रायपुर। राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने प. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के उस कथन का तीखा प्रतिकार करते हुए न्यायालय की खुली अवहेलना करार दिया है, जिसमें ममता बनर्जी यह कहती नजर आ रही हैं कि “मैं कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश का पालन नहीं करूंगी, बंगाल में मुसलमानों को ओबीसी आरक्षण देना नहीं छोड़ूंगी।”
मंत्री वर्मा ने आरक्षण को लेकर दिए हाई कोर्ट के फ़ैसले पर कहा कि कलकत्ता हाई कोर्ट के इस ऐतिहासिक फैसले ने दूध का दूध और पानी का पानी करके दिखा दिया। हम सभी इस फैसला का स्वागत करते हैं। उच्च न्यायालय का जो ये यह फैसला आया है, ये इंडी गठबंधन और कांग्रेस पार्टी के किए कुकृत्य और वोट बैंक की राजनीति के असली चेहरे को उजागर करता है।