Select Date:

रायपुर में 10.71 किलो गांजा के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, मेरठ तक सप्लाई की थी तैयारी

Updated on 02-07-2026 12:07 PM

रायपुर। राजधानी रायपुर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मेरठ निवासी एक अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 10.710 किलोग्राम गांजा और एक मोबाइल फोन जब्त किया गया है। बरामद सामग्री की कुल कीमत लगभग 5.45 लाख रुपये आंकी गई है।

एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) और थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम को सूचना मिली थी कि राजपूताना होटल के सामने हनुमान मंदिर के पास एक युवक बैग में गांजा लेकर सप्लाई का इंतजार कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगा, लेकिन उसे पकड़ लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अभिषेक कुमार (19), निवासी थाना सरूरपुर, जिला मेरठ (उत्तर प्रदेश) बताया। तलाशी के दौरान उसके बैग से 10.710 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी गांजा ओडिशा से लेकर आया था और उसे मेरठ तक पहुंचाने की योजना थी। पुलिस को आशंका है कि इस तस्करी नेटवर्क में अन्य लोग भी शामिल हैं। थाना गंज में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर तस्करी नेटवर्क के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक खंगाल रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि गांजा किन-किन राज्यों से होकर रायपुर पहुंचा और आगे किसे सप्लाई किया जाना था। पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल पूरे नेटवर्क के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
कोरबा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, कोरबा जिला प्रभारी मंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री  अरुण साव ने आज सुनालिया नहर मार्ग स्थित बहुप्रतीक्षित मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण तथा डॉ. श्यामा…
 24 July 2026
कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार, रामपुर (कोरबा) में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के…
 24 July 2026
राजनांदगांव। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के मेडिसिन विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज भवन के सेमीनार हॉल में एचआईवी एड्स- जागरूकता, अधिकार और सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया…
 24 July 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला गांधीनगर में अध्ययनरत दो छात्रों की दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों…
 24 July 2026
दुर्ग,  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली द्वारा जारी "Community Mediation Towards a Litigation-Free Rural India" स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP), 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में न्यायालयीन…
 24 July 2026
बालोद, मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य के सभी जिलों के कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में हर घर नल…
 24 July 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में विधि से संघर्षरत बच्चों के बेहतर पुनर्वास एवं संरक्षण के लिए संयुक्त कार्ययोजना तैयार करने हेतु जिला स्तरीय अभिसरण की बैठक आज पीडब्ल्यूडी सभागार…
 24 July 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना परिसर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। भाजपा के प्रदर्शन के दौरान हुए पथराव मामले में कांग्रेस के 12 कार्यकर्ताओं के…
 24 July 2026
रायपुर, प्रदेश के आदिवासी अंचलों के बच्चों और किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और सुरक्षित भविष्य के लिए समुदाय, संस्कृति और व्यवहार विज्ञान पर आधारित योजनाएं तैयार की जाएंगी। छत्तीसगढ़ शासन…
Advt.