लखनऊ: 100 से ज्यादा लोगों के नाम पर करोड़ों का लोन फ्रॉड, UP STF ने मास्टरमाइंड को किया गिरफ्तार
Updated on
16-02-2026 11:55 AM
लखनऊ: एसटीएफ और साइबर क्राइम थाने की संयुक्त टीम ने रविवार सुबह आईआईएम रोड स्थित सहारा होमर के पास से करोड़ों रुपये के लोन फ्रॉड गिरोह के मास्टरमाइंड आमिर अहसन को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गिरोह ने बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से 100 से अधिक लोगों के नाम पर फर्जी तरीके से लोन पास कराकर करोड़ों रुपये की ठगी की। इस मामले में पहले ही यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की जानकीपुरम शाखा के मैनेजर गौरव सिंह समेत चार आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
कैसे हुआ लोन फ्रॉड?
हजरतगंज निवासी राज बहादुर गुरुंग ने शिकायत में बताया कि उनके परिचित इंद्रजीत के कहने पर उन्होंने वर्ष 2023 में अपना आधार और पैन कार्ड लोन पास कराने के नाम पर दिया था। उन्हें जानकीपुरम स्थित यूनियन बैंक शाखा ले जाया गया, जहां बैंक मैनेजर ने कई दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाए। कुछ महीनों बाद उनके मोबाइल पर ईएमआई बकाया का मैसेज आया। जांच में पता चला कि उनके नाम पर 28 अप्रैल 2023 को 9.50 लाख रुपये का मुद्रा लोन और 10 मई 2023 को 1.50 लाख रुपये का कार लोन पास हो चुका था।
फोटो एडिट कर तैयार किए फर्जी दस्तावेज
एसटीएफ के अनुसार, गिरोह आधार और पैन कार्ड पर लगी फोटो को एडिट कर अपने सदस्यों की फोटो लगाता था। फर्जी कंपनियों के नाम पर कोटेशन तैयार कर बैंक कर्मियों की साठगांठ से मुद्रा लोन स्वीकृत कराया जाता था। बाद में रकम हड़प ली जाती थी। गिरोह अलग-अलग बैंकों से 100 से अधिक व्यक्तियों, फर्मों और कंपनियों के नाम पर लोन लेकर करोड़ों रुपये का फ्रॉड कर चुका है।
मास्टरमाइंड की भूमिका
एएसपी विशाल विक्रम सिंह के मुताबिक, आमिर अहसन ने बीए करने के साथ ड्राफ्ट्समैन में डिप्लोमा किया है। 2018 में उसकी मुलाकात नावेद से हुई थी, जिसके बाद दोनों ने फर्जी लोन गिरोह की योजना बनाई। आरोपित के पास से एक मोबाइल फोन, आधार कार्ड, तीन क्रेडिट/डेबिट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, चार लग्जरी गाड़ियां जिसमें दो इनोवा क्रिस्टा, एक एक्सयूवी-500 और एक सियाज तथा नकदी बरामद की गई है।
एसटीएफ अब आरोपितों के बैंक खातों, वॉलेट और अन्य वित्तीय लेन-देन की जांच कर रही है। जब जांच की भनक लगी तो एक अन्य आरोपी ने अपना लैपटॉप और मोबाइल नदी में फेंककर साक्ष्य मिटाने की कोशिश की थी।
आगे की कार्रवाई
13 सितंबर 2025 को एसटीएफ ने गौरव सिंह समेत चार आरोपितों को गिरफ्तार किया था। अब मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी के बाद गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। बरामद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का फॉरेंसिक परीक्षण कराया जाएगा। पुलिस का कहना है कि मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।
मुंबई: सेक्सटॉर्शन के एक मामले में कार्रवाई करते हुए मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने जम्मू कश्मीर की महिला क्रिकेटर, उसके भाई और उनके एक साथी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार…
पटना: दिल्ली से ग्रीन सिग्नल लेकर लौटे बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आने वाले एक सप्ताह के भीतर अपने मंत्रिपरिषद का विस्तार कर देंगे। जाहिर है जातीय और क्षेत्रीय संतुष्टिकरण पर…
हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार में अवैध निर्माण पर कार्रवाई की जानकारी सामने आई है। हरिद्वार जिला प्रशासन की ओर से यह कार्रवाई की गई। जिले के सुमन नगर में सिंचाई विभाग…
प्रतापगढ़: जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह 'राजा भैया' किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। यूपी के प्रतापगढ़ में कुंडा से 1993 से लगातार विधायक चुने जा रहे…
पटना: पापा-मम्मी! दिन रात पढ़ाई करने के बाद भी रिजल्ट नहीं आ पा रहा है। इसलिए हम बाध्य होकर आत्महत्या कर रहे हैं। इसमें किसी का कोई दोष नहीं है... पटना में…
शाजापुर: मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के कालापीपल क्षेत्र में मंगलवार को उस समय अजीबोगरीब स्थिति बन गई, जब अपनी उपज बेचने आए किसानों का धैर्य जवाब दे गया। ग्राम खरदौनकलां…
पटना: पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव महिलाओं को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान पर विवादों में घिर गए हैं। पप्पू यादव के बयान को जेडीयू हमलावर हो…
पटना: न्याय यात्रा, विकास यात्रा और समृद्धि यात्रा। इनके नाम पर जनता के मर्म को समझने और राज्य सरकार के कार्यों का मूल्यांकन करने का सफर है। नीतीश कुमार अब अपनी यात्रा का…