Select Date:

जायसवाल ने एक बॉल पर 13 रन बनाए:संजू ने 110 मीटर का छक्का लगाया, मुकेश ने नो बॉल पर विकेट लिया; मोमेंट्स & रिकॉर्ड्स

Updated on 15-07-2024 02:53 PM

टीम इंडिया ने रविवार को हरारे के मैदान पर खेले गए 5वें टी-20 में भी जिम्बाब्वे को हरा कर 5 मैचों की टी-20 सीरीज को 4-1 से जीत लिया।

5वें टी-20 में जिम्बाब्वे ने टॉस जीता और भारत को बल्लेबाजी के लिए बुलाया। संजू सैमसन ने फिफ्टी लगाई और रियान पराग के साथ 65 रन की साझेदारी की। शिवम दुबे ने डेथ ओवर्स में चौके-छक्के लगाकर टीम का स्कोर 167 रन तक पहुंचाया। 168 रन चेज कर रही जिम्बाब्वे की टीम 18.3 ओवर में 125 रन पर ऑलआउट हो गई।

इस मैच में कई मोमेंट्स और रिकॉर्ड्स देखने को मिले। यशश्वी जायसवाल ने सिकंदर रजा की एक बॉल पर 13 रन बनाए। शुभमन और अभिषेक के कैच छूटे। संजू सैमसन ने स्टेडियम बाहर बॉल मारी।

1. एक बॉल पर 13 रन मार के जायसवाल आउट

मैच के पहले ओवर में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा बॉलिंग करने आए। उनकी पहली बॉल पर जायसवाल ने सिक्स लगा दिया। ये बॉल नो बॉल थी इसके बाद फ्री हिट पर जायसवाल ने फिर से सिक्स लगाया। इस तरीके से उन्होंने 1 बॉल पर 13 रन बनाए। इसके बाद इसी ओवर की चौथी बॉल पर रजा ने उन्हें बोल्ड कर दिया।

2. जीवनदान मिलने के बाद अभिषेक आउट

मुजरबानी ने अपने पहले ओवर में शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने फॉर्म में चल रहे अभिषेक शर्मा को कीपर क्लाइव मदांदे के हाथों कैच कराया। इस ओवर की दूसरी बॉल पर अभिषेक को जीवनदान मिला था। उन्होंने इस बॉल पर कट किया, लेकिन पॉइंट पर खड़े ब्रायन बेनेट ने कैच छोड़ दिया।

3. कप्तान शुभमन का कैच कैंपबेल ने छोड़ा

रिचर्ड नगारावा ने 5वें ओवर में जिम्बाब्वे को तीसरी सफलता दिलाई। उन्होंने भारतीय कप्तान शुभमन गिल को 13 रन पर आउट किया। शुभमन ने ओवरपिच बॉल को लॉन्ग ऑन के ऊपर से खेलना चाहा, लेकिन बॉल हवा में खड़ी हो गई। यहां सिकंदर रजा ने कैच लिया। इसी ओवर में गिल को जीवनदान मिला था। उनका कैच थर्ड मैन पर जोनाथन कैंपबेल ने छोड़ा था।
4. रियान पराग का 107 मीटर का सिक्स

ब्रैंडन मावूता पारी का 10वां ओवर लेकर आए। इस ओवर में मावुता ने शार्ट ऑफ लेंथ की बॉल डाली जिसे बैकफुट पर जाकर पराग ने डीप मिडविकेट के ऊपर से लंबा सिक्स लगाया। रियान का यह सिक्स स्टेडियम की छत पर जाकर लगा। ये रियान के इंटरनेशनल करियर का पहला सिक्स था।

5. संजू ने स्टेडियम के बाहर 110 मीटर का सिक्स

ब्रैंडन मावुता के ओवर में संजू सैमसन ने 2 सिक्स लगाए। इसमें से ओवर की तीसरी बॉल पर उन्होंने स्टेडियम के बाहर सिक्स लगाया। यह सिक्स 110 मीटर का था। इस ओवर में 15 रन आए।

6. मरुमानी का शानदार कैच

18वें ओवर में ब्लेसिंग मुजरबानी ने सेट बल्लेबाज संजू सैमसन को आउट किया। यहां संजू ने मुजरबानी की बॉल पर डीप मिडविकेट पर शॉट खेला, लेकिन टाइम नहीं कर पाए। वहां खड़े मारुमानी ने आगे की तरफ डाइव लगाकर शानदार कैच लिया। संजू ने 54 रन की पारी खेली।

