Select Date:

जवाहर नगर में पेवर ब्लाक निर्माण की गुणवत्ता पर महापौर सख्त

Updated on 07-04-2026 11:59 AM
दुर्ग ,  पटरी पार वार्ड क्रमांक 18, जवाहर नगर में प्रगति पर चल रहे सड़क पेवर ब्लाक निर्माण का महापौर अलका बाघमार ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लोक कर्म प्रभारी देवनारायण चंद्राकर, उप अभियंता पंकज साहू सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

महापौर ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य की गुणवत्ता, पेवर ब्लाक की मोटाई, बेस लेयर की मजबूती तथा उपयोग में लाई जा रही सामग्री का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य स्थल पर ही अधिकारियों से जानकारी लेते हुए स्पष्ट कहा कि शहर में चल रहे विकास कार्यों में गुणवत्ता सर्वोपरि है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान महापौर ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी भी कार्य में मानक के अनुरूप गुणवत्ता नहीं पाई जाती है, तो संबंधित निर्माण कार्य को तत्काल उखड़वाकर पुनः कराया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जो ठेकेदार निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण नहीं करेंगे या घटिया कार्य करेंगे, उन्हें ब्लैकलिस्ट किया जाएगा। महापौर की उपस्थिति में लोक कर्म प्रभारी देवनारायण चंद्राकर ने स्वयं टेप लेकर सड़क की लंबाई, चौड़ाई एवं पेवर ब्लाक की मोटाई की नापजोख की। इस दौरान कार्य की वास्तविक स्थिति का आंकलन किया गया और गुणवत्ता को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। महापौर अलका बाघमार ने अधिकारियों एवं संबंधित ठेकेदार को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि पेवर ब्लाक का निर्माण कार्य पूरी मजबूती और निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप किया जाए, ताकि यह लंबे समय तक टिकाऊ रहे और आम नागरिकों को बेहतर सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की घटिया सामग्री या कम मोटाई पाए जाने पर संबंधित एजेंसी रोहित कुमार गुप्ता,दुर्ग ठेकेदार के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।निरीक्षण के दौरान महापौर ने यह भी कहा कि नगर निगम क्षेत्र में चल रहे सभी विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी और जहां भी कमी पाई जाएगी, वहां तत्काल सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे। उनका उद्देश्य है कि शहर के नागरिकों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। इस मौके पर उपस्थित अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया कि वे निर्माण कार्यों की सतत निगरानी करें और कार्य पूर्ण होने तक गुणवत्ता सुनिश्चित करें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
कोरबा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, कोरबा जिला प्रभारी मंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री  अरुण साव ने आज सुनालिया नहर मार्ग स्थित बहुप्रतीक्षित मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण तथा डॉ. श्यामा…
 24 July 2026
कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार, रामपुर (कोरबा) में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के…
 24 July 2026
राजनांदगांव। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के मेडिसिन विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज भवन के सेमीनार हॉल में एचआईवी एड्स- जागरूकता, अधिकार और सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया…
 24 July 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला गांधीनगर में अध्ययनरत दो छात्रों की दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों…
 24 July 2026
दुर्ग,  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली द्वारा जारी "Community Mediation Towards a Litigation-Free Rural India" स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP), 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में न्यायालयीन…
 24 July 2026
बालोद, मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य के सभी जिलों के कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में हर घर नल…
 24 July 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में विधि से संघर्षरत बच्चों के बेहतर पुनर्वास एवं संरक्षण के लिए संयुक्त कार्ययोजना तैयार करने हेतु जिला स्तरीय अभिसरण की बैठक आज पीडब्ल्यूडी सभागार…
 24 July 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना परिसर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। भाजपा के प्रदर्शन के दौरान हुए पथराव मामले में कांग्रेस के 12 कार्यकर्ताओं के…
 24 July 2026
रायपुर, प्रदेश के आदिवासी अंचलों के बच्चों और किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और सुरक्षित भविष्य के लिए समुदाय, संस्कृति और व्यवहार विज्ञान पर आधारित योजनाएं तैयार की जाएंगी। छत्तीसगढ़ शासन…
Advt.