डिफेंस और फार्मा सेक्टर में भी बढ़ा निवेश
डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के तहत अब तक 197 एमओयू साइन किए जा चुके हैं, जिनसे 34,844 करोड़ रुपये के निवेश और 52,658 प्रत्यक्ष रोजगार सृजित होने की संभावना है।इसके अलावा फार्मा सेक्टर में भी 10,000 करोड़ रुपये के निवेश समझौते प्रमुख कंपनियों के साथ किए गए हैं, जो राज्य को हेल्थकेयर इंडस्ट्री में भी मजबूत बनाएंगे।


