Select Date:

नेशनल कोच पर शूटर्स की बंदूक से छेड़छाड़ का आरोप:पिता ने कहा- कोच ने मेरी बेटे की बंदूक खराब कर दी

Updated on 29-05-2024 02:14 PM

पेरिस ओलिंपिक गेम्स से ठीक पहले भारतीय निशानेबाज एक बार फिर विवादों में आती दिख रही है। मंगलवार को कुछ निशानेबाजों ने परिजनों ने एक नामी नेशनल कोच पर राइफल के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाए हैं।

एक निशानेबाज के परिजन ने नाम गुप्त रखने की शर्त पर PTI को बताया है कि कोच ने उनके बेटे की राइफल से छेड़छाड़ की। जिसके बाद उन्हें नए उपकरण खरीदने पड़े। हालांकि, परिजन ने कोच की पहचान उजागर करने से इंकार कर दिया। वर्ल्ड कप से एक दिन पहले खिलाड़ी की अनुमति के बिना कोच बंदूक में इस तरह के बदलाव कैसे कर सकता है। मामला पिछले साल भोपाल में आयोजित ISSF वर्ल्ड कप का है। हालांकि, नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) के महासचिव राजीव भाटिया ने इन आरोपों का खंड़न किया है।

याद दिला दें कि टोक्यो ओलिंपिक-2020 में भी भारतीय निशानेबाज विवाद के कारण खाली हाथ रह गए थे। 4 महीने पहले टीम इंडिया के हाई-परफॉर्मेंस डायरेक्टर ने देश नामी पूर्व निशानेबाज जसपाल राणा को रेंज से निकल दिया था। इस बाद भी विवाद खड़ा हो गया था।

खिलाड़ी के पिता बोले- कई शूटर्स शिकायत कर चुके
खिलाड़ी के पिता ने कहा कि संबंधित कोच जब भी टीम के साथ विदेश जाता है, तब ऐसा ही होता है। कोच का तर्क होता है कि आपको प्रयोग करने की जरूरत है, लेकिन वर्ल्ड कप से एक दिन पहले आप किस तरह के प्रयोग कर रहे हैं। कई निशानेबाज इस संबंध में भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (NRAI) को भी सूचित कर चुके हैं।

महासचिव बोले- ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं
NRAI के महासचिव राजीव भाटिया ने इन आरोपों का खंडन किया। उन्होंने कहा- मुझे इस तरह की किसी घटना का पता नहीं है। भाटिया ने कहा कि किसी ने भी हमारे पास शिकायत दर्ज नहीं की है। मुझे नहीं लगता कि ऐसा हुआ होगा। अगर ऐसा हुआ था तो फिर निशानेबाजों को खुलकर सामने आना चाहिए था। उनका चयन नहीं होने पर ही इस तरह के आरोप क्यों लगाए जा रहे हैं। भोपाल में विश्व कप पिछले साल मार्च में हुआ था और तब से काफी समय बीत चुका है।

बंदूकों से छेड़छाड़ का रिकॉर्ड पुराना
एक अन्य निशानेबाज के पिता ने आरोप लगाया कि इस कोच का बंदूकों से छेड़छाड़ करने का पुराना रिकॉर्ड रहा है। उन्होंने कहा कि मेरा बेटा विश्व कप खेलने गया था और कोच ने जूरी (सदस्य) के साथ मिलकर बंदूक के साथ छेड़छाड़ की थी। कोच का बंदूकों के साथ छेड़छाड़ का पुराना रिकॉर्ड है। हम इसे एनआरएआई के संज्ञान में नहीं लाए, क्योंकि हमें प्रतिशोध का डर है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को केकेआर के खिलाफ मैच के सुपर ओवर में बैटिंग के लिए भेजा। उन्होंने सुपर ओवर की पहली गेंद का सामना किया और…
 27 April 2026
लखनऊ: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में सुपर ओवर भी हुआ, जो केकेआर ने…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बीते रविवार को खेले गए इस मुकाबले में रोमांच की…
 27 April 2026
नई दिल्ली: ईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को…
 25 April 2026
नई दिल्ली: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों मिली 5 विकेट की हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी निराश…
 25 April 2026
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने के लिए शनिवार को यहां होने वाले मुकाबले में तालिका में शीर्ष पर…
 25 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 33वां मैच गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आरसीबी के…
 25 April 2026
जयपुर: आईपीएल 2026 का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में होगी। इस मैदान पर यह…
 25 April 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली ने आईपीएल में अपने 300 छक्के पूरे कर लिए हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में विराट ने 81 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 44 गेंदों की…
Advt.