Select Date:

म्यूचुअल फंड की फीस में आएगी कमी! सेबी का प्रस्ताव, MF में एक्सपेंस रेश्यो होगा कम

Updated on 30-10-2025 02:28 PM
नई दिल्ली: कैपिटल मार्केट रेगुलेटर सेबी ने म्यूचुअल फंड की फीस के ढांचे में बड़े बदलाव का प्रस्ताव रखा है। ET के मुताबिक, इन बदलावों से ओपन एंडेड इक्विटी म्यूचुअल फंड स्कीमों का बेस एक्सपेंस रेश्यो 15 बेसिस पॉइंट्स और क्लोज एंडेड इक्विटी म्यूचुअल फंड स्कीमों का 25 बेसिस पॉइंट्स तक कम हो जाएगा। मंगलवार को जारी एक कंसल्टेशन पेपर में सेबी ने 17 नवंबर तक आम लोगों से राय मांगी है।

अतिरिक्त चार्ज खत्म होंगे

सबसे बड़े प्रस्तावों में से एक यह है कि सेबी उन अतिरिक्त 5 बेसिस पॉइंट्स (bps) को हटाने की योजना बना रहा है, जो फंड हाउस अब तक अपनी सभी स्कीमों पर वसूल करते थे। यह 5 बेसिस पॉइंट्स का चार्ज 2012 में तब लाया गया था, जब एग्जिट लोड का नियम बदला था। सेबी प्रस्ताव दिया है कि सभी सरकारी टैक्स और चार्ज, जैसे सिक्योरिटी ट्रांजेक्शन टैक्स (STT), GST, स्टांप ड्यूटी और कमोडिटी ट्रांजेक्शन टैक्स (CTT) को टोटल एक्सपेंस रेश्यो (TER) की सीमा से बाहर रखा जाना चाहिए।

एक्सपेंस रेश्यो का पूरा ब्योरा

रेगुलेटर के मुताबिक फंड हाउस टोटल एक्सपेंस रेश्यो का पूरा ब्योरा दें, जिसमें हर तरह के खर्च का साफ-साफ ब्रेकअप हो। सेबी ने ब्रोकरेज और ट्रांजैक्शन कॉस्ट को भी कम करने का प्रस्ताव दिया है, जिसका बोझ निवेशकों पर पड़ता है। अभी ने म्यूचुअल फंड कैश मार्केट ट्रांजेक्शन पर 12 bps और डेरिवेटिव ट्रेड पर 5 bps तक चार्ज कर सकते हैं। रेगुलेटर ने अब इसे घटाकर 2 bps और 1 bps करने का प्रस्ताव रखा है।

क्या है प्रस्ताव?

ओपन-एंडेड फंड बेस एक्सपेंस रेश्यो में 15 बेसिस पॉइंट्स (0.15%) की कटौती।
क्लोज-एंडेड फंड बेस एक्सपेंस रेश्यो में 25 बेसिस पॉइंट्स (0.25%) की कटौती।
अतिरिक्त चार्ज हटेगा: फंड हाउस द्वारा वसूला जाने वाला 5 बेसिस पॉइंट्स (0.05%) का चार्ज खत्म होगा।

डबल चार्जिंग पर लगेगी रोक

डबल चार्जिंग की चिंता जताते हुए सेबी ने कहा, अक्सर निवेशक दो बार पैसा देते हैं। एक तो इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट और अडवाइजरी फीस के तौर पर और दूसरा ब्रोकरेज और ट्रांजैक्शन कॉस्ट के हिस्से के तौर पर।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। गुरुवार को ब्रेंट क्रूड 125 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया था जो इसका 4…
 01 May 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी तेजी आई है। इससे एटीएफ यानी विमान ईंधन की कीमत भी बहुत बढ़ गई है। इससे एयरलाइन कंपनियों की मुश्किल बढ़…
 01 May 2026
मई का महीने अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। महीने के पहले दिन कई नियमों में बदलाव हो रहा है जिनका संबंध सीधे आपकी जेब से हैं। 19 किलो…
 01 May 2026
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
 29 April 2026
नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
Advt.