कलेक्टर ने बैठक में सिंचाई विभाग के अंतर्गत जिले में सिंचाई के लिए बनाए गये कार्य योजना और जलाशय में जल भराव की क्षमता की जानकारी ली। उन्होंने बैठक में कहा कि जिले के अंतर्गत जल संवर्धन व जल संरक्षण के लिए आवश्यक कदम उठायें। सभी जलाशय में क्षमता अनुसार जल संग्रहण करते हुए किसानों की मांग पर आपूर्ति करने कहा है। कलेक्टर ने स्पष्ट रूप से निर्देशित करते हुए कहा कि पेयजल और निस्तारी जल सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल हो। पेयजल एवं निस्तारी जल के उपरांत कृषि सिंचाई के लिए आपूर्ति किया जाए। जिले के सभी जलाशय में बरसात के दिनों में जल संग्रहण के लिए एक सुनिश्चित प्लान बनाकर जल संग्रहण करने कहा गया है। जलाशयों से होकर निकलने वाले नहर नाली की संधारण एवं मरम्मत के कार्य को भी प्राथमिकता में शामिल करते हुए कार्य करने कहा गया है। जलाशयों के जल संग्रहण के लिए विभागीय अमले को विशेष कार्य योजना बनाते हुए बड़े पैमाने पर जल संग्रहण के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। जल संग्रहण और जल संवर्धन के लिए किसानों को भी शामिल करते हुए इस दिशा में कार्य करने कहा गया है। बैठक में कृषि अधिकारी जे एल मंडावी, जल संसाधन कार्यपालन अभियंता आफताब आलम सहित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित थे।