Select Date:

जॉनसन ने शाहीन पर चौका लगाकर की इनिंग की शुरुआत:आमिर की मैजिक बॉल, रिजवान का बल्ला टूटा

Updated on 12-06-2024 12:56 PM

पाकिस्तान ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में अपनी पहली जीत हासिल कर ली है। टीम ने कनाडा को 7 विकेट से हराया। न्यूयॉर्क के नसाउ क्रिकेट स्टेडियम में मंगलवार को पाकिस्तान ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला किया। क

नाडा ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 106 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान ने 17.3 ओवर में 7 विकेट पर टारगेट हासिल कर लिया।

इस मैच में शानदार मोमेंट्स देखने को मिले। कनाडा का पहला विकेट मो. आमिर की सुपर बॉल पर गिरा। कनाडाई ओपनर जॉनसन ने सिक्स मारकर फिफ्टी पूरी की। मो. रिजवान का बल्ला टूट गया।
कुछ रिकॉर्ड्स भी बने। रिजवान ने बाबर के एक खास रिकॉर्ड की बराबरी की। नसाउ की पिच पर जॉनसन का अनोखा आंकड़ा।

1. पारी की शुरुआत चौके के साथ

कनाडाई पारी की शुरुआत आरोन जॉनसन और नवनीत धालीवाल ने की। बॉलिंग करने के लिए शाहीन आए। जॉनसन ने ऑफ स्‍टंप पर लोअर फुल टॉस बॉल को ड्राइव किया, बॉल बॉउंड्री के बाहर गई। अगली बॉल शाहीन ने जॉनसन को लेग स्‍टंप पर फुल टॉस डाली, जॉनसन ने फ्लिक किया। बॉल मिडविकेट की तरफ चार रन के लिए गई।

2. आमिर की ड्रीम डिलीवरी

कनाडा की पारी के तीसरे ओवर में आमिर ने नवनीत धालीवाल को मिडिल स्‍टंप पर गुड लेंथ की बॉल डाली। डिफेंस करने के प्रयास में नवनीत बॉल मिस कर गए और गेंद सीधा स्‍टंप में जा लगी। आमिर की यह बॉल स्विंग करते हुए अंदर आई थी और स्पीड 142kmph से भी ज्यादा थी।

3. फखर ने कैच छोड़ा

जॉनसन शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे। उन्होंने एक गलती की। हारिस रउफ की बॉल को हवा में खेल बैठे। फखर ने मिड विकेट से पीछे की ओर दौड़ लगाई, लेकिन गेंद तक पहुंच ही नहीं पाए। फखर की उंगली पर गेंद लगकर गिर गई। फखर ने कैच ड्रॉप किया और जॉनसन को जीवनदान मिला।

4. जॉनसन ने सिक्स लगाकर फिफ्टी पूरी की

कनाडा के खिलाफ 13वें ओवर इमाद वसीम बॉलिंग कर रहे थे। जॉनसन 45 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे। जॉनसन ने घूमती हुई बॉल पर सीधा शॉट खेला। बॉल सिक्स के लिए गई। जॉनसन का अर्धशतक पूरा हुआ।

5. नवनीत ने अयूब को दिया जीवदान

पाकिस्तान चेज करने उतरी। कनाडा की ओर से चौथा ओवर जेरेमी गॉर्डन लेकर आए। सईम अयूब स्ट्राइक पर थे। जेरेमी गॉर्डन की बैक ऑफ लेंथ बॉल को सईम अयूब ने फाइन लेग पर खेला। वहां पर खड़े नवनीत धालीवाल ने छलांग लगाई, लेकिन गेंद उनके हाथ में आकर निकल गई। यह मुश्किल मौका था और सईम को जीवनदान मिला।

6. मो. रिजवान का बैट टूट गया

कनाडा की ओर से छठवां ओवर फेंकने आए जेरेमी गॉर्डन। उन्होंने छोटी गेंद फेंकी। रिजवान ने गेंद को पुल करने का प्रयास किया। बॉल बैट के निचले हिस्से पर लगी और रिजवान का बैट टूट गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को केकेआर के खिलाफ मैच के सुपर ओवर में बैटिंग के लिए भेजा। उन्होंने सुपर ओवर की पहली गेंद का सामना किया और…
 27 April 2026
लखनऊ: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में सुपर ओवर भी हुआ, जो केकेआर ने…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बीते रविवार को खेले गए इस मुकाबले में रोमांच की…
 27 April 2026
नई दिल्ली: ईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को…
 25 April 2026
नई दिल्ली: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों मिली 5 विकेट की हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी निराश…
 25 April 2026
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने के लिए शनिवार को यहां होने वाले मुकाबले में तालिका में शीर्ष पर…
 25 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 33वां मैच गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आरसीबी के…
 25 April 2026
जयपुर: आईपीएल 2026 का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में होगी। इस मैदान पर यह…
 25 April 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली ने आईपीएल में अपने 300 छक्के पूरे कर लिए हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में विराट ने 81 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 44 गेंदों की…
Advt.