Select Date:

श्रम सम्मान, मतदान का संकल्प और आमंत्रण पत्र देकर मनाया गया मजदूर दिवस

Updated on 01-05-2024 04:49 PM
बैकुण्ठपुर। देश की तरक्की हमेशा मजदूर की पसीने से लिखी जाती है। कोई भी समाज तभी विकसित हो सकता है जब वह समाज के हर श्रमिक का उतना ही सम्मान करें जितना किसी अन्य वर्ग का होता है। इसी मूल अवधारणा के साथ एक मई को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के तौर पर मनाया जाता है। मजदूर दिवस के इस अवसर पर कोरिया जिले के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में ग्रामीण अंचलों में विभिन्न मनरेगा कार्यस्थलों पर श्रमिकों का सम्मान किया गया।

श्रमिकों के सम्मान के साथ ही कोरिया जिले के सौ से ज्यादा ग्राम पंचायतों में श्रमिक दिवस के अवसर पर अकुशल श्रमिकों को आगामी निर्वाचन में हिस्सेदारी के लिए संकल्प दिलाया गया और साथ ही सभी आम नागरिकां की निर्वाचन में सहभागिता के लिए सात मई को मतदान हेतु आमंत्रण पत्र भी प्रदान किया गया। इस आयोजन के संदर्भ में विस्तार से जानकारी देते हुए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि कोरिया जिले के सौ से ज्यादा ग्राम पंचायतों में वर्तमान में लगभग पंद्रह हजार से ज्यादा अकुशल श्रमिक मनरेगा के विभिन्न रोजगार मूलक कार्यों में नियोजित हैं। इन कार्यरत श्रमिकां के बीच मजदूर दिवस का गरिमापूर्ण आयोजन किया गया। पूरे वर्ष अथक श्रम करने वाले श्रमिकों मोतीलाल, छोटेलाल, श्रीमती चंद्रवती, श्रीमती विमला जैसे अनेक श्रमिकों का सम्मान करते हुए सभी को समाज की उन्नति में सहभागिता के लिए प्रोत्साहित किया गया। जिला पंचायत सीईओ ने बताया कि ग्राम पंचायत पुसला और कटगोड़ी में जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मनोज जगत और कार्यक्रम अधिकारी प्रतीक जायसवाल ने श्रमिकों को अंगरखा पहनाकर सम्मान किया।

जिले में मतदाता जागरूकता के लिए गठित स्वीप समिति के भी नोडल अधिकारी सीईओ डॉ चतुर्वेदी ने बताया कि कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी लंगेह के निर्देशानुसार जन-जन तक मतदान का संदेश ले जाने के लिए भी मजदूर दिवस के अवसर पर विभिन्न गतिविधियां भी कराई गईं। यहां श्रमिकों के सम्मान के साथ ही आगामी लोकसभा निर्वाचन में शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए जागरूकता का संदेश देते हुए सभी श्रमिकों को शपथ दिलाई गई। साथ ही उपस्थित श्रमिकों को अपने परिवार व ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी मतदान की अपील का पंपलेट वितरित किया गया। मजदूर दिवस के अवसर पर आए हुए ग्रामीणों को लोकसभा निर्वाचन के मतदान तिथि सात मई को सपरिवार मतदान हेतु आने के लिए आमंत्रण पत्र भी दिया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत सीइओ, कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा, ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सहायक सहित अनेक श्रमिक व ग्रामीण उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
रायपुर। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जशपुर जिले की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के…
 27 April 2026
रायपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री  केदार कश्यप ने आज रविवार को कोंडागांव जिले के दहिकोंगा स्थित तेंदूपत्ता फड़ का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तेंदूपत्ता की गुणवत्ता देखी और…
 27 April 2026
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड अंतर्गत उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा का कलेक्टर  जितेंद्र यादव ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों में पहुंचकर औचक निरीक्षण किया…
 27 April 2026
अम्बिकापुर। प्रदेश सरकार की ’मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना’ सरगुजा जिले के दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों के लिए एक बड़ी राहत बनकर उभरी है। इस योजना के विस्तार से…
 27 April 2026
अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ की विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय की युवाओं के लिए प्रदेश सरकार की नीतियां संबल प्रदान कर रही हैं। इसी कड़ी में सरगुजा जिले के धौरपुर क्षेत्र की…
 27 April 2026
दुर्ग। राष्ट्रीय वित्तीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग द्वारा एक व्यापक एवं प्रभावी वित्तीय साक्षरता जागरूकता शिविर का आयोजन 25 अप्रैल को किया गया। इस अवसर…
 27 April 2026
बेमेतरा। स्वास्थ्य विभाग जिला बेमेतरा में क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम तहत टीबी मुक्त बेमेतरा जिला बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत अत्याधुनिक एक्स-रे मशीन से उच्चोखिम…
 27 April 2026
सूरजपुर।  श्रीमती विनीता वार्नर, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर के मार्गदर्शन एवं सचिव सुश्री पायल टोपनो के कुशल दिशानिर्देशन में आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर…
 26 April 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। आंगनबाड़ी केंद्र कोतरी में पोषण पखवाड़ा 2026 का समापन कार्यक्रम विगत दिवस किया गया। इस अवसर पर ईसीसीई कार्यक्रम, पालक सम्मेलन, गोद भराई, अन्नप्राशन, न्योता भोज एवं आधार पंजीयन…
Advt.