Select Date:

‘मन की बात’ में गूंजी मल्हार की ऐतिहासिक धरोहर, प्रधानमंत्री ने किया दुर्लभ ताम्र-पट्टिकाओं का उल्लेख

Updated on 01-06-2026 02:24 PM

बिलासपुर।  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने आज प्रसारित अपने लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ में बिलासपुर जिले के ऐतिहासिक नगर मल्हार में ज्ञान भारतम् अभियान के तहत प्राप्त दुर्लभ ताम्र-पट्टिकाओं का उल्लेख कर छत्तीसगढ़ की समृद्ध ऐतिहासिक विरासत को राष्ट्रीय मंच पर नई पहचान दिलाई। प्रधानमंत्री द्वारा इस महत्वपूर्ण खोज का उल्लेख किए जाने पर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे प्रदेश के लिए गौरव का विषय बताया है।

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि लगभग 1400 से 1500 वर्ष पुरानी मानी जा रही ये ताम्र-पट्टिकाएं पांडुवंशी शासनकाल, विशेषकर महर्षि बालार्जुन के कालखंड से संबंधित महत्वपूर्ण ऐतिहासिक साक्ष्य हैं। प्राचीन ब्राह्मी लिपि और पाली भाषा में अंकित ये अभिलेख तत्कालीन शासन व्यवस्था, सामाजिक जीवन, धार्मिक परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों की अमूल्य जानकारी प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि यह खोज छत्तीसगढ़ की गौरवशाली ऐतिहासिक परंपरा का सशक्त प्रमाण है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण, संवर्धन और शोध कार्यों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। मल्हार में प्राप्त यह धरोहर केवल एक पुरातात्विक उपलब्धि नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक स्मृति और ऐतिहासिक चेतना को समृद्ध करने वाला महत्वपूर्ण अध्याय है। इससे आने वाली पीढ़ियों को अपने गौरवशाली अतीत को जानने और समझने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्रीय मंच से ऐसी उपलब्धियों का उल्लेख किए जाने से विरासत संरक्षण के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ती है तथा ऐतिहासिक धरोहरों के प्रति सम्मान की भावना और मजबूत होती है। आज का ‘मन की बात’ कार्यक्रम इस बात का प्रमाण है कि नया भारत अपनी संस्कृति, विरासत, प्रतिभा, खेल और नवाचार सभी क्षेत्रों को समान महत्व देते हुए आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि  मल्हार की ऐतिहासिक धरोहर भारत के गौरवशाली अतीत की कहानी दुनिया के सामने रख रही है। यह छत्तीसगढ़ के लिए उपलब्धि है, जो पूरे प्रदेश में आत्मगौरव, प्रेरणा और नई ऊर्जा का संचार करने वाली है।

       कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा ‘मन की बात’ में मल्हार की ऐतिहासिक खोज का उल्लेख किया जाना बिलासपुर जिले के लिए अत्यंत गौरव और सम्मान का विषय है। उन्होंने कहा कि ज्ञान भारतम् अभियान के माध्यम से जिले में ऐतिहासिक पांडुलिपियों, अभिलेखों और पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण एवं दस्तावेजीकरण का कार्य लगातार किया जा रहा है। मल्हार में प्राप्त ताम्र-पट्टिकाएं न केवल क्षेत्र के प्राचीन इतिहास को नई रोशनी में प्रस्तुत करेंगी, बल्कि शोधकर्ताओं और इतिहासकारों के लिए भी महत्वपूर्ण अध्ययन सामग्री सिद्ध होंगी। कलेक्टर  अग्रवाल ने कहा कि जिला प्रशासन इस अमूल्य धरोहर के संरक्षण और वैज्ञानिक अध्ययन के लिए संबंधित संस्थाओं के साथ समन्वय कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
जशपुरनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में लोगों को अपना पक्का आशियाना मिल रहा है। जशपुर जिले…
 27 July 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा सारंगढ़ के सीपीएम कॉलेज में कारगिल विजय दिवस पर 'माय भारत' कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज के छात्र छात्राओं की उपस्थिति में किया…
 27 July 2026
अम्बिकापुर। कृषि विभाग द्वारा संचालित जैविक खेती को बढ़ावा देने के प्रयास जिले के किसानों के लिए लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं। किसानों को प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग से पर्यावरण…
 27 July 2026
सूरजपुर।  कलेक्टर श्रीमती रेना जमील के निर्देश तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  विजेंद्र सिंह पाटले एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. के.डी. पैंकरा के मार्गदर्शन में जिला पंचायत सभाकक्ष…
 27 July 2026
सूरजपुर।  छत्तीसगढ़ शासन की सेवा सेतु योजना नागरिकों को शासकीय सेवाएं सरल, सुगम एवं समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराने की दिशा में प्रभावी पहल साबित हो रही है। योजना के माध्यम…
 27 July 2026
बीजापुर। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात के 136वें संस्करण का सामूहिक श्रवण रविवार को बीजापुर जिले के भैरमगढ़ विकासखंड के अंदरूनी क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत दरभा…
 27 July 2026
बीजापुर। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नैमेड़ में भूतपूर्व भारतीय नौसेना पेटी ऑफिसर  रणवीर सिंह भदौरिया के जन्मदिन के अवसर पर न्योता भोज, स्कूल कैबिनेट के शपथ ग्रहण समारोह…
 27 July 2026
बीजापुर। जिले के भैरमगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मंडेम में नए मोबाइल नेटवर्क टॉवर का सफलतापूर्वक संचालन प्रारंभ हो गया है। लंबे समय से नेटवर्क की समस्या से जूझ रहे…
 27 July 2026
सुकमा। जिले के सुदूर अंचलों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाने के अपने संकल्प को दोहराते हुए प्रशासन ने ग्राम पंचायत कोर्रा में एक बड़ी सफलता हासिल की है। मुख्य चिकित्सा…
Advt.