Select Date:

बेंगलुरु में अपहरण के बाद नाबालिग की हत्या:फैमिली ड्राइवर सहित दो गिरफ्तार

Updated on 01-08-2025 01:45 PM

कर्नाटक के बेंगलुरु में एक 13 साल के नाबालिग लड़के की किडनैपिंग के बाद हत्या कर दी गई। 30 जुलाई को बन्नेरघट्टा के पास से उसका अपहरण हुआ था। अगले दिन उसका आधा जला हुआ शव बन्नेरघट्टा के कग्गलीपुर रोड पर एक सुनसान इलाके में मिला। यह इलाका, नाबालिग के घर से 8 किलोमीटर दूर है।

नाबालिग का नाम निश्चित ए. था। वह बेंगलुरु के अरकेरे के पास वैश्य बैंक कॉलोनी शांतिनिकेतन ब्लॉक का रहने वाला था और क्राइस्ट स्कूल में आठवीं कक्षा का छात्र था। उसके पिता अच्युत जेसी बेंगलुरु के एक प्रतिष्ठित कॉलेज में लेक्चरर हैं और मां एक टेक कंपनी में काम करती हैं।

ग्रामीण बेंगलुरु के SP सीके बाबा ने बताया कि अपहरणकर्ताओं ने लड़के के पेरेंट्स से 5 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी। जब नाबालिग के पेरेंट्स ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, तो अपहरणकर्ताओं ने लड़के की पीट-पीटकर हत्या कर दी और उसका शव जला दिया।

इस मामले में दो लोगों को शुक्रवार सुबह बन्नेरघट्टा इलाके के पास पुलिस एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया गया है। इनमें से एक आरोपी नाबालिग के घर का ड्राइवर है। पुलिस के अनुसार, दोनों ने गिरफ्तारी की कोशिश के दौरान पुलिस अधिकारियों पर खंजर से हमला किया था।

ट्यूशन से लौटते समय नाबालिग को अगवा किया 

पुलिस के अनुसार, निश्चित के पेरेंट्स ने बुधवार शाम हुलिमावु पुलिस से संपर्क किया और बताया कि उनका बेटा ट्यूशन गया था, लेकिन वापस नहीं आया। नाबालिग के पिता के बयान के मुताबिक, निश्चित रोज शाम 5 बजे से अराकेरे 80 फीट रोड स्थित ट्यूशन सेंटर में जाता था और शाम 7:30 बजे तक लौट आता था।

30 जुलाई को वह हर दिन की तरह ट्यूशन गया था। जब वह रात 8 बजे तक घर नहीं लौटा, तो उसके पेरेंट्स ने पहले ट्यूशन टीचर से बात की तो पता चला कि वह क्लास गया था और समय पर घर भी लौट गया था। इसके बाद निश्चित के पेरेंट्स ने ट्यूशन से घर वाले रास्ते पर उसकी तलाश शुरू की।

इस दौरान, फैमिली पार्क के पास उसकी साइकिल मिली। पेरेंट्स ने रिश्तेदारों और उसके दोस्तों से भी पूछताछ की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने निश्चित के ट्यूशन से घर लौटने वाले रास्ते पर लगे CCTV फुटेज की जांच की तो पता चला कि एक बाइक सवार ने घर लौटते समय उसे रोका था। थोड़ी बातचीत के बाद, निश्चित साइकिल छोड़कर बाइक पर उनके साथ चला गया।

रात 1 बजे किडनैपर ने फोन पर 5 लाख फिरौती मांगी 

पुलिस ने 30 जुलाई की रात करीब 10:30 बजे मामला दर्ज किया और नाबालिग की तलाश शुरू की। उसी रात करीब 1 बजे निश्चित के माता-पिता को एक अज्ञात व्यक्ति से 5 लाख रुपए की फिरौती का फोन आया। लड़के के पिता ने किडनैपर की मांग मान ली और अपने बेटे को सही-सलामत लौटाने की बात कही।

