Select Date:

विधायक ललित चंद्राकर ने सामुदायिक भवन व श्रीकृष्ण मंदिर का किया भूमिपूजन

Updated on 07-04-2026 12:01 PM
दुर्ग। भगवान श्रीकृष्ण जी का स्मरण करते हुए दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नगपुरा में यादव समाज सामुदायिक भवन निर्माण कार्य (लागत ₹6.00 लाख) एवं श्रीकृष्ण मंदिर जीर्णोद्धार कार्य (लागत ₹3.30 लाख) का भूमिपूजन कर शुभारंभ किया गया। दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर ने पूजा-अर्चना कर कार्यों की आधारशिला रखी।

इस अवसर पर अपने संबोधन में विधायक चंद्राकर ने कहा कि ये कार्य क्षेत्र के सामाजिक एवं धार्मिक विकास को नई दिशा प्रदान करेंगे। यादव समाज प्रदेश का अग्रणी और संगठित समाज है, जिसका योगदान सदैव उल्लेखनीय रहा है। गौवंश के संरक्षण एवं संवर्धन में यादव समाज की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है—यह हमारी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को सहेजने का कार्य कर रही है। 
उन्होंने कहा  भगवान श्रीकृष्ण ने हमें कर्म, सेवा और समरसता का मार्ग दिखाया है। यादव समाज ने गौ-सेवा, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ाया है। सामुदायिक भवन युवाओं को रचनात्मक मंच देगा—शिक्षा, कौशल और स्वरोजगार के कार्यक्रम यहाँ चलेंगे; वहीं श्रीकृष्ण मंदिर का जीर्णोद्धार हमारी आस्था को मजबूती देगा। 

इस अवसर पर प्रमुख रूप से दुर्ग जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कुलेश्वरी देवांगन जिला पंचायत सभापति प्रिया साहू जनपद सदस्य  नंद कुमार साहू सरपंच श्रीमती सरोज रिगरी अंजोरा भाजपा मंडल अध्यक्ष  हेमंत सिन्हा, महामंत्री  चेतन साहू,  यामिनी हरमुख युवा मोर्चा महामंत्री  चमन यादव महिला मोर्चा अध्यक्ष  रामकली साहू  पूर्व सरपंच श्रीमती दिव्या साहू पूर्व सरपंच  सुखदेव देवांगन भूपेन्द्र रिगरी  पूर्व जनपद अध्यक्ष  पवन महतेल  ओंकार देवांगन शिव निषाद  झम्मन देशमुख जगत यादव  कुलेश्वर यादव  शिव यादव तेजराम यादव रामकुमार यादव आकाश सेन सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 May 2026
बिलासपुर। जिले के गांव-गांव और शहर में सुशासन तिहार का सिलसिला जारी है। शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं की जानकारी के साथ ही योजनाओं का लाभ मिल रहा…
 07 May 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ‘सुशासन तिहार 2026’ के तहत आयोजित समाधान शिविर ग्रामीणों और श्रमिकों के लिए त्वरित राहत का माध्यम बन रहे हैं। तिल्दा विकासखण्ड के ग्राम ताराशिव में आयोजित…
 07 May 2026
गरियाबंद। जिला मुख्यालय गरियाबंद से 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित वनांचल ग्राम मौंहाभाठा में आज सुशासन तिहार के अंतर्गत जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। 67वें राष्ट्रीय…
 07 May 2026
गरियाबंद । कलेक्टर  बी.एस. उइके ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में सुशासन तिहार की व्यापक तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित ली। इस दौरान पुलिस अधीक्षक  नीरज चंद्राकर, जिला पंचायत के…
 07 May 2026
गरियाबंद। सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर में ग्राम मौंहाभाठा के लगभग 70 वर्षीय नागरिक रामभरोसा ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। कलेक्टर  बी.एस. उईके ने उनके शिक्षा के क्षेत्र में…
 07 May 2026
राजनांदगांव, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान (एनआरएलएम) के तहत स्व-सहायता समूहों के बैंक लिंकेज के एनपीए में हो रहे वृद्धि के निराकरण एवं अन्य वित्तीय समावेशन गतिविधियों से संबंधित विषय…
 07 May 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिज का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में खनिज विभाग…
 07 May 2026
राजनांदगांव । स्टार्टअप इंडिया डिपार्टमेंट फॉर प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एण्ड इंटरनल ट्रेड (डीपीआईआईटी) अंतर्गत 6 मई 2026 को राजनांदगांव शहर स्थित एक होटल में तेजस कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला…
 07 May 2026
राजनांदगांव। जिले में सब्जी की खेती के लिए रूझान बढ़ा है और शासन की किसान हितैषी योजना का असर दिखाई दे रहा है। इसकी एक बानगी सुशासन तिहार अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड…
Advt.