Select Date:

डीपफेक का श‍िकार बनीं 'कांतारा' एक्‍ट्रेस, स्‍व‍िम‍िंग पूल फोटो-वीडियो पर दी चेतावनी

Updated on 23-05-2026 02:37 PM
'कांतारा चैप्‍टर 1' की एक्ट्रेस रुक्मिणी वसंत डीपफेक का श‍िकार बनी हैं। शुक्रवार शाम से ही ऑनलाइन प्‍लेटफॉर्म्‍स पर उनका एक स्‍व‍िम‍िंग पूल वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह हरे रंग की बिकिनी में नजर आ रही हैं। दावा किया जा रहा था कि यह किसी शूटिंग का हिस्‍सा है। लेकिन अब 29 साल की एक्‍ट्रेस ने इन वायरल AI-जेनरेटेड बिकिनी तस्वीरों और वीडियोज पर गुस्‍सा जाहिर करते हुए इसकी कड़ी आलोचना की है। यही नहीं, एक बयान जारी करते हुए 'टॉक्‍स‍िक' की एक्‍ट्रेस ने कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।

बेंगलुरु में पैदा हुईं रुक्‍म‍िणी वसंत ने दो टूक शब्‍दों में सोशल मीडिया यूजर्स को चेतावनी दी है। उनकी ओर से Deepfake की पुष्‍ट‍ि के बाद इस वीडियोज को हटाने का काम भी शुरू हो गया है। वायरल फोटोज और वीडियो में रुक्‍म‍िणी वसंत जैसी एक महिला को हरे रंग की बिकिनी पहनकर स्विमिंग पूल में उतरते हुए दिखाया गया था। यह एक प्रोफेशनल फोटोशूट जैसा लग रहा था।

रुक्मिणी वसंत ने Deepfake पर जारी किया बयान

रुक्मिणी वसंत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी और X पर बयान जारी किया है। इसमें उन्‍होंने बताया है कि जो कंटेंट सर्कुलेट हो रहा है, उसका उनसे कोई लेना-देना नहीं है। एक्‍ट्रेस ने लिखा, 'मेरी टीम और मुझे कुछ AI से बनी तस्वीरें ऑनलाइन शेयर होती दिखी हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि वे मेरी हैं। मैं साफ-साफ कहना चाहता हूं कि ये तस्वीरें पूरी तरह से नकली और मनगढ़ंत हैं। इस तरह के बदले हुए कंटेंट को बनाना और शेयर करना बहुत गैर-जिम्मेदाराना है और प्राइवेसी का गंभीर उल्लंघन है।'

एक्‍ट्रेस ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

अपने बयान में एक्‍ट्रेस ने आगे कहा है, 'हम इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं और इन तस्वीरों को बनाने और फैलाने वालों के खिलाफ जरूरी कानूनी और साइबरक्राइम कार्रवाई शुरू कर रहे हैं। आप सभी से रिक्वेस्ट है कि ऐसे कंटेंट को शेयर न करें।'

रश्‍म‍िका मंदाना, दीपिका पादुकोण, आल‍िया भट्ट भी रही हैं डीपफेक का श‍िकार

एक्‍ट्रेसेस के जुड़ी डीपफेक की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डीपफेक टेक्नोलॉजी के बढ़ते चलन और गलत इस्तेमाल को लेकर बीते कुछ समय में चिंताएं बढ़ा दी हैं। हाल के कुछ साल में ऐश्वर्या राय बच्चन, दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट और रश्मिका मंदाना जैसी कई जानी-मानी एक्ट्रेस भी ऑनलाइन फेक AI-जेनरेटेड या डीपफेक कंटेंट का शिकार बन चुकी हैं। ऐसी घटनाओं की वजह से, सेलेब्रिटीज की साख को नुकसान पहुंचता है, जबकि यह सख्त साइबर कानून का उल्‍लंघन है।

