Select Date:

सही दवा शुद्ध आहार-यही छत्तीसगढ़ का आधार थीम पर खाद्य सामग्रियों की सघन जांच अभियान

Updated on 29-04-2026 12:21 PM

कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ शासन एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छ0ग0 के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में जिले में सही दवा शुद्ध आहार- यही छत्तीसगढ़ का आधार के थीम के अंतर्गत खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के द्वारा 27 अप्रैल 2026 से 11 मई 2026 तक 15 दिवसीय सघन जांच अभियान संचालित किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य प्रदेश के नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य एवं औषधि उपलब्ध कराना है। 

अभियान के सुचारू रूप से संचालन के लिये कलेक्टर द्वारा खाद्य एवं औषधि प्रशासन, राजस्व एवं पुलिस विभाग के संयुक्त दल का गठन किया गया है। इसी क्रम में औषधि जांच दल के द्वारा 27 अप्रैल 2026 को 06 कॉस्मेटिक दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया, सभी दुकान के संचालकों को क्रय विक्रय दस्तावेजों के संधारण, एक्सपायर्ड कॉस्मेटिक्स का पृथक संधारण, प्रोडक्ट में बैच न0 सहित अन्य जानकारी युक्त जांच कर क्रय करने संबंधी निर्देश दिये गये। माजिसा एजेंसी, विकास नगर से एक कॉस्मेटिक का सैंपल जांच हेतु राज्य के परीक्षण प्रयोगशाला में भेजा गया तथा खाद्य जांच दल द्वारा विभिन्न गुपचुप ठेला, मोमो सेंटर, चाट कॉनर एवं डोसा सेंटर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी संचालकों को व्यक्तिगत स्वच्छता (हाथों में ग्लावस, कैप, एप्रन का उपयोग) एवं परिसर में साफ-सफाई बनाये रखने हेतु निर्देशित किया गया।

साथ ही खाद्य पदार्थों में उपयोग होने वाली कच्ची सामग्री जैसे प्याज, टमाटर आदि को ताजा काटकर उपयोग करने एवं खाद्य रंग का प्रयोग निर्धारित मानक (100 पीपीएम / 1 ग्राम प्रति 10 किग्रा खाद्य सामग्री) के अनुसार ही करने के निर्देश दिए गए। यह अभियान लगातार 15 दिनों तक चलाया जायेगा, जिसमें जांच दल के द्वारा शासन के द्वारा दिये गये निर्देशों के आधार पर निरीक्षण एवं कार्यवाही की जावेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
कोरबा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, कोरबा जिला प्रभारी मंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री  अरुण साव ने आज सुनालिया नहर मार्ग स्थित बहुप्रतीक्षित मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण तथा डॉ. श्यामा…
 24 July 2026
कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार, रामपुर (कोरबा) में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के…
 24 July 2026
राजनांदगांव। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के मेडिसिन विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज भवन के सेमीनार हॉल में एचआईवी एड्स- जागरूकता, अधिकार और सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया…
 24 July 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला गांधीनगर में अध्ययनरत दो छात्रों की दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों…
 24 July 2026
दुर्ग,  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली द्वारा जारी "Community Mediation Towards a Litigation-Free Rural India" स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP), 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में न्यायालयीन…
 24 July 2026
बालोद, मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य के सभी जिलों के कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में हर घर नल…
 24 July 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में विधि से संघर्षरत बच्चों के बेहतर पुनर्वास एवं संरक्षण के लिए संयुक्त कार्ययोजना तैयार करने हेतु जिला स्तरीय अभिसरण की बैठक आज पीडब्ल्यूडी सभागार…
 24 July 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना परिसर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। भाजपा के प्रदर्शन के दौरान हुए पथराव मामले में कांग्रेस के 12 कार्यकर्ताओं के…
 24 July 2026
रायपुर, प्रदेश के आदिवासी अंचलों के बच्चों और किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और सुरक्षित भविष्य के लिए समुदाय, संस्कृति और व्यवहार विज्ञान पर आधारित योजनाएं तैयार की जाएंगी। छत्तीसगढ़ शासन…
Advt.