अमित शाह की मंगला आरती के बाद अहमदाबाद में जगन्नाथ रथ यात्रा का आगाज, जानिए गृह मंत्री ने क्या मांगा
Updated on
16-07-2026 11:56 AM
अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की 149वीं रथ यात्रा का आगाज हो गया है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और जय जगन्नाथ के उद्घोष के साथ यात्रा धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है। अहमदाबाद में यात्रा के शुभारंभ से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पत्नी सोनल शाह के साथ मंगला आरती की। गृह मंत्री अमित शाह ने इसके बाद एक्स पर लिखा कि श्री जगन्नाथ रथयात्रा के पावन अवसर पर अहमदाबाद स्थित श्री जगन्नाथ जी मंदिर की मंगला आरती में सम्मिलित होकर महाप्रभु का आशीर्वाद लिया। भक्ति व आस्था से ओतप्रोत यह क्षण सदैव विशेष अनुभूति देता है। महाप्रभु श्री जगन्नाथ से प्रार्थना है कि वे सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें। जय जगन्नाथ! केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मॉनसून सत्र से पहले व्यवस्त शेड्यूल के बीच मंगला आरती के लिए अहमदाबाद पहुंचे थे।
16KM लंबी है अहमदाबाद की रथ यात्रा
भगवान जगन्नाथ की यात्रा से पहले अमित शाह ने एक अन्य पोस्ट में लिखा कि जय जगन्नाथ! श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के शुभ अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। विश्व-प्रसिद्ध जगन्नाथ रथ यात्रा अटूट आस्था, विश्वास और भक्ति का प्रतीक है। यह पवित्र रथ यात्रा गुजरात में भी हर साल बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाई जाती है। मैं भगवान जगन्नाथ जी से सभी की खुशी, समृद्धि और कल्याण के लिए प्रार्थना करता हूं।
रथ यात्रा की सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त
अहमदाबाद रथ यात्रा की सुरक्षा में 30 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। अहमदाबाद की जगन्नाथ रथयात्रा हर साल आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष की द्वितीया को जमालपुर स्थित जगन्नाथ मंदिर से शुरू होती है। यह यात्रा 16 किमी का लंबा सफर तय कर सरसपुर (ननिहाल) जाती है और शाम को वापस जमालपुर मंदिर लौट आती है।
मुख्यमंत्री ने निभाई पहिंद रस्म
भगवान जगन्नाथ की 149वीं रथयात्रा आज शुरू हो रही है, इस मौके पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल अहमदाबाद के श्री जगन्नाथजी मंदिर में रथ खींचने में शामिल हुए। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल पारंपरिक 'पहिंद विधि' रस्म भी निभाई। इससे पहले गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने आज शुरू होने वाली सालाना रथ यात्रा से पहले, कल श्री जगन्नाथजी मंदिर में भगवान जगन्नाथ की मंगला आरती की और उनके दर्शन किए।
हर्ष संघवी का अनूठा अंदाज आया सामने
अमदाबाद में रथ यात्रा के मौके पर उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने का अलग अंदाज सामने आया। उन्होंने कहा कि अहमदाबाद की छुट्टियों पर बच्चों से लेकर बुज़ुर्गों तक की भीड़ होती है। डिप्टी सीएम भगवान जगन्नाथ के भक्तों के लिए प्रसाद तैयार किया। गौरतलब हाे कि अहमदाबाद में रथयात्रा पर छुट्टी होती है। इस मौके पर इतनी बड़ी केक बनती है जो सभी बांटी जाती है।
रथयात्रा कैसे निकलती है
अहमदाबाद की रथ यात्रा बहुत ही भव्य और पारंपरिक तरीके से निकाली जाती है। पिछले सालों में इसकी भव्यता और बढ़ती है। सबसे पहले मंगला आरती होती है। यह यात्रा की शुरुआत तड़के मंगला आरती और विशेष पूजा के साथ होती है। इसमें अमित शाह सालों से शामिल हो रहे हैं। पहिंद विधि राज्य के सीएम करते हैं। पहले पीएम नरेंद्र मोदी सालों तक इसमें भाग लिया। पहिंद विधि के तहत सोने की झाड़ू से रथ के आगे का रास्ता साफ करते हैं। इसके बाद शोभायात्रा में रथों के आगे लगभग 18 सजे-धजे हाथियों के साथ बढ़ती है। रथ यात्रा में 100 से ज्यादा झांकियों वाले ट्रक, अखाड़े, भजन मंडलियां और बैंड दल चलते हैं। भगवान जगन्नाथ, उनके भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के रथों को मुख्य रूप से खलासी समुदाय के लोग खींचते हैं।
अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की 149वीं रथ यात्रा का आगाज हो गया है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और जय जगन्नाथ के उद्घोष के साथ यात्रा धीरे-धीरे आगे बढ़…
तिरुवनंतपुरम: केरल के एलाथुर से कांग्रेस विधायक विद्या बालकृष्णन ने आरोप लगाया है कि उन्हें व्हाट्सऐप पर एक व्यक्ति का कॉल कर कैबिनेट में शामिल करने की बात कही। उसने…
प्रतापगढ़: जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने 49वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर प्रतापगढ़ का गौरव…
तिरुपति: तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) ने आस्था और दान के क्षेत्र में नया इतिहास रच दिया है। मंदिर प्रशासन ने एक ही दिन में सबसे अधिक दान प्राप्त करने का…
जबलपुर: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने महाधिवक्ता कार्यालय में सरकारी वकीलों की नियुक्तियों में नियमों की अनदेखी के आरोपों को बेहद गंभीरता से लिया है। कोर्ट ने सरकार को साफ निर्देश…
मुंबई: शरद पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) संसद के मॉनसून सत्र में आने वाले संविधान संशोधन बिल का समर्थन करेगी। बुधवार को मुंबई में शरद पवार की…
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक जोड़-तोड़ का सिलसिला तेज हो गया है। इसी क्रम में प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। पटना स्थित…
हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव तिहाड़ खुर्द में गाय के प्रति श्रद्धा और सेवा का ऐसा उदाहरण देखने को मिला। गांव निवासी मंजीत तिहाड़ा के परिवार ने 7 जुलाई…