सोनम वांगचुक को बना दें पंजाब का शिक्षा मंत्री, हरसिमरत कौर ने पंजाब पेपर लीक पर केजरीवाल और भगवंत मान को घेरा
Updated on
22-07-2026 02:34 PM
अमृतसर: शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने पंजाब में पेपर लीक मामले को लेकर भगवंत मान सरकार और आम आदमी पार्टी पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि कितनी दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि पंजाब में पेपर लीक की घटना को नजरअंदाज़ कर अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने अरविंद केजरीवाल को निशाने पर लेते हुए कहा कि 'बाहरी' सीएम साहब से मेरा सीधा सवाल और एक आम सुझाव है, क्यों न सोनम वांगचुक को पंजाब का शिक्षा मंत्री बना दिया जाए? इससे पहले शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब की मान सरकार पर परीक्षा के पेपर लीक करने का आरोप लगाया था।
सुखबीर बादल ने लगाए थे आरोप
हरसिमरत कौर बादल का बयान उस समय आया है कि जब केंद्र सरकार जंतर-मंतर पर सीजेपी आंदोलनकारियों पर लाठीचार्ज पर घिरी है। आम आदमी पार्टी इस आंदोलन का समर्थन कर रही है। अरविंद केजरीवाल समेत आम आदमी पार्टी के कई नेता जंतर-मंतर जा चुके हैं। मंगलवार को अमृतसर में अकाली दल के नेता सुखबीर बादल ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर छात्रों के साथ नकली एकजुटता दिखाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आप सरकार पंजाब में स्थानीय भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक, पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की परीक्षाओं में गड़बड़ी और फार्मेसी अधिकारी परीक्षा में नकल रैकेट जैसे मुद्दों को हल करने में नाकाम रही है।
पंजाब फार्मेसी एग्जाम पेपर लीक में 35 पकड़े
बता दें कि रविवार को पंजाब में फार्मेसी अधिकारी भर्ती परीक्षा के दौरान एक अंतर-राज्यीय नकल नेटवर्क का भंडाफोड़ किया गया था। पंजाब पुलिस ने इस केस में 35 लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें सात नकल कराने वाले और 28 उम्मीदवार शामिल हैं। PTI की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने बताया कि यह गैंग परीक्षा के दौरान उम्मीदवारों की मदद के लिए एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और लाइव कम्युनिकेशन का इस्तेमाल करता था। आरोपियों से बैटरी से चलने वाले 27 वायरलेस माइक्रो डिवाइस बरामद किए गए हैं। यह परीक्षा फरीदकोट और फिरोजपुर के केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
पेपर लीक के लिए पेन कैमरे का इस्तेमाल
पंजाब पुलिस ने बताया कि फिरोज़पुर में परीक्षा देने वाले आयुष नाम के एक उम्मीदवार ने कथित तौर पर प्रश्न पत्र की तस्वीरें लेने के लिए छिपे हुए पेन कैमरे का इस्तेमाल किया। बताया जाता है कि ये तस्वीरें वॉट्सऐप के ज़रिए हरियाणा के भिवानी में साजन को भेजी गई थीं। फिर साजन ने प्रश्न पत्र दीपक के साथ शेयर किया, जो फरीदकोट के सोसाइटी नगर में एक घर के अंदर बनाए गए अस्थायी कंट्रोल रूम से काम कर रहा था। प्रश्न सॉल्व करने के बाद दीपक और एक अन्य आरोपी मंजीत सिंह ने वायरलेस डिवाइस के ज़रिए एग्जाम सेंटर में मौजूद कैंडिडेट को ऑन्सर भेजे। फाजिल्का के संत कबीर पॉलिटेक्निक कॉलेज के कर्मचारी गुरमीत सिंह की पहचान इस ऑपरेशन के मास्टरमाइंड के तौर पर हुई है। उसने एग्जाम क्लियर कराने के लिए छात्रों से 3.5 लाख रुपये से 13 लाख रुपये तक वसूले थे।
नई दिल्ली, शिक्षक दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में देशभर के 48 स्कूल शिक्षकों को नेशनल टीचर अवॉर्ड से सम्मानित किया। इनमें…
नई दिल्ली, कॉकरोच जनता पार्टी कार्यकर्ता नीशू आजाद के पिता संजय से मारपीट के आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने शनिवार को अरेस्ट कर लिया।पुलिस ने उसे पटियाला हाउस कोर्ट…
सुल्तानपुर: जिसका उद्देश्य अडिग हो, उसे असफलताएं रोक नहीं सकतीं- इस कहावत को चरितार्थ कर दिखाया है यूपी के सुल्तानपुर में पीपरगांव के रहने वाले सीनियर अंडर ऑफिसर शार्देन्दु तिवारी…
लखनऊ: सहारनपुर में कलेक्ट्रेट में बने अवैध मस्जिद को बुलडोजर से ढहाने के बाद विपक्ष लगातार आरोप लगा रहा है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तगड़ा हमला बोला…
श्रीनगर एयरपोर्ट पर इंडिगो का विमान 6E 225 (VT-NOG) पार्किंग के दौरान खंभे से टकरा गया। फ्लाइट शुक्रवार सुबह नवी मुंबई से श्रीनगर पहुंची थी। घटना करीब सुबह 9 बजे…
नई दिल्ली, कॉकरोच जनता पार्टी कार्यकर्ता नीशू आजाद के पिता के साथ मारपीट मामले में CJP ने आज दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में प्रदर्शन किया था। CJP की मांग थी…
2024 के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर से रेप और हत्या के मामले में पुलिस ने TMC नेता सोमनाथ डे को गिरफ्तार किया है। सोमनाथ पानिहाटी नगरपालिका के…