महासमुंद। छत्तीसगढ़ में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महासमुंद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और कोमाखान थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अवैध गांजा तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए 47.300 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 23.65 लाख रुपए बताई जा रही है।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल ट्रक, कार, मोबाइल फोन और नगदी समेत कुल 59.51 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो नाबालिगों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।