बॉक्स ऑफिस पर Munjya ने मचाया तहलका, 5वें दिन घटने की बजाय और बढ़ गई कमाई! Mr and Mrs Mahi भी कुशल-मंगल
Updated on
12-06-2024 01:47 PM
शरवरी वाघ, अभय वर्मा और मोना सिंह की फिल्म 'मुंज्या' वाकई बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। एक ओर जहां बॉलीवुड और साउथ की बड़ी-बड़ी फिल्में बुरी तरह फ्लॉप हो रही हैं, छोटी बजट की, बिना किसी बड़े स्टार वाली यह हॉरर-कॉमेडी कमाल कर रही है। खास बात यह है कि 'मुंज्या' की कमाई वीकडेज में कम होने की बजाय बढ़ रही है। पांच दिनों में इस फिल्म ने 27.40 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। दूसरी ओर, मंगलवार को राजकुमार राव और जान्हवी कपूर की 'मिस्टर एंड मिसेज माही' की कमाई में भी थोड़ा सुधार हुआ है, लेकिन यह अब लाखों में ही कमा रही है।
sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, आदित्य सरपोतदर के डायरेक्शन में बनी 'मुंज्या' ने मंगलवार को 5वें दिन 4.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। एक दिन पहले सोमवार को इसने ओपनिंग डे के बराबर 4 करोड़ रुपये का बिजनस किया था। मंगलवार को 'मुंज्या' देखने पहुंचे दर्शकों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। सिनेमाघरों में करीब 18% सीटों पर दर्शक नजर आए हैं।
'आर्टिकल 370' से भी तगड़ी स्थिति में है 'मुंज्या'
'स्त्री' और 'भेड़िया' बनाने वाले दिनेश विजान और अमर कौशिक एक बार फिर हॉरर-कॉमेडी के जरिए दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहे हैं। इस साल 'शैतान' और 'आर्टिकल 370' के बाद 'मुंज्या' बॉलीवुड की तीसरी हिट फिल्म बन चुकी है। बल्कि यह यामी गौतम की 'आर्टिक 370' से बेहतर स्थिति में है। पहले सोमवार को यामी की फिल्म की कमाई में ओपनिंग डे के मुकाबले -30% की गिरावट दर्ज की गई थी। जबकि 'मुंज्या' के साथ ऐसा नहीं है। फिल्म की कमाई का बड़ा हिस्सा फैमिली ऑडियंस से हो रही है। सिनेमाघरों में बच्चों से लेकर बड़े तक इसका खूब आनंद ले रहे हैं।
लाइफटाइम 75-80 करोड़ कमा सकती है 'मुंज्या'
'मुंज्या' का बजट करीब 25 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। यानी यह फिल्म पांच दिनों में ही अपने बजट से आगे निकल चुकी है। तपती गर्मी और महीनों से सुस्त पड़े बॉक्स ऑफिस पर 'मुंज्या' की सक्सेस दूसरे फिल्ममेकर्स के लिए भी एक बड़ी सीख है। फिलहाल यह फिल्म जिस हिसाब से कमाई कर रही है, बहुत आश्चर्य नहीं होगा यदि यह लाइफटाइम 75-80 करोड़ रुपये की कमाई कर ले। हालांकि, शुक्रवार को रिलीज हो रही 'चंदू चैंपियन' और 27 जून को आ रही प्रभास की 'कल्कि 2898 एडी' इसकी कमाई को नुकसान जरूर पहुंचा सकते हैं।
'मिस्टर एंड मिसेज माही' ने 12वें दिन कमाए 90 लाख रुपये
दूसरी ओर, शरण शर्मा के डायरेक्शन में बनी 'मिस्टर एंड मिसेज माही' का जोर अब ठंडा पड़ता दिख रहा है। अब तक करोड़ों में कमा रही यह फिल्म बीते दो दिनों से लाखों में सिमट गई है। मंगलवार को रिलीज के 12वें दिन इस फिल्म ने 90 लाख रुपये का बिजनस किया है। हालांकि, सोमवार को 85 लाख रुपये की कमाई के मुकाबले इसकी स्थिति थोड़ी बेहतर जरूर हुई है। राजकुमार राव और जान्हवी कपूर की 'मिस्टर एंड मिसेज माही' का टोटल कलेक्शन अब 31.60 करोड़ रुपये है। इस फिल्म का बजट 40 करोड़ रुपये है। ऐसे में हिट होने के लिए अभी इसे अपनी पकड़ और मजबूत बनानी होगी। हालांकि, अब इसका 50 करोड़ की कमाई कर पाना मुश्किल लग रहा है।
भारतीय सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस और 'लाडली ऑफ द सेंचुरी' कही जाने वालीं जोहरा सहगल की 27 अप्रैल को 114वीं बर्थ एनिवर्सरी है। वह इस कदर जिंदादिल इंसान थीं कि…
रियलिटी शो 'बैटलग्राउंड सीजन 2' पिछले कुछ दिनों से निक्की तंबोली और अभिषेक मल्हन के कारण चर्चा में है। निक्की ने हाल ही शो में बतौर मेंटॉर एंट्री की और…
भोजपुरी फिल्म स्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव एक के बाद एक गाने रिलीज कर रहे हैं और 'ट्रे़ंडिंग स्टार' बने हुए हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने आकांक्षा पुरी…
कानून, अपराध और अराजकता की दुनिया एक बार फिर से जीवंत होने के लिए तैयार है, क्योंकि रणदीप हुड्डा की 'इंस्पेक्टर अविनाश' का दूसरा सीजन जल्द ही जियोहॉटस्टार पर प्रीमियर…
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…