स्टील टाइकून लक्ष्मी मित्तल की बेटी वनिशा मित्तल और अमित भाटिया की शादी जून 2004 को हुई थी। सगाई की रस्म फ्रांस की राजधानी पेरिस के Palace of Versailles में हुई थी जबकि शादी पेरिस के करीब ऐतिहासिक Chateau Veaux le Vicomte में हुई। इसमें अभिनेत्री काइली मिनोग ने भी परफॉर्म किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस शादी पर 550 करोड़ रुपये का खर्च आया था।
डेन्यूब ग्रुप के वारिस आदिल साजन और सना खान की शादी अप्रैल 2017 में दुबई के बुर्ज अर अरब में हुई थी। इसमें अभिनेत्री सुष्मिता सेन, शिल्पा शेट्टी, गौतम सिंघानिया और अमिताभ बच्चन ने हिस्सा लिया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस शादी पर 100 करोड़ रुपये का खर्च आया था।