गहरा झटका! गाजियाबाद में अब घर बनाना हुआ महंगा, विकास शुल्क 4 फीसदी तक बढ़ा, नई दरें 1 अप्रैल से लागू
Updated on
03-04-2026 12:09 PM
गाजियाबाद: अगर आप गाजियाबाद में अपना घर बनाने की योजना बना रहे हैं, तो अब आपको जेब थोड़ी और ढीली करनी होगी। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विभिन्न शुल्कों और फीस में करीब 4 प्रतिशत तक बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें 1 अप्रैल 2026 से लागू हो चुकी हैं।
प्राधिकरण द्वारा यह बढ़ोतरी कॉस्ट इंडेक्स के आधार पर की गई है, जिसमें नक्शा पास कराने की फीस, विकास शुल्क और निरीक्षण शुल्क जैसी कई मदों में इजाफा किया गया है।
विकास शुल्क में बढ़ोतरी, एरिया के हिसाब से नए रेट
गाजियाबाद में विकास शुल्क को बढ़ाकर 4,150 रुपये प्रति वर्ग मीटर से 4,319 रुपये प्रति वर्ग मीटर कर दिया गया है। इसके अलावा अलग-अलग कॉलोनियों के लिए भी नई दरें तय की गई हैं। शालीमार गार्डन और उससे जुड़ी योजनाओं में विकास शुल्क 2266.90 रुपये प्रति वर्ग मीटर रखा गया है, जबकि रामप्रस्थ और रामपुरी में यह 1585.30 रुपये प्रति वर्ग मीटर तय किया गया है। लोनी क्षेत्र में यह दर 2314.65 रुपये प्रति वर्ग मीटर कर दी गई है
नक्शा पास कराने पर बढ़ेगा खर्च
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के नए नियमों के अनुसार अब नक्शा पास कराने के दौरान सोलर पैनल, पौधरोपण और रेन वॉटर हार्वेस्टिंग के लिए सिक्योरिटी मनी भी जमा करनी होगी। 200 से 500 वर्ग मीटर के प्लॉट पर सोलर पैनल के लिए 20 हजार रुपये और 500 वर्ग मीटर से बड़े प्लॉट पर यह राशि 2 लाख रुपये तक हो सकती है।एक अनुमान के अनुसार 300 वर्ग मीटर के प्लॉट का नक्शा पास कराने में करीब 2 लाख रुपये तक अतिरिक्त खर्च आ सकता है।
भवन परमिट और निरीक्षण शुल्क भी बढ़ा
भवन परमिट फीस में भी बदलाव किया गया है। अब कमर्शल कॉम्प्लेक्स, मॉल और सिनेमाघरों के लिए 31.10 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से शुल्क देना होगा। ग्रुप हाउसिंग के लिए यह दर 15.55 रुपये प्रति वर्ग मीटर और सामान्य आवासीय भूखंडों के लिए 5.20 रुपये प्रति वर्ग मीटर तय की गई हैइसके अलावा निरीक्षण शुल्क भी बढ़ाकर 20.75 रुपये प्रति वर्ग मीटर कर दिया गया है, जो कुल फर्श क्षेत्रफल के आधार पर लिया जाएगा।
मेट्रो, एलिवेटेड रोड और गंगाजल सुविधा का अलग चार्ज
जिन क्षेत्रों में मेट्रो, एलिवेटेड रोड या गंगाजल जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं, वहां रहने वालों को अतिरिक्त शुल्क देना होगा। मेरठ रोड के पश्चिमी क्षेत्र (जोन-1) में मेट्रो स्टेशन शुल्क 435.60 रुपये और एलिवेटेड रोड सेस 564.40 रुपये प्रति वर्ग मीटर निर्धारित किया गया है
गंगाजल की सुविधा वाले क्षेत्रों में 286.40 रुपये प्रति वर्ग मीटर का अतिरिक्त शुल्क देना होगा। वहीं बाह्य विकास शुल्क 4319.40 रुपये प्रति वर्ग मीटर तय किया गया है।
क्या पड़ेगा असर
नए शुल्क लागू होने के बाद गाजियाबाद में घर बनाना पहले की तुलना में महंगा हो जाएगा। खासकर मध्यम वर्ग और नए घर बनाने वालों पर इसका सीधा असर पड़ेगा। हालांकि प्राधिकरण का मानना है कि इससे शहर में बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और सुविधाओं का विकास संभव होगा।
मुंबई: सेक्सटॉर्शन के एक मामले में कार्रवाई करते हुए मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने जम्मू कश्मीर की महिला क्रिकेटर, उसके भाई और उनके एक साथी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार…
पटना: दिल्ली से ग्रीन सिग्नल लेकर लौटे बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आने वाले एक सप्ताह के भीतर अपने मंत्रिपरिषद का विस्तार कर देंगे। जाहिर है जातीय और क्षेत्रीय संतुष्टिकरण पर…
हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार में अवैध निर्माण पर कार्रवाई की जानकारी सामने आई है। हरिद्वार जिला प्रशासन की ओर से यह कार्रवाई की गई। जिले के सुमन नगर में सिंचाई विभाग…
प्रतापगढ़: जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह 'राजा भैया' किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। यूपी के प्रतापगढ़ में कुंडा से 1993 से लगातार विधायक चुने जा रहे…
पटना: पापा-मम्मी! दिन रात पढ़ाई करने के बाद भी रिजल्ट नहीं आ पा रहा है। इसलिए हम बाध्य होकर आत्महत्या कर रहे हैं। इसमें किसी का कोई दोष नहीं है... पटना में…
शाजापुर: मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के कालापीपल क्षेत्र में मंगलवार को उस समय अजीबोगरीब स्थिति बन गई, जब अपनी उपज बेचने आए किसानों का धैर्य जवाब दे गया। ग्राम खरदौनकलां…
पटना: पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव महिलाओं को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान पर विवादों में घिर गए हैं। पप्पू यादव के बयान को जेडीयू हमलावर हो…
पटना: न्याय यात्रा, विकास यात्रा और समृद्धि यात्रा। इनके नाम पर जनता के मर्म को समझने और राज्य सरकार के कार्यों का मूल्यांकन करने का सफर है। नीतीश कुमार अब अपनी यात्रा का…