मध्य प्रदेश में 20 जुलाई से होगा विधानसभा का मानसून सत्र, पहला अनुपूरक बजट पेश करेगी सरकार
Updated on
13-06-2026 11:43 AM
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 24 जुलाई तक चलेगा। पांच दिवसीय सत्र में सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए पहला अनुपूरक बजट प्रस्तुत करेगी। इसके साथ ही पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा नगरीय विकास एवं आवास विभाग से जुड़े महत्वपूर्ण संशोधन विधेयक भी सदन में लाए जाएंगे।
सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 से 24 जुलाई तक मानसून सत्र बुलाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
सत्र में स्वामित्व योजना के तहत 48 लाख से अधिक अधिकार पत्रधारकों को आवास या भूखंड का स्वामित्व प्रदान करने के लिए निश्शुल्क रजिस्ट्री संबंधी प्रावधानों को कानूनी स्वरूप देने हेतु मध्य प्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम तथा मध्य प्रदेश उपकर अधिनियम में संशोधन प्रस्तावित हैं।
कई महत्वपूर्ण विधेयक भी होंगे पेश
सरकार सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए मेला अधिनियम में संशोधन, छह श्रम कानूनों को समाहित करने वाला एकीकृत श्रम कानून तथा कोचिंग रेग्यूलेशन बिल भी सदन में प्रस्तुत कर सकती है।
यूसीसी विधेयक पर भी नजर
यदि तैयारियां समय पर पूरी हो जाती हैं तो समान नागरिक संहिता (यूसीसी) से संबंधित विधेयक भी मानसून सत्र में पेश किया जा सकता है। फिलहाल इस विषय पर जनसुनवाई जारी है और 15 जून तक सुझाव आमंत्रित किए गए हैं। यह अवधि और बढ़ाई जा सकती है। इसके बाद प्रारूप तैयार होगा।
वरिष्ठ सचिव समिति अध्ययन करेगी और हरी झंडी मिलने पर विधानसभा में विधेयक प्रस्तुत किया जाएगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यूसीसी जैसे व्यापक प्रभाव वाले कानून पर गंभीरता से कार्य किया जाए और सभी पहलुओं का गहन अध्ययन सुनिश्चित किया जाए।
सूत्रों के मुताबिक सामान्य प्रशासन विभाग को अब तक करीब 2,500 ऑनलाइन सुझाव प्राप्त हो चुके हैं, जिन्हें समिति के समक्ष विचारार्थ रखा जाएगा।
भोपाल। राज्यसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा निरस्त किए जाने के मामले को कांग्रेस जन-जन तक पहुंचाएगी। 15, 16 और 17 जून को इसके…
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल को 12 वर्ष पूर्ण हो गए हैं। देश की आर्थिक-सामाजिक-कूटनीतिक दृष्टि से यह 12 वर्ष सफलतम वर्ष रहे हैं। इन वर्षों में एक तरफ…
भोपाल। भोपाल जिले की विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं का मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) मनीष शर्मा ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण कर मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं…
भोपाल। बैरागढ़ थाना क्षेत्र के संजय नगर में नवविवाहिता और गर्भवती महिला भारती मेवाड़ा (30) की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस जांच में महत्वपूर्ण खुलासे हुए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट…
भोपाल। विभागीय समीक्षा और मंत्रियों के साथ वन-टू-वन बैठकों का दौर पूरा करने के बाद अब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विकास कार्यों और विभागीय लक्ष्यों की समीक्षा के लिए मंत्रियों…
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 24 जुलाई तक चलेगा। पांच दिवसीय सत्र में सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए पहला अनुपूरक बजट प्रस्तुत…
भोपाल। भोपाल मेट्रो के आरेंज लाइन के दूसरे चरण के तहत पुराने शहर में पुल बोगदा से लेकर करोंद तक आठ मेट्रो स्टेशन बनाए जाने हैं। इधर मेट्रो स्टेशनों के…
भोपाल। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल में उपचार के दौरान तीन वर्षीय बच्चे की मौत के मामले में बागसेवनिया पुलिस ने दो नर्सिंग अधिकारियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया…
भोपाल। भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुरक्षा और विमान संचालन को अधिक सुरक्षित व सुचारू बनाने के लिए 'एयर साइड' क्षेत्र में नियमित मेंटेनेंस गतिविधियां तेजी से…