मेरठ: सरकारी स्कूल में मास्टर साहब ने बच्चों को बनाया मुर्गा, फिर डंडों से जमकर पीटा, गांववाले भड़के
Updated on
16-02-2026 11:56 AM
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ स्थित एक जूनियर हाईस्कूल में बच्चों को मुर्गा बनाकर पिटाई का मामला सामने आया है। आरोप है कि स्कूल में तैनात शिक्षक ने कई छात्रों को पहले मुर्गा बनाकर दंडित किया और फिर डंडे से उनकी पिटाई की। वीडियो वीडियो शनिवार का बताया जा रहा है जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें शिक्षक बच्चों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।यह घटना फलावदा थाना क्षेत्र के अमरोली उर्फ बड़ागांव स्थित स्कूल की है। वीडियो सामने आने के बाद अभिभावकों में रोष फैल गया। परिजनों का कहना है कि उनके बच्चे अरमान, रियाज, फैज, अल्ताफ, अलीना, खुशी, शिवम, मीत, कृष्ण, हम्माद, रिजवान और सागर उसी स्कूल में पढ़ते हैं। उन्हें बेवजह प्रिंसिपल और अन्य टीचरों द्वारा कठोर सजा दी गई।
शिक्षक ने कहा- जाओ सीएम पोर्टल पर हमारी शिकायत कर दो
आरोप है कि शिक्षक गोविंद ने बच्चों को अनुशासन के नाम पर अपमानजनक दंड दिया। जब अभिभावकों ओर ग्रामीणों ने विरोध किया तो उन्होंने धमकी देते हुए कहा कि जाओ सीएम पोर्टल पर हमारी शिकायत कर दो, बच्चे नहीं पढ़ेंगे और शरारत करेंगे तो ऐसे ही पीटे जाएंगे। वायरल वीडियो में कुछ बच्चे सहमे हुए नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तत्काल डायल 112 पर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक संबंधित सभी शिक्षक स्कूल से जा चुके थे।
अभिभावकों में आक्रोश
अभिभावकों का कहना है कि वे स्कूल में बच्चों को पढ़ने भेजते है बेवजह पीटने के लिए नहीं। इस तरह की घटनाएं बच्चों के मनोबल पर बुरा असर डालती हैं। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
क्या बोले थाना प्रभारी
फलावदा थाना प्रभारी निरीक्षक बीके त्रिपाठी ने बताया कि फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की भी जांच की जाएगी।
मुंबई: सेक्सटॉर्शन के एक मामले में कार्रवाई करते हुए मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने जम्मू कश्मीर की महिला क्रिकेटर, उसके भाई और उनके एक साथी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार…
पटना: दिल्ली से ग्रीन सिग्नल लेकर लौटे बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आने वाले एक सप्ताह के भीतर अपने मंत्रिपरिषद का विस्तार कर देंगे। जाहिर है जातीय और क्षेत्रीय संतुष्टिकरण पर…
हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार में अवैध निर्माण पर कार्रवाई की जानकारी सामने आई है। हरिद्वार जिला प्रशासन की ओर से यह कार्रवाई की गई। जिले के सुमन नगर में सिंचाई विभाग…
प्रतापगढ़: जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह 'राजा भैया' किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। यूपी के प्रतापगढ़ में कुंडा से 1993 से लगातार विधायक चुने जा रहे…
पटना: पापा-मम्मी! दिन रात पढ़ाई करने के बाद भी रिजल्ट नहीं आ पा रहा है। इसलिए हम बाध्य होकर आत्महत्या कर रहे हैं। इसमें किसी का कोई दोष नहीं है... पटना में…
शाजापुर: मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के कालापीपल क्षेत्र में मंगलवार को उस समय अजीबोगरीब स्थिति बन गई, जब अपनी उपज बेचने आए किसानों का धैर्य जवाब दे गया। ग्राम खरदौनकलां…
पटना: पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव महिलाओं को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान पर विवादों में घिर गए हैं। पप्पू यादव के बयान को जेडीयू हमलावर हो…
पटना: न्याय यात्रा, विकास यात्रा और समृद्धि यात्रा। इनके नाम पर जनता के मर्म को समझने और राज्य सरकार के कार्यों का मूल्यांकन करने का सफर है। नीतीश कुमार अब अपनी यात्रा का…