एयरपोर्ट पर लाइन तोड़ अंदर घुसीं Kareena Kapoor, भड़के यूजर्स ने उठाए सवाल, कहा- ये नाइंसाफी है
Updated on
13-04-2026 01:22 PM
करीना कपूर हाल ही मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं, और यहां उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया कि यूजर्स के निशाने पर आ गईं। करीना एयरपोर्ट पर लाइन तोड़कर सीधा अंदर घुस गईं, जबकि बाकी लोग लाइन में लगे अपनी बारी आने का और डॉक्यूमेंट्स चेक करवाने का इंतजार करते रहे गए। करीना का यह रवैया यूजर्स को रास नहीं आया और एक्ट्रेस को मिले 'वीआईपी ट्रीटमेंट' पर खरी-खोटी सुना दी। कई यूजर्स ने सेलेब्स को मिलने वाले इस स्पेशल ट्रीटमेंट पर सवाल उठाए और इसे गलत ठहराया।
करीना कपूर लाइन तोड़ अंदर घुसीं, एयरपोर्ट का वीडियो
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें साफ नजर आ रहा है कि करीना एयरपोर्ट पर चेकिंग के लिए लगी लाइन को तोड़कर सीधा आगे निकल जाती हैं। चेकिंग बूथ पर मौजूद अफसर को वह अपना पासपोर्ट और आईडी दिखाती हैं और फिर अंदर घुस जाती हैं, जबकि बाकी लोग देखते रह जाते हैं।
करीना पर भड़के यूजर्स, लोगों के साथ बताया नाइंसाफी
इसी को देख यूजर्स का खून खौनल उठा। एक ने X पर लिखा, 'करीना कपूर ने एयरपोर्ट पर लाइन तोड़ी और सीधे गेट की ओर बढ़ गईं। सेलिब्रिटीज को ऐसा करने की छूट क्यों है? उन्हें यह अधिकार किसने दिया? एयरपोर्ट पर इंतजार कर रहे अन्य लोगों को भी अर्जेंट फ्लाइट पकड़नी है, यह सबके साथ नाइंसाफी है।'
एक ही समाज के दो रूप
एक यूजर ने ट्वीट किया, 'एक साधारण लाइन भी एक ऐसे समाज को उजागर कर सकती है जहां सभ्य नागरिक रहते हैं और गुलामों के एक ऐसे राष्ट्र को भी, जहां सभी वर्ग, जाति, श्रेष्ठता और हीनता के पावर गेम में जकड़े हुए हैं।'
IPL मैच देखने पहुंचीं करीना, इस फिल्म में आएंगी नजर
अभी इस पर करीना की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है, पर उन्हें हाल ही वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और RCB के बीच आईपीएल मैच इंजॉय करते हुए देखा गया। साथ में पति सैफ अली खान और दोनों बेटे थे। प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें, तो करीना कपूर पिछली बार साल 2024 में आई फिल्म 'क्रू' और 'सिंघम अगेन' में नजर आई थीं। अब वह फिल्म 'दायरा' में दिखेंगी, जो 2026 में रिलीज होगी।
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…