Select Date:

मप्र सरकार की नई पहल... बाघ, चीता और हाथी 'मित्रों' की होगी नियुक्ति; बेहतर काम पर बनेंगे वन रक्षक

Updated on 07-02-2026 02:15 PM
 भोपाल । वन और वन्य जीवों की सुरक्षा सहित जन जागरूकता के लिए सरकार मध्य प्रदेश में बाघ मित्र, चीता मित्र और हाथी मित्र मित्र की नियुक्ति करने की तैयारी कर रही है। इनमें वन्यजीवों की सुरक्षा का खास ध्यान रखने के लिए बाघ मित्र, चीता मित्र और हाथी मित्र भी नियुक्त करने का प्रविधान किया जाएगा। इसके तहत जंगल के अंदर और उसके आसपास रहने वाले ग्रामीण और आदिवासी युवाओं की पांच साल के लिए नियुक्त किया जाएगा। प्रति वर्ष उनका प्रदर्शन देखकर उनकी सेवा में वृद्धि की तैयारी है। पांच साल तक उन्हें मानदेय भी दिया जाएगा।
ये लोग बनेंगे वन रक्षक

इसके बाद नियुक्त गए कुल बाघ मित्र, चीता मित्र और हाथी मित्रों में से अच्छा प्रदर्शन करने वाले 30 प्रतिशत को वन रक्षक के पद पर नियुक्ति करने की भी तैयारी है। इनमें विशेष पिछड़ी जनजाति के युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। प्रति वर्ष पांच सौ से अधिक भर्तियां की जाएंगी। एक वन्यजीव मित्र को 15 से 20 हजार रुपये तक मासिक मानदेय देने की योजना है।

वन्यजीव मित्र की भर्ती के लिए स्थानीय युवाओं, उनके शारीरिक मापदंड और व्यवहारिकता को प्राथमिकता में रखा जाएगा। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता में 10वीं या 12वीं उत्तीर्ण को प्राथमिकता दी जा सकती है।

नरेन्द्र मोदी के निर्देश पर 'चीता मित्र' बनाए गए

बता दें कि चीतों के प्रति जागरूकता लाने और ग्रामीणों में उनके प्रति डर को समाप्त करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देश पर 'चीता मित्र' बनाए गए हैं। वे स्थानीय लोगों को चीतों की प्रवृति से अवगत करा कर उन्हें चीतों की रक्षा कर संरक्षण के लिए जागरूक करते हैं।

वन क्षेत्र से लगे ग्रामों के युवाओं दी जाएगी प्राथमिकता

वन क्षेत्र से लगे ग्रामों के युवा वनों और वन्यजीवों को अच्छे से जानते व समझते हैं। इसलिए इन युवाओं को वन्यजीव मित्र नियुक्त करने में प्राथमिकता दी जाएगी। वे वन और वन्यजीवों की सुरक्षा के साथ ही वन विभाग के निगरानी तंत्र के रूप में भी कार्य करेंगे। साथ ही समय-समय पर वन अमले के साथ पेट्रोलिंग में मदद करेंगे।

शिकारियों पर भी रखी जा सकेगी नजर

स्थानीय युवाओं को वन्यजीव मित्र बनाने से जंगल में शिकारियों पर भी नजर रखी जा सकेगी। एक प्रकार से यह वन्यजीव मित्र वन विभाग के मुखबिर की तरह काम करेंगे। इसके अलावा ग्रामीणों में वन और वन्य जीवों के प्रति जागरूकता का कार्य भी किया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 May 2026
भोपाल, राजधानी में साइबर ठगी का खतरनाक ट्रेंड सामने आया है, जहां ठगों ने खुद को सीबीआई का अधिकारी बताकर एक 75 वर्षीय सेवानिवृत्त व्यक्ति को डिजिटल अरेस्ट कर लिया। 24…
 05 May 2026
भोपाल, मोहन यादव सरकार प्रदेश के दस लाख दिव्यांगजनों के लिए पहली बार नीति बनाएगी। इस नीति के लागू होने के बाद सारे विभाग दिव्यांगजनों को लेकर एक प्लेटफार्म पर काम…
 05 May 2026
भोपाल, भोपाल की आदमपुर कचरा खंती में आग लगने के केस में सुप्रीम कोर्ट में आज (मंगलवार को) सुनवाई होगी। इस मामले में नगर निगम के जिम्मेदार अपना पक्ष रखेंगे। इससे…
 05 May 2026
भोपाल। बड़े तालाब के बोट क्लब पर चल रहीं नावों को लेकर पर्यटकों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। बरगी डैम में क्रूज डूबने की घटना के चार…
 05 May 2026
भोपाल। प्रदेश में भले ही अभी खाद की कमी नहीं है, मगर वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए सरकार सतर्कता बरत रही है। प्रदेश में किसानों को पात्रता के अनुसार दो बार…
 05 May 2026
भोपाल। प्रदेश के मौसम पर पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती सिस्टम का असर जारी है। सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में कहीं-कहीं आंधी के साथ बारिश हुई। सागर, श्योपुर और दमोह…
 05 May 2026
भोपाल/रायपुर। बंगाल सहित तीन राज्यों में जीत पर भारतीय जनता पार्टी ने विजयोत्सव मनाया। प्रदेश भाजपा कार्यालय से लेकर जिलों में जश्न का माहौल रहा। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ आतिशबाजी…
 05 May 2026
भोपाल। हमीदिया अस्पताल में पोस्टमार्टम और शवों को सुरक्षित रखने की व्यवस्था अब पूरी तरह बदलने वाली है। पिछले कई दशकों से बदहाली का दंश झेल रही मर्चुरी (शवगृह) को अब…
 05 May 2026
भोपाल। बंगाल में भाजपा की जीत से प्रदेश में पार्टी उत्साहित है तो दूसरी ओर मप्र से भाजपा के राज्य सभा सदस्य एल मुरुगन और जार्ज कुरियन विधानसभा चुनाव हार गए…
Advt.