (आयात शुल्क) को सुप्रीम कोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित किए जाने के बाद अब एक नया रास्ता निकाला है। ट्रंप प्रशासन अब…
 29 April 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी का सालाना प्रॉफिट 10 अरब…
 29 April 2026
 देश में डिजिटल ट्रांजेक्शन की राह आसान करने वाला संगठन है नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI)। इसका कहना है कि जैसे-जैसे इसका उपयोग बढ़ रहा है, वैसे-वैसे लोगों के…
 29 April 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में बुधवार को जबरदस्त तेजी आई। सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा उछल गया। वहीं बंधन बैंक के शेयर में 12 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखा गया।…
 28 April 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया संकट का असर भारत में सिर्फ कच्चे तेल या गैस तक सीमित नहीं है। खाड़ी देशों से आने वाली खाद यानी उर्वरक पर भी इसका असर दिखाई…
Advt.