Select Date:

मोदी बोले- दुनिया के किसी नेता ने जंग नहीं रुकवाई:पाकिस्तान के DGMO ने गुहार लगाई- बस करो

Updated on 30-07-2025 01:18 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर बहस में हिस्सा लिया। एक घंटा 40 मिनट की स्पीच में ट्रम्प का नाम लिए बिना कहा, 'ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दुनिया में किसी भी देश ने भारत को अपनी सुरक्षा में कार्रवाई करने से रोका नहीं है।'

उन्होंने बताया कि दुनिया के किसी भी नेता ने भारत से पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन रोकने नहीं कहा था। पाकिस्तान के DGMO ने भारत के DGMO से हमला रोकने की गुहार लगाई थी, क्योंकि वो हमारा हमला नहीं झेल पा रहा था।' अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प अब तक 26 बार कह चुके हैं कि भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर उन्होंने कराया।

इससे पहले राहुल गांधी ने 36 मिनट स्पीच दी। कहा, 'अगर दम है तो प्रधानमंत्री यहां सदन में यह बोल दें कि वह झूठ बोल रहे हैं। ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा में 16 घंटे से ज्यादा बहस चली।'

1. आतंकी अड्‌डे धुआं-धुआं, कई एयरबेस ICU में

 पाकिस्तान के साथ हमारी लड़ाई तो कई बार हुई है,लेकिन पहली बार भारत ने ऐसी रणनीति बनाई, जिसमें पहले जहां कभी नहीं गए थे, वहां हम पहुंचे। पाकिस्तान के कोने-कोने में आतंकी अड्‌डों को धुआं-धुआं कर दिया।

बहावलपुर, मुरीदके को भी जमींदोज कर दिया। भारत ने अपनी तकनीकी क्षमता दिखाई। पाकिस्तान के सीने पर सटीक प्रहार किया। उसके एयरबेस को भारी नुकसान हुआ। आज तक उनके कई एयरबेस ICU में पड़े हैं।

2. सिंदूर से लेकर सिंधु तक पाकिस्तान पर कार्रवाई की

 दुनिया ने देख लिया है कि हमारी कार्रवाई का दायरा कितना बड़ा है। सिंदूर से लेकर सिंधु तक पाकिस्तान पर कार्रवाई की है। ऑपरेशन सिंदूर ने तय कर दिया है कि भारत पर आतंकी हमले की पाकिस्तान और उसके आकाओं को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। आप ऐसे ही नहीं जा सकते है।

3. ऑपरेशन सिंदूर से टारगेट पूरा किया

पाकिस्तान के DGMO ने गुहार लगाई, बस करो बहुत हो गया, अब और ज्यादा मार झेलने की ताकत नहीं। भारत ने पहले ही कह दिया था- हमने हमारा लक्ष्य पूरा कर दिया और ज्यादा करोगे तो नतीजे भुगतने तैयार रहना।

मैं आज दोबारा कह रहा हूं कि यह भारत की स्पष्ट और सेना के साथ मिलकर तैयार की गई नीति थी कि हमारा लक्ष्य क्या है। हमने पहले दिन ही कहा था हमारा एक्शन नॉन एक्सेलेटरी है। दुनिया के किसी भी नेता ने भारत से पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन रोकने नहीं कहा।

4. ऑपरेशन सिंदूर जारी है

 मैं फिर से लोकतंत्र के इस मंदिर में दोहराना चाहता हूं। ऑपरेशन सिंदूर जारी है। पाकिस्तान ने दुस्साहस किया तो उसे करारा जवाब दिया जाएगा। आज का भारत आत्मविश्वास से भरा हुआ है।

5. अभिनंदन पकड़े गए तो कहा- मोदी फंस गए

 बालाकोट में एयर स्ट्राइक में जब अभिनंदन पकड़े गए तो पाकिस्तान का खुश होना स्वाभाविक था। क्योंकि उनके पास भारत की सेना का जवान था। लेकिन यहां भी कुछ लोग कानों-कानों में कह रहे थे कि अब मोदी फंसा। अब अभिनंदन को वापस लाकर दिखाए। डंके की चोट पर अभिनंदन वापस आए।

6. कांग्रेस ने सिंधु जल समझौते की तरफ देखा तक नहीं

नेहरू ने कहा था मुझे उम्मीद थी कि यह समझौता अन्य समस्याओं के समाधान का रास्ता खोलेगा, लेकिन हम वहीं हैं, जहां थे। नेहरू केवल तात्कालिक प्रभाव देख पा रहे थे। इस समझौते के कारण देश बहुत पिछड़ गया।

पाकिस्तान आगे दशकों तक प्रॉक्सी वॉर करता रहा। कांग्रेस की सरकारों ने बाद में भी सिंधु जल समझौते की तरफ देखा तक नहीं, नेहरू की गलती को सुधारा तक नहीं। अब भारत ने यह तय कर दिया है कि खून और पानी साथ-साथ नहीं बह सकता।

7. PoK वापस क्यों नहीं लिया

 कांग्रेस ने हमेशा नेशनल सिक्योरिटी से समझौता किया है। आज जो लोग पूछ रहे हैं कि PoK को वापस क्यों नहीं लिया। इसके पहले जवाब देना होगा पूछने वालों को, किसकी सरकार ने PoK पर पाकिस्तान को कब्जा करने का अवसर दिया था। जवाब साफ है। जब भी मैं नेहरू जी की चर्चा करता हूं तो कांग्रेस और उसका पूरा इकोसिस्टम बिलबिला जाता है पता नहीं ऐसा क्या है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नागपुर, नागपुर में धमकीभरी चिट्ठी मिलने के बाद हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस चिट्ठी में दावा किया गया कि RSS मुख्यालय,BJP ऑफिस और मेट्रो ट्रेनों में रेडियोएक्टिव…
 01 May 2026
नई दिल्ली/कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार रात अपनी सीट भवानीपुर के EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं, जहां वे करीब 4 घंटे रहीं। बताया कि ममता ने सभी उम्मीदवारों से…
 01 May 2026
अलवर, अलवर के मौजपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। हादसे में 6 लोग जिंदा जल गए। रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के बाद अर्टिगा कार…
 01 May 2026
अहमदाबाद: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाकर चौंका दिया था। पीएम मोदी का झारग्राम दौरे का यह अंदाज सोशल मीडिया पर न सिर्फ वायरल…
 01 May 2026
देहरादून: उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। BJP अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई है। क्या है पार्टी की प्लानिंग और क्या चल रहा है संगठन के अंदर,…
 01 May 2026
शिमला, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण संस्थान (आरट्रैक) पहुंच गई है। यहां पर वह सेना द्वारा रखे एक कार्यक्रम में भाग ले रही है। इसके बाद राष्ट्रपति दिल्ली…
 01 May 2026
अमृतस​र, अमृतसर स्थित भारत-पाकिस्तान अटारी बॉर्डर पर होने वाली प्रसिद्ध रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है। नए निर्णय के अनुसार अब रिट्रीट सेरेमनी शाम 6 बजे से शुरू…
 29 April 2026
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवक ने शादी के तीसरे दिन की जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पल भर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। मौके पर…
 29 April 2026
जयपुर: अगर आपको लगता है कि सिर्फ 'डिजिटल अरेस्ट' ही साइबर ठगी का सबसे बड़ा हथियार है, तो अपनी सोच बदल लीजिए। राजस्थान की राजधानी जयपुर में ठगी का एक ऐसा…
Advt.