Select Date:

KKR की टीम अचानक पहुंची वाराणसी:मौसम खराब होने से देर रात डायवर्ट हुआ विमान

Updated on 08-05-2024 01:28 PM

IPL- 2024 में लखनऊ और कोलकाता नाइट राइडर्स के महत्वपूर्ण मैच के बाद कोलकाता लौट रही KKR की टीम अचानक वाराणसी पहुंच गई। वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए क्रिकेट प्रेमियों में होड़ मच गई।

खराब मौसम के बाद अकासा एयरलाइंस की फ्लाइट लखनऊ से कोलकाता जाते समय पहले गुवाहाटी और फिर वाराणसी डायवर्ट की गई। यहां देर रात पहुंची क्रिकेट टीम को स्थानीय होटल में रुकवाया गया। मंगलवार की दोपहर टीम वाराणसी से कोलकाता के लिए रवाना हुई। इस दौरान टीम के खिलाड़ियों ने नौका विहार के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन भी किया। इस बारे में सूचना KKR के ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर भी दी।

अकासा एयरलाइंस के विमान से थी टीम
अकासा एयरलाइंस के लोकल अधिकारी ने बताया कि लखनऊ से कोलकता के लिए कोलकता नाइट राइडर्स टीम के खिलाड़ी और क्रू मेम्बर्स ने सोमवार की शाम उड़ान भरी थी। खराब मौसम के कारण उनका विमान गुवहाटी डायवर्ट किया गया था लेकिन वहां भी उन्हें लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली। इसके बाद विमान को वाराणसी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर डायवर्ट कर दिया गया।

सुबह किया गंगा विहार, दोपहर बाद रवाना हुए कोलकाता

सभी खिलाड़ियों और क्रू मेम्बर्स को वाराणसी के एक फाइव स्टार होटल में रुकवाया गया। इसके बाद सुबह कुछ खिलाड़यों ने काशी में नौका विहार का मजा लिया। वहीं कुछ खिलाड़ियों ने श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में दर्शन पूजन भी किया और कोलकाता नाइट राइडर्स की जीत का आशीर्वाद मांगा। पूरी टीम दोपहर एक बजे के बाद अकासा एयरलाइंस की फ्लाइट से कोलकाता के लिए रवाना हो गई।

प्रशंसकों ने खूब बनाई रील
कोलकाता नाइट राइडर्स टीम वाराणसी में है यह जान प्रशंसकों का रेला एयरपोर्ट पहुंच गया। इसी में चौहट्टा लाल खां, प्रह्लादघाट निवासी सचिन भी शामिल थे। उन्होंने कहा कि कोलकता नाइट राइडर्स के विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह ने अपना स्टेटस अपडेट किया था। उसी से उन्हें जानकारी मिली की दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर केकेआर की टीम वाराणसी से कोलकाता जाएगी। इस पर एयरपोर्ट पहुंच गया। यहां मिचेल स्टार्क, मनीष पांडेय, हर्षित राणा ने अपने साथ वीडियो भी बनाने दिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
नई दिल्ली: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों मिली 5 विकेट की हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी निराश…
 25 April 2026
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने के लिए शनिवार को यहां होने वाले मुकाबले में तालिका में शीर्ष पर…
 25 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 33वां मैच गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आरसीबी के…
 25 April 2026
जयपुर: आईपीएल 2026 का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में होगी। इस मैदान पर यह…
 25 April 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली ने आईपीएल में अपने 300 छक्के पूरे कर लिए हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में विराट ने 81 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 44 गेंदों की…
 24 April 2026
नई दिल्ली: पीएसएल में पाकिस्तान के दो स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ की जोरदार कुटाई हुई है। लीग का 35वां मुकाबला लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच…
 24 April 2026
नई दिल्ली: इस देश के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के लिए 24 अप्रैल का दिन किसी उत्सव से कम नहीं है, क्योंकि सचिन तेंदुलकर का जन्म 1973 में इसी दिन हुआ था।…
 24 April 2026
नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। टीम ने सीजन के अपने पहले मैच में जीत हासिल की थी। 2012 के बाद पहली बार मुंबई सीजन…
 24 April 2026
मुंबई: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में मुंबई को अपने घर वानखेड़े स्टेडियम में 103 रनों की शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। इस हार के…
Advt.