7. रिचर्ड नगारावा के ओवर में शिवम दुबे ने 3 बॉउंड्री लगाईं, अगले ओवर में रन आउट

शिवम दुबे ने रिचर्ड नगारावा के ओवर में पहले चौथी बॉल पर चौका लगाया। उसके बाद अगली ही बॉल पर डीप मिडविकेट के ऊपर से 96 मीटर का लंबा छक्का लगाया और आखिरी बॉल पर फिर चौका लगा दिया। इस ओवर से उन्होंने 16 रन निकाले। इसके बाद अगले ही ओवर की पहली बॉल पर वे रन आउट हो गए। यहां शिवम ने ऑफ स्टंप के बाहर की बॉल को एक्स्ट्रा कवर पर खेला। कप्तान रजा ने वहां पर कैच छोड़ा, लेकिन थ्रो करके शिवम् दुबे को रन आउट कर दिया।

8. मुकेश ने वेसले मधवरे को बोल्ड किया

जिम्बाब्वे की पारी के पहले ओवर में मुकेश कुमार ने एक बार फिर भारत को विकेट दिलाया। इस बार वेसले मधवरे ऑफ स्टंप के बाहर की बॉल को कट करना चाहते थे। बॉल ने बैट का अंधरूनी किनारा लिया और स्टंप पर जा टकराई। वेसले मधवरे शून्य के स्कोर पर आउट हुए।

9. मुकेश ने नो बॉल पर बोल्ड किया

शानदार बॉलिंग कर रहे मुकेश कुमार ने अपने तीसरे ओवर में तदिवनाशे मरुमानी को बोल्ड कर दिया। यहां मुकेश ने सामने की तरफ बॉल डाली। मरुमानी बॉल को मिस कर गए और क्लीन बोल्ड हो गए। हालांकि, मुकेश ने ये बॉल नो बॉल डाली थी, जिस वजह से मरुमानी को जीवनदान मिला।

10. दुबे के डायरेक्ट हिट से रजा आउट

14वें ओवर में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा रन आउट हो गए। यहां सिकंदर रजा ने रवि बिश्नोई की बॉल को स्वीप किया, लेकिन नॉन-स्ट्राइक पर खड़े कैंपबेल ने रन लेने से मना कर दिया। फाइन लेग पर खड़े शिवम दुबे ने डायरेक्ट हिट लगाया और रजा आउट हो गए।

अब मैच रिकॉर्ड्स...

1. टी20 में भारतीय पेसर के एक सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट
टी20 के किसी एक सीरीज में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में मुकेश कुमार ने शार्दूल ठाकुर और दीपक चाहर की बराबरी कर ली है। अब इस लिस्ट में सभी 3 बॉलर्स के 8-8 विकेट हो गए हैं।

2. टी20 में जिम्बाब्वे के लिए सबसे ज्यादा विकेट
टी20 में जिम्बाब्वे के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में सिकंदर रजा ने ब्लेसिंग मुजरबानी और ल्यूक जोंग्वे की बराबरी कर ली है। अब सभी के टी20 में 66-66 विकेट हो गए हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को केकेआर के खिलाफ मैच के सुपर ओवर में बैटिंग के लिए भेजा। उन्होंने सुपर ओवर की पहली गेंद का सामना किया और…
 27 April 2026
लखनऊ: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में सुपर ओवर भी हुआ, जो केकेआर ने…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बीते रविवार को खेले गए इस मुकाबले में रोमांच की…
 27 April 2026
नई दिल्ली: ईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को…
 25 April 2026
नई दिल्ली: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों मिली 5 विकेट की हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी निराश…
 25 April 2026
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने के लिए शनिवार को यहां होने वाले मुकाबले में तालिका में शीर्ष पर…
 25 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 33वां मैच गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आरसीबी के…
 25 April 2026
जयपुर: आईपीएल 2026 का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में होगी। इस मैदान पर यह…
 25 April 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली ने आईपीएल में अपने 300 छक्के पूरे कर लिए हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में विराट ने 81 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 44 गेंदों की…
Advt.