राहुल द्रविड़ को अपना कोच बनाओ... पाकिस्तानी की मांग पर भारतीय ने उतार ली इज्जत
Updated on
05-07-2024 03:20 PM
नई दिल्ली: भारतीय टीम के हेड कोच के रूप में राहुल द्रविड़ का कार्यकाल खत्म हो गया है। टी20 वर्ल्ड कप 2024 तक ही वह टीम इंडिया का हिस्सा थे। द्रविड़ संन्यास के कुछ समय बाद ही इंडिया ए और अंडर-19 टीम के हेड कोच बन गए थे। फिर वह एनसीए हेड बने। 2021 के अंत में रवि शास्त्री की जगह उन्हें भारतीय टीम का हेड कोच बनाया गया। द्रविड़ ने वर्ल्ड कप फाइनल के बाद मजाक में कहा था कि वह बेरोजगार हैं और कोई ऑफर हो तो बताएं।
पाकिस्तान बनाए द्रविड़ को कोच
राहुल द्रविड़ ने परिवार के साथ समय बिताने के लिए भारतीय टीम के हेड कोच का पद छोड़ने का फैसला किया। इस बीच पाकिस्तानी सोशल मीडिया पर द्रविड़ को अपने देश का कोच बनाने की बात कर रहे हैं। एक पाकिस्तानी खेल पत्रकार इमरान सिद्दीकी ने एक्स पर लिखा- चूंकि राहुल द्रविड़ बेरोजगार हैं, क्या पीसीबी को उन्हें पाकिस्तान का कोच नियुक्त करना चाहिए?
ट्रोल हो रहे पाकिस्तानी
इस पोस्ट के बाद इमरान सिद्दीकी के साथ ही पाकिस्तान को खूब ट्रोल किया जाने लगा। एक यूजर ने इस ट्वीट पर लिखा- भाईजान, आपका देश मल्टीग्रेन आटा अफोर्ड नहीं कर पाएगा जो ये खाते हैं। वहीं एक अन्य ने लिखा- पाकिस्तान क्रिकेट टीम को कोचिंग देने से अच्छा है बेरोजगार रहें। एक यूजर ने लिखा- बेरोजगार? जितना पैसा उसके पास है ना एक पूरा पीएसएल अकेले करवा देगा।
हाल में बदला है कोच
पाकिस्तान ने हाल में ही अपना कोच बदला है। गैरी कर्स्टन को पाकिस्तान ने वनडे और टी20 में हेड कोच की जिम्मेदारी दी है। उनकी कोचिंग में ही भारत 2011 वर्ल्ड कप चैंपियन बना था। वहीं टेस्ट में जेसन गिलेस्पी के कंधों पर यह जिम्मेदारी होगी। टी20 वर्ल्ड कप 2024 के पहले राउंड में हारकर बाहर होने के बाद कर्स्टन ने पाकिस्तान टीम की पोल खोलते हुए बताया था कि टीम के खिलाफ फिट नहीं हैं। इसके साथ ही अंदर काफी गुटबाजी होती है।
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को केकेआर के खिलाफ मैच के सुपर ओवर में बैटिंग के लिए भेजा। उन्होंने सुपर ओवर की पहली गेंद का सामना किया और…
लखनऊ: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में सुपर ओवर भी हुआ, जो केकेआर ने…
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बीते रविवार को खेले गए इस मुकाबले में रोमांच की…
नई दिल्ली: ईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को…
नई दिल्ली: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों मिली 5 विकेट की हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी निराश…
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने के लिए शनिवार को यहां होने वाले मुकाबले में तालिका में शीर्ष पर…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 33वां मैच गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आरसीबी के…
जयपुर: आईपीएल 2026 का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में होगी। इस मैदान पर यह…
नई दिल्ली: विराट कोहली ने आईपीएल में अपने 300 छक्के पूरे कर लिए हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में विराट ने 81 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 44 गेंदों की…