'वाराणसी' से महेश बाबू का 'राम' अवतार लीक! 'रामायणम्' के रणबीर कपूर से तुलना, यूजर्स बोले- राजामौली खा न जाएं
Updated on
06-07-2026 01:40 PM
जिस तरह दर्शकों को नितेश तिवारी की 'रामायणम्' के रिलीज होने का इंतजार है, उसी तरह एसएस राजामौली की बिग बजट फिल्म 'वाराणसी' का भी बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। फिल्म के सेट से तस्वीरें लीक होने और टीजर रिलीज के बाद से ही फैंस की एक्साइटमेंट अपने चरम पर है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें महेश बाबू भगवान राम के लुक में दिख रहे हैं। उन्होंने गेरुआ रंग के कपड़े पहने हैं, और हाथ में धनुष-बाण लिए हैं। तस्वीर देखकर लग रहा है कि सीन वनवास का है। लोग राम बने महेश बाबू की तुलना अब 'रामायणम्' के रणबीर कपूर से कर रहे हैं, जो उस फिल्म में राम बने हैं।
हालांकि, बता दें कि अभी तस्वीर की पुष्टि नहीं हुई है कि यह फिल्म 'वाराणसी' के सेट की ही है, या फिर फेक है, पर यह सोशल मीडिया और 'रेडिट' पर वायरल हो रही है। कई लोगों ने महेश बाबू और रणबीर कपूर के राम वाले लुक की तुलना शुरू कर दी है। उनका कहना है कि अगर तस्वीर वाकई 'वाराणसी' के शूट की है, तो राजामौली यकीनन 'रामायणम्' को ओवरशैडो कर लेंगे।
महेश बाबू के राम अवतार की 'रामायणम्' के रणबीर कपूर से तुलना
वायरल तस्वीर में राम के लुक में महेश बाबू नजर आ रहे हैं। उनके पीछे बैकग्राउंड में क्रू मेंबर्स हैं, जो टेक होते देख रहे हैं। इस तस्वीर को देख एक यूजर ने लिखा है, 'नमित और रणबीर तैयार रहना। कहीं राजामौली 10 मिनट में पूरी 'रामायणम्' को ओवरशैडो ना कर दें जैसा कि उन्होंने टीजर के साथ किया था।' एक और ने लिखा, 'ये लीक जान-बूझकर किए जाते हैं। हॉलीवुड ने ऐसा करना शुरू किया था, और अब बाकी सब भी बस उसी को फॉलो करते हैं।' एक का कमेंट है, 'बहुत बढ़िया लग रहा है। एक्टिंग के बारे में तो नहीं कह सकता, लेकिन वह उस किरदार पर खूब जंच रहा है।'
क्या है 'वाराणसी' की कहानी?
'वाराणसी' की कहानी की बात करें, तो मेकर्स ने अभी तक कुछ हिंट नहीं दिया है, पर कुछ महीने पहले ऐसी खबर आई थी कि यह टाइम ट्रैवल पर आधारित होगी। फिल्म में महेश बाबू एक शिव भक्त के किरदार में नजर आएंगे। 'वाराणसी' में विजुअल इफेक्ट्स का काम संभालने वाली Cinesite कंपनी ने इसकी कहानी का खुलासा किया था। कहानी में महेश बाबू का किरदार रुद्र ब्रह्मांड की एक ऐसी चीज की तलाश में टाइम ट्रैवल पर निकलता है, जिसमें बेहिसाब शक्ति है। लेकिन रुद्र को फिर पता चलता है कि उसे जिस मिशन पर भेजा गया, उसके पीछे बड़ी गहरी साजिश रची जा रही है।
'वाराणसी' और 'रामायणम्' की रिलीज डेट
'वाराणसी' में प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन भी हैं। यह फिल्म साल 2027 में थिएटर्स में रिलीज होगी। वहीं, रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का पहला पार्ट इस साल दीवाली पर नवंबर में रिलीज होगा।
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…