Select Date:

लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित:विपक्ष का वोटर वेरिफिकेशन को लेकर हंगामा

Updated on 01-08-2025 01:43 PM

संसद के मानसून सत्र का शुक्रवार को 10वां दिन है। I.N.D.I.A के सांसद संसद के बाहर बिहार वोटर वेरिफिकेशन को लेकर हंगामा किया। प्रियंका गांधी भी विरोध प्रदर्शन में शामिल रहीं।

इसके बाद 11 बजे लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई। विपक्षी सांसदों ने सदन में भी हंगामा किया। वे 'SIR- लोकतंत्र का वार' का बैनर और 'NO SIR' वाले पोस्टर लिए हुए थे।

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने विपक्ष को सदन में हंगामा करने से रोका, लेकिन सांसद नहीं माने। इसके बाद लोकसभा की कार्यवाही को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

राज्यसभा की कार्यवाही के दौरान भी विपक्ष ने बिहार वोटर वेरिफिकेशन को लेकर हंगामा किया। 'वोट चोरी मत करो' के नारे लगाए गए। विपक्ष के हंगामा जारी रखने के कारण सदन को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित किया गया।

दरअसल, विपक्ष लगातार मांग कर रहा है कि बिहार वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन ( SIR) मामले पर सदन में चर्चा की जाए।

AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने राज्यसभा में कार्य स्थगन नोटिस पेश कर अमेरिकी के भारत पर लगाए 25% टैरिफ पर चर्चा की मांग की है।

टैरिफ पर पक्ष-विपक्ष

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा- अमेरिकी राष्ट्रपति ने टैरिफ पर जो कहा, उसे सबने देखा है। प्रधानमंत्री मोदी हर जगह जाते हैं, दोस्त बनाते हैं और फिर हमें बदले में यही मिलता है।

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा- अमेरिका से आयात पर 10-15 प्रतिशत टैरिफ की बात हुई थी। द्विपक्षीय व्यापार समझौता हुआ। दोनों पक्षों की 4 दौर की बातचीत के अलावा वर्चुअल बैठकें भी हुईं। देशहित में कदम उठाए गए हैं।

पहले समझिए कार्य स्थगन नोटिस होता क्या है

  • कार्य स्थगन नोटिस (Adjournment Motion Notice) एक संसदीय प्रक्रिया है, जिसका उपयोग विधानसभा या संसद में किसी अत्यंत महत्वपूर्ण और तात्कालिक मुद्दे पर चर्चा कराने के लिए किया जाता है।
  • यह नोटिस तब प्रस्तुत किया जाता है जब कोई विधायक या सांसद यह मानता है कि कोई विशेष विषय इतना जरूरी और गंभीर है कि उसे तुरंत चर्चा के लिए लिया जाना चाहिए, जिसके लिए सामान्य कार्यवाही को स्थगित करना आवश्यक हो।

संजय सिंह ने नोटिस में क्या कहा

संजय सिंह ने नोटिस में लिखा- मैं आपका ध्यान एक अत्यंत महत्वपूर्ण और गंभीर मुद्दे की ओर आकर्षित करना चाहता हूं, जो भारत की आर्थिक, व्यापारिक और कूटनीतिक नीति से जुड़ा है। USA ने अगस्त 2025 से ऑटो कंपोनेंट, इलेक्ट्रॉनिक्स, आभूषण, टेक्सटाइल और प्रोसेस्ड फूड जैसे क्षेत्रों में भारत के प्रमुख निर्यातों पर 25% टैरिफ लगाया है।

उन्होंने लिखा कि रूस के साथ भारत के रक्षा और ऊर्जा संबंधों पर जुर्माना लगाया गया है, जिससे न केवल व्यापक आर्थिक अस्थिरता पैदा हुई है, बल्कि घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय निवेशकों में भी दहशत फैल गई है।

संजय ने आरोप लगाया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ की घोषणा के बाद शेयर बाजार में 25.5 लाख करोड़ रुपए का नुकसान दर्ज किया गया। इस कदम का माइक्रो, स्मॉल और मीडियम इंडस्ट्री (MSME) पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नागपुर, नागपुर में धमकीभरी चिट्ठी मिलने के बाद हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस चिट्ठी में दावा किया गया कि RSS मुख्यालय,BJP ऑफिस और मेट्रो ट्रेनों में रेडियोएक्टिव…
 01 May 2026
नई दिल्ली/कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार रात अपनी सीट भवानीपुर के EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं, जहां वे करीब 4 घंटे रहीं। बताया कि ममता ने सभी उम्मीदवारों से…
 01 May 2026
अलवर, अलवर के मौजपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। हादसे में 6 लोग जिंदा जल गए। रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के बाद अर्टिगा कार…
 01 May 2026
अहमदाबाद: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाकर चौंका दिया था। पीएम मोदी का झारग्राम दौरे का यह अंदाज सोशल मीडिया पर न सिर्फ वायरल…
 01 May 2026
देहरादून: उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। BJP अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई है। क्या है पार्टी की प्लानिंग और क्या चल रहा है संगठन के अंदर,…
 01 May 2026
शिमला, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण संस्थान (आरट्रैक) पहुंच गई है। यहां पर वह सेना द्वारा रखे एक कार्यक्रम में भाग ले रही है। इसके बाद राष्ट्रपति दिल्ली…
 01 May 2026
अमृतस​र, अमृतसर स्थित भारत-पाकिस्तान अटारी बॉर्डर पर होने वाली प्रसिद्ध रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है। नए निर्णय के अनुसार अब रिट्रीट सेरेमनी शाम 6 बजे से शुरू…
 29 April 2026
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवक ने शादी के तीसरे दिन की जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पल भर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। मौके पर…
 29 April 2026
जयपुर: अगर आपको लगता है कि सिर्फ 'डिजिटल अरेस्ट' ही साइबर ठगी का सबसे बड़ा हथियार है, तो अपनी सोच बदल लीजिए। राजस्थान की राजधानी जयपुर में ठगी का एक ऐसा…
Advt.