फोन करने वाले ने उन्हें पैसे का इंतजाम करने को कहा और अगली सुबह लोकेशन बताने की बात कहकर फोन काट दिया। गुरुवार सुबह फिर फोन आया। कॉलर ने पूछा कि पैसे का इंतजाम हुआ या नहीं। लड़के के पेरेंट्स ने कहा कि उन्होंने रकम तैयार रखी है। इस बाद अपहरणकर्ता ने उन्हें एक लोकेशन से दूसरे लोकेशन पर भेजना शुरू कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, शायद अपहरणकर्ता यह देखना चाहते थे कि कहीं पुलिस लड़के के पेरेंट्स का पीछा करके उन तक पहुंचने की कोशिश तो नहीं कर रही। इसके बाद अचानक, अपहरणकर्ता का फोन बंद आने लगा। इसके बाद पेरेंट्स ने पुलिस को तुरंत इसकी जानकारी दी।

राहगीर ने बच्चे का शव देखा​​​​​​कर पुलिस को जानकारी दी

बन्नेरघट्टा पुलिस ने आस-पास के पुलिस थानों को बच्चे की उम्र और तस्वीर भेजी। गुरुवार शाम लगभग 5:30 बजे बन्नेरघट्टा-गोट्टिगेरे रोड पर एक राहगीर ने बच्चे का शव देखा। सूचना मिलने पर, पुलिस निश्चित के माता-पिता के साथ मौके पर पहुंची, जिन्होंने अपने बेटे की पहचान की। उसका शरीर बुरी तरह जला हुआ था। उसके जूते और कपड़े भी जल गए थे।

इधर, पुलिस को कग्गलीपुरा रोड के पास दो संदिग्धों के छिपे होने की जानकारी मिली। गुरुवार रात करीब 1 बजे, पुलिस ने संदिग्धों को पकड़ने की कोशिश की, तो उन्होंने अधिकारियों पर खंजर से हमला कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उनपर गोलियां चलाईं।

संदिग्धों ने भागने की कोशिश की तो पुलिस ने दोनों के पैर में गोली मारकर उन्हें पकड़ा। आरोपियों की पहचान गुरुमूर्ति और गोपीकृष्ण के रूप में हुई है। गुरुमूर्ति मृतक नाबालिग के घर में कभी-कभी ड्राइवर का काम करता था।

गुरुमूर्ति के दोनों पैरों में गोली लगी, जबकि गोपीकृष्ण के दाहिने पैर में गोली लगी है। दोनों को पास के एक अस्पताल ले जाया गया और उनका इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार, गुरुमूर्ति ने ही ट्यूशन से लौटते समय निश्चित का अपहरण किया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नागपुर, नागपुर में धमकीभरी चिट्ठी मिलने के बाद हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस चिट्ठी में दावा किया गया कि RSS मुख्यालय,BJP ऑफिस और मेट्रो ट्रेनों में रेडियोएक्टिव…
 01 May 2026
नई दिल्ली/कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार रात अपनी सीट भवानीपुर के EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं, जहां वे करीब 4 घंटे रहीं। बताया कि ममता ने सभी उम्मीदवारों से…
 01 May 2026
अलवर, अलवर के मौजपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। हादसे में 6 लोग जिंदा जल गए। रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के बाद अर्टिगा कार…
 01 May 2026
अहमदाबाद: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाकर चौंका दिया था। पीएम मोदी का झारग्राम दौरे का यह अंदाज सोशल मीडिया पर न सिर्फ वायरल…
 01 May 2026
देहरादून: उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। BJP अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई है। क्या है पार्टी की प्लानिंग और क्या चल रहा है संगठन के अंदर,…
 01 May 2026
शिमला, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण संस्थान (आरट्रैक) पहुंच गई है। यहां पर वह सेना द्वारा रखे एक कार्यक्रम में भाग ले रही है। इसके बाद राष्ट्रपति दिल्ली…
 01 May 2026
अमृतस​र, अमृतसर स्थित भारत-पाकिस्तान अटारी बॉर्डर पर होने वाली प्रसिद्ध रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है। नए निर्णय के अनुसार अब रिट्रीट सेरेमनी शाम 6 बजे से शुरू…
 29 April 2026
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवक ने शादी के तीसरे दिन की जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पल भर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। मौके पर…
 29 April 2026
जयपुर: अगर आपको लगता है कि सिर्फ 'डिजिटल अरेस्ट' ही साइबर ठगी का सबसे बड़ा हथियार है, तो अपनी सोच बदल लीजिए। राजस्थान की राजधानी जयपुर में ठगी का एक ऐसा…
Advt.