Select Date:

अच्छा हुआ ट्रंप की नहीं सुनी! आईफोन बनाने वाली कंपनी Apple ने भारत में बनाया कमाई का रेकॉर्ड

Updated on 31-10-2025 02:36 PM
नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने देश की कंपनी ऐपल को भारत में आईफोन का निर्माण बंद करने को कहा था। लेकिन कंपनी ने उनकी नहीं सुनी और चुपचाप अपना बिजनेस तथा प्रोडक्शन बढ़ा दिया। इसका नतीजा यह हुआ कि कंपनी को भारत से रेकॉर्ड कमाई हो रही है। ऐपल ने जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान भारत में अब तक का रेकॉर्ड रेवेन्यू कमाया है। भारत दुनिया का दूसरा बड़ा स्मार्टफोन बाजार है। ऐपल यहां अपनी रिटेल प्रजेंस और मैन्युफैक्चरिंग बढ़ा रही है।

ऐपल के सीईओ टिम कुक ने कहा कि कंपनी ने अधिकतर बाजारों में वृद्धि दर्ज की है। अमेरिका, कनाडा, लैटिन अमेरिका, पश्चिमी यूरोप, पश्चिम एशिया, जापान, कोरिया और दक्षिण एशिया सहित कई बाजारों में जुलाई-सितंबर तिमाही में रेकॉर्ड राजस्व दर्ज किया गया है। कुक ने कहा, ‘हमने उभरते बाजारों में जुलाई-सितंबर तिमाही में राजस्व का रेकॉर्ड बनाया। भारत में भी ऑल-टाइम हाई रेवेन्यू दर्ज किया है।’

कितना रहा रेवेन्यू

खुदरा क्षेत्र के बारे में उन्होंने कहा कि कंपनी अपने अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्ट ‘लाइनअप’ के साथ वर्ष के सबसे व्यस्त समय में प्रवेश कर रही है। उन्होंने कहा, ‘पिछले कुछ महीनों में हमने भारत और संयुक्त अरब अमीरात जैसे उभरते बाजारों में नए बिक्री केंद्र खोले हैं तथा अमेरिका और चीन में नए स्थान लिए हैं।’ कंपनी के भारतीय मूल के सीएफओ केवन पारेख ने कहा कि आईफोन का कुल रेवेन्यू 49 अरब अमेरिकी डॉलर रहा, जो पिछले साल की तुलना में छह प्रतिशत अधिक है। इसमें आईफोन 16 का सबसे अधिक योगदान रहा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। गुरुवार को ब्रेंट क्रूड 125 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया था जो इसका 4…
 01 May 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी तेजी आई है। इससे एटीएफ यानी विमान ईंधन की कीमत भी बहुत बढ़ गई है। इससे एयरलाइन कंपनियों की मुश्किल बढ़…
 01 May 2026
मई का महीने अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। महीने के पहले दिन कई नियमों में बदलाव हो रहा है जिनका संबंध सीधे आपकी जेब से हैं। 19 किलो…
 01 May 2026
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
 29 April 2026
नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
Advt.