पहले चरण की वोटिंग से पहले बंगाल में शराब बंद, अप्रैल महीने में दारू की बेतहाशा बिक्री पर चुनाव आयोग ने लिया फैसला
Updated on
21-04-2026 02:13 PM
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में शराब की बिक्री पर चुनाव के कुछ दिन पहले से ही प्रतिबंध लागू कर दिया गया है। यह बैन आमतौर पर चुनाव से दो दिन पहले शुरू होता है। बंगाल के जिन इलाकों में 23 अप्रैल को चुनाव होने हैं, वहां अब शराब की बिक्री पर रोक है।
'शराब की बिक्री में असामान्य रूप से तेजी'
चुनाव आयोग ने अपने एक बयान में कहा कि यह देखा गया है कि शराब की बिक्री में असामान्य रूप से तेजी आई है। इसके अलावा, पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में अप्रैल 2026 के दौरान WBSBCL डिपो से खुदरा विक्रेताओं द्वारा पैकेट वाली शराब उठाने में भी अचानक बढ़ोतरी हुई है। चुनाव आयोग ने कहा कि इसके साथ ही निर्धारित मानदंडों के आधार पर पहचानी गई संवेदनशील दुकानों की संख्या में भी असामान्य वृद्धि हुई है।
बंगाल में बीजेपी और टीएमसी में कांटे की टक्कर
चुनाव आयोग ने कहा कि वह शराब की निगरानी से जुड़ी गतिविधियों समेत कई स्रोतों से शराब बैन के अपने नतीजे पर पहुंचे हैं। चुनाव आयोग ने बताया कि अप्रैल में शराब की बिक्री पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले ज्यादा रही है। बता दें कि बंगाल चुनाव में सत्ताधारी टीएमसी और बीजेपी के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिल रही है।
'बंगाल में होगा स्वतंत्र चुनाव'
सोमवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि बंगाल में स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने के लिए वे कोई कसर नहीं छोड़ेंगे
आयोग ने कहा कि राज्य सरकार, स्थानीय निकायों या स्वायत्त निकायों के किसी भी कर्मचारी को चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी
वहीं, टीएमसी ने चुनाव आयोग पर बीजेपी की मदद करने का आरोप लगाया है
चुनाव की घोषणा के बाद से चुनाव आयोग ने राज्य में बड़े पैमाने पर नौकरशाहों और पुलिस अधिकारियों का फेरबदल भी किया है
नई दिल्ली, शिक्षक दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में देशभर के 48 स्कूल शिक्षकों को नेशनल टीचर अवॉर्ड से सम्मानित किया। इनमें…
नई दिल्ली, कॉकरोच जनता पार्टी कार्यकर्ता नीशू आजाद के पिता संजय से मारपीट के आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने शनिवार को अरेस्ट कर लिया।पुलिस ने उसे पटियाला हाउस कोर्ट…
सुल्तानपुर: जिसका उद्देश्य अडिग हो, उसे असफलताएं रोक नहीं सकतीं- इस कहावत को चरितार्थ कर दिखाया है यूपी के सुल्तानपुर में पीपरगांव के रहने वाले सीनियर अंडर ऑफिसर शार्देन्दु तिवारी…
लखनऊ: सहारनपुर में कलेक्ट्रेट में बने अवैध मस्जिद को बुलडोजर से ढहाने के बाद विपक्ष लगातार आरोप लगा रहा है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तगड़ा हमला बोला…
श्रीनगर एयरपोर्ट पर इंडिगो का विमान 6E 225 (VT-NOG) पार्किंग के दौरान खंभे से टकरा गया। फ्लाइट शुक्रवार सुबह नवी मुंबई से श्रीनगर पहुंची थी। घटना करीब सुबह 9 बजे…
नई दिल्ली, कॉकरोच जनता पार्टी कार्यकर्ता नीशू आजाद के पिता के साथ मारपीट मामले में CJP ने आज दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में प्रदर्शन किया था। CJP की मांग थी…
2024 के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर से रेप और हत्या के मामले में पुलिस ने TMC नेता सोमनाथ डे को गिरफ्तार किया है। सोमनाथ पानिहाटी नगरपालिका के…