कौन हैं रुक्मिणी वसंत

रुक्मिणी वसंत का जन्‍म 10 दिसंबर 1996 को बेंगलुरु में हुआ है। वह मुख्य रूप से कन्नड़ सिनेमा में काम करती हैं। साल 2019 में फिल्म 'बिरबल ट्रिलॉजी केस 1: फाइंडिंग वज्रमुनि' से उन्‍होंने एक्‍ट‍िंग में डेब्‍यू किया था। इसके बाद रोमांटिक ड्रामा डुओलॉजी 'सप्त सागरदाचे एलो – साइड A' और 'सप्त सागरदाचे एलो – साइड B' में प्रिया के किरदार ने उन्‍हें सैंडलवुड में पॉपुलर बनाया। इसके लिए 2023 में उन्‍हें 'बेस्ट एक्ट्रेस – कन्नड़' का फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवॉर्ड मिला।

'कांतारा चैप्‍टर 1' ने बनाया पैन इंडिया स्‍टार

रुक्‍मिणी वसंत को बीते साल 2025 में आई फिल्‍म 'कांतारा चैप्‍टर 1' ने पैन इंडिया स्‍टार बनाया। इसमें उन्‍होंने कनकवती का किरदार निभाया था। एक्ट्रेस अब तक 11 फिल्‍मों में काम कर चुकी हैं। उनकी फिल्‍मोग्राफी में 'बानदारियाली', 'बघीरा' और 'भैरथी रनागल' जैसे प्रोजेक्ट्स शामिल हैं। रुक्‍मिणी ने 'अप्पुडो इप्पुडो एप्पुडो' से तेलुगू सिनेमा में भी डेब्यू किया।

रुक्मिणी वसंत का परिवार और पढ़ाई

रुक्मिणी वसंत के पिता कर्नल वसंत वेणुगोपाल हैं। वह कर्नाटक के पहले ऐसे व्यक्ति थे, जिन्हें भारत के सर्वोच्च शांतिकाल सैन्य सम्मान अशोक चक्र से सम्मानित किया गया था। साल 2007 में जम्मू और कश्मीर के उरी में भारत-पाकिस्तान सीमा पार करने की कोशिश कर रहे भारी हथियारों से लैस पाकिस्तानी आतंकवादियों को रोकने के दौरान वे शहीद हो गए थे। रुक्‍म‍िणी की मां सुभाषिनी वसंत हैं, जो एक भरतनाट्यम नृत्यांगना हैं। उन्‍होंने कर्नाटक में युद्ध की विधवाओं की सहायता के लिए 'वीर रत्न' नाम के एक फाउंडेशन की स्थापना की है। रुक्मिणी ने बेंगलुरु के आर्मी स्कूल, एयर फोर्स स्कूल और सेंटर फॉर लर्निंग से शुरुआती पढ़ाई की है। जबकि लंदन के ब्लूम्सबरी स्थित रॉयल एकेडमी ऑफ ड्रामेटिक आर्ट्स से उन्‍होंने एक्‍ट‍िंग में डिग्री हासिल की है।

'टॉक्‍स‍िक' और 'ड्रैगन' में नजर आएंगी रुक्‍मिणी वसंत

रुक्‍म‍िणी वसंत जल्‍द ही यश के साथ फिल्‍म 'टॉक्‍स‍िक' में नजर आएंगी। इसके अलावा वह KGF फेम डायरेक्‍टर प्रशांत नील और जून‍ियर NTR की बहुप्रतीक्षित एक्शन एंटरटेनर 'ड्रैगन' में भी लीड रोल में दिखेंगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
 04 September 2026
आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा के जीवन और शिक्षाओं से प्रेरित हिंदी फिल्म 'हनुमान अंश' को 11 सितंबर को दुनिया भर में प्रदर्शित किया जाएगा। प्रोडक्शन बैनर 'होम्बले फिल्म्स' ने…
 04 September 2026
धार्मिक फिल्म 'हनुमान अंश' ने इस वक्त सिनेमाघरों में खूब रंग बिखेरा है। नीम करोली बाबा की जीवनी पर बनाई गई ये फिल्म लोगों को काफी पसंद आ रही है।…
 04 September 2026
फिल्म ‘हनुमान अंश’ रिलीज के कई हफ्तों बाद भी दर्शकों के बीच अपनी जगह बनाए हुए है। शुरुआत में बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार से आगे बढ़ने वाली इस फिल्म…
 04 September 2026
फिल्मी दुनिया में कई कलाकार ऐसे रहे हैं, जिन्होंने सामन्य परिवार से आते हुए भी मेहनत और संघर्ष के दम पर अलग पहचान बनाई। इन्हीं में एक नाम मोहन जोशी…
Advt.