महज आधे घंटे की बारिश और थम गई भोपाल की रफ्तार, मेट्रो निर्माण के बीच जलमग्न हुआ डीआईजी बंगला चौराहा; घरों में घुसा पानी
Updated on
28-06-2026 01:02 PM
भोपाल । मानसून की पहली बारिश ने ही नगर निगम के दावों की पोल खोल दी है। शनिवार रात करीब नौ बजे हुई मानसून की पहली बारिश में शिवनगर, विश्वकर्मा नगर और काजी कैंप क्षेत्र के कई घरों में पानी भर गया।
वहीं, डीआईजी बंगला चौराहा भी जलमग्न हो गया, जिसकी वजह से वाहनों को निकालने में मशक्कत का सामना करना पड़ा।
घरों में घुसा पानी
जानकारी के अनुसार, शनिवार को आधे घंटे तक हुई तेज बारिश के बाद शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव हो गया, जिससे लोगों के घरों में पानी घुस गया। सबसे अधिक प्रभावित करोंद क्षेत्र का विश्वकर्मा नगर रहा, जहां आठ से दस घरों में पानी भर गया। घरेलू सामान भीग गया और लोगों को देर रात तक पानी निकालने के लिए मशक्कत करनी पड़ी।
निगम की टीम ने पंप लगाकर निकाला पानी
क्षेत्रीय पार्षद मोहम्मद रियाज ने बताया कि आरसीसी सड़क बनने के बाद कई मकान सड़क के स्तर से नीचे हो गए हैं, जिससे बारिश का पानी सीधे घरों में भर जाता है। सूचना मिलते ही नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर पंप लगाकर पानी निकाला।
बारिश के दौरान काजी कैंप स्थित नगर निगम कॉलोनी के एक घर में भी पानी भरने की शिकायत मिली, जिस पर निगम अमले ने तत्काल कार्रवाई की।
मेट्रो निमार्ण कार्य से परेशानी
वहीं, डीआईजी बंगला चौराहा पूरी तरह जलमग्न हो गया। मेट्रो निर्माण कार्य के बीच जलभराव से यातायात प्रभावित रहा और कई वाहन पानी में फंस गए। शिव नगर क्षेत्र की शिवाजी गली, मस्जिद वाली गली सहित कई क्षेत्रों में सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं।
कई घरों तक पानी पहुंच गया और लोगों का आवागमन बाधित रहा। स्थानीय रहवासियों का कहना है कि हर साल नालों की सफाई और बेहतर जल निकासी के दावे किए जाते हैं, लेकिन पहली ही बारिश में व्यवस्था फेल हो गई।
भोपाल। कोलार थाना क्षेत्र स्थित ओमनगर में शनिवार को बच्चों से भरी स्कूल वैन पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने पत्थर से हमला कर दिया और रास्ता रोककर वैन चालक…
भोपाल। मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने उपस्थिति व्यवस्था को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। अब तक ई-अटेंडेंस (E-Attendance Mandatory) केवल शिक्षकों के लिए लागू थी, लेकिन अब विभाग के…
भोपाल। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार 28 जून को जिले में पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इस अभियान के अंतर्गत भोपाल में…
भोपाल। वर्ष 2027 में प्रस्तावित नगरीय निकायों के चुनावों के संबंध में कांग्रेस ने संगठनात्मक और रणनीतिक तैयारी प्रारंभ कर दी है। इसे लेकर शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में…
भोपाल। ट्रेन में सफर के दौरान एसी खराब होने या पर्याप्त ठंडक नहीं मिलने की समस्या से यात्रियों को जल्द राहत मिल सकती है। यात्रियों को बेहतर और निर्बाध एसी…
भोपाल, कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) की गलती के कारण विशेष शिक्षक भर्ती परीक्षा में बिना योग्यता के चयनित हुए अभ्यर्थियों की अब जांच होगी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद ईएसबी ने…
भोपाल, भोपाल के अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर के बेटे देवराज सिंह गुर्जर से मारपीट के मामले में अब नया मोड़ आ गया है।…
भोपाल। जिले के हुजूर तहसील क्षेत्र में केरवा डैम और उसके आसपास विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। एसडीएम विनोद सोनकिया…