फिर टूटा ITR का रेकॉर्ड, लेकिन लेटलतीफी से बाज नहीं आए लोग, करते रहे डेडलाइन का इंतजार
Updated on
02-08-2024 05:34 PM
नई दिल्ली: एसेसमेंट ईयर 2024-25 के लिए आईटीआर फाइल करने की डेडलाइन 31 जुलाई को खत्म हो चुकी है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट एक बार फिर आईटीआर फाइलिंग का रेकॉर्ड टूट गया है। 31 जुलाई तक 7.28 करोड़ आईटीआर फाइल किए गए जो पिछले साल की तुलना में 7.5 फीसदी अधिक हैं। पिछले साल 31 जुलाई तक 6.77 करोड़ आईटीआर फाइल किए गए थे। इस बार नए टैक्स रिजीम का विकल्प चुनने वालों की संख्या में भी भारी बढ़ोतरी हुई है। कुल 5.27 करोड़ टैक्सपेयर्स ने नए टैक्स रिजीम को चुना जबकि 2.01 करोड़ टैक्सपेयर्स ने पुरानी टैक्स व्यवस्था के तहत आईटीआर भरा। इस तरह 72% टैक्सपेयर्स ने नए टैक्स रिजीम को चुना जबकि 28% ने पुराने टैक्स रिजीम का सहारा लिया।
विभाग के मुताबिक 31 जुलाई को सबसे ज्यादा 69.92 लाख आईटीआर फॉर्म दाखिल किए गए। इस दौरान रात सात बजे से आठ बजे के बीच एक घंटे में सबसे ज्यादा 5.07 लाख आईटीआर भरे गए। अगर प्रति सेकेंड सबसे ज्यादा आईटीआर फाइलिंग की बात करें तो 17 जुलाई को सुबह 08:13:54 बजे 917 आईटीआर भरे गए। इसी तरह प्रति मिनट के मामले में 31 जुलाई को रात 08:08 बजे सबसे ज्यादा 9,367 आईटीआर भरे गए। डिपार्टमेंट का कहना है कि इस बार 58.57 लाख लोगों ने पहली बार आईटीआर फाइल किया जो इस बात का संकेत है कि टैक्स बेस तेजी से बढ़ रहा है।
ऐतिहासिक शुरुआत
डिपार्टमेंट का दावा है कि इस बार फाइनेंशियल ईयर के पहले दिन यानी एक अप्रैल को ITR-1, ITR-2, ITR-4 और ITR-6 को ई-फाइलिंग पोर्टल पर डिप्लॉय कर दिया गया था। देश के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है। साथ ही ITR-3 और ITR-5 भी पिछले वर्षों की तुलना में जल्दी रिलीज कर दिया गया था। 31 जुलाई तक फाइल किए गए आईटीआर में से 45.77 फीसदी आईटीआर-1, 14.93 फीसदी आईटीआर-2, 12.50 फीसदी आईटीआर-3, 25.77 फीसदी आईटीआर-4 और 1.03 फीसदी आईटीआर-5, आईटीआर-6 और आईटीआर-7 थे। इनमें से 43.82 फीसदी आईटीआर ई-फाइलिंग पोर्टल पर उपलब्ध ऑनलाइन आईटीआर यूटिलिटी के जरिए भरे गए।
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…