Select Date:

अंतर संस्थान युगल लीग टेबल टेनिस प्रतियोगिता 8 मई से

Updated on 04-05-2024 06:24 PM

रायपुर। राजधानी टेबल टेनिस संघ, जिला रायपुर द्वारा रायपुर जिला के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय, सार्वजनिक संस्थान, प्रतिष्ठित संस्थान, निजी संस्थान के कर्मचारियों (सेवानिवृत्त कर्मचारी भी शामिल) एवं प्रोफेशनल्स (सी.ए., डाक्टर, वकील, पत्रकार, प्रशिक्षक आदि) के लिये “रायपुर जिला अंतर संस्थान युगल लीग टेबल टेनिस प्रतियोगिता” का आयोजन 8 से 12 मई तक सप्रे शाला टेबल टेनिस हाल, रायपुर में किया जा रहा है। प्रतियोगिता के सम्बन्ध में राजधानी टेबल टेनिस संघ, जिला रायपुर के सचिव विनय बैसवाड़े ने जानकारी दी कि पहली बार कर्मचारियों एवं प्रोफेशनल्स के युगल लीग प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता दिनांक 08/05/2024 को सुबह 07.00 बजे से आरंभ की जायेगी।  

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले इच्छुक प्रतियोगी अपना नाम 5 मई तक सप्रे शाला टेबल टेनिस हाल, रायपुर में आकर प्रदीप जोशी एवं प्रवीण निरापुरे को लिखा सकते हैं। प्रतियोगिता में प्रविष्टि हेतु प्रतियोगी का कर्मचारी अथवा प्रोफेशनल होना अनिवार्य है। प्रतियोगिता लीग पद्धति में आयोजित की जायेगी। प्रतियोगिता का ओपन ड्रा 7 मई को सायं 7 बजे प्रतियोगिता स्थल पर निकाला जायेगा |



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
रायपुर। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जशपुर जिले की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के…
 27 April 2026
रायपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री  केदार कश्यप ने आज रविवार को कोंडागांव जिले के दहिकोंगा स्थित तेंदूपत्ता फड़ का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तेंदूपत्ता की गुणवत्ता देखी और…
 27 April 2026
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड अंतर्गत उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा का कलेक्टर  जितेंद्र यादव ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों में पहुंचकर औचक निरीक्षण किया…
 27 April 2026
अम्बिकापुर। प्रदेश सरकार की ’मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना’ सरगुजा जिले के दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों के लिए एक बड़ी राहत बनकर उभरी है। इस योजना के विस्तार से…
 27 April 2026
अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ की विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय की युवाओं के लिए प्रदेश सरकार की नीतियां संबल प्रदान कर रही हैं। इसी कड़ी में सरगुजा जिले के धौरपुर क्षेत्र की…
 27 April 2026
दुर्ग। राष्ट्रीय वित्तीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग द्वारा एक व्यापक एवं प्रभावी वित्तीय साक्षरता जागरूकता शिविर का आयोजन 25 अप्रैल को किया गया। इस अवसर…
 27 April 2026
बेमेतरा। स्वास्थ्य विभाग जिला बेमेतरा में क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम तहत टीबी मुक्त बेमेतरा जिला बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत अत्याधुनिक एक्स-रे मशीन से उच्चोखिम…
 27 April 2026
सूरजपुर।  श्रीमती विनीता वार्नर, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर के मार्गदर्शन एवं सचिव सुश्री पायल टोपनो के कुशल दिशानिर्देशन में आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर…
 26 April 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। आंगनबाड़ी केंद्र कोतरी में पोषण पखवाड़ा 2026 का समापन कार्यक्रम विगत दिवस किया गया। इस अवसर पर ईसीसीई कार्यक्रम, पालक सम्मेलन, गोद भराई, अन्नप्राशन, न्योता भोज एवं आधार पंजीयन…
Advt.