Select Date:

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने की तीनों खान की तारीफ:बोले- 'सलमान मोस्ट एंटरटेनिंग, शाहरुख पैशनेट, आमिर परफेक्शनिस्ट और सबसे ऊपर हैं'

Updated on 27-06-2024 02:09 PM

एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बॉलीवुड के तीनों खान के साथ काम करने के बारे में बात की है। उन्होंने सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान की एक्टिंग स्टाइल और वर्किंग पैटर्न को लेकर बात की है।

एक इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि तीनों खान में से कौन बेस्ट है तो उन्होंने किसी एक स्टार का नाम लेने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि सबकी अलग खासियत हैं।

सलमान को उन्होंने मोस्ट एंटरटेनिंग करार दिया और कहा, 'बेशक वो रियल लाइफ में सबसे एंटरटेनिंग है, वो बेहतरीन इंसान हैं।'

नवाज की नजर में शाहरुख पैशनेट और आमिर परफेक्शनिस्ट हैं

जब नवाज से इन तीनों में से सबसे डेडिकेटेड एक्टर के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, 'शाहरुख साहब, वो बहुत पैशनेट हैं। वो तब तक कोशिश करते रहते हैं जब तक कोई चीज परफेक्ट न हो जाए। वो बहुत ही मेहनती एक्टर हैं। वो स्वभाव से भी बेहद विनम्र हैं। उनसे किसी को इंसानियत सीखनी चाहिए।'

आमिर के बारे में नवाज बोले, 'वो परफेक्शनिस्ट हैं। जिस तरह का सिनेमा उन्होंने दर्शकों को दिया है, वो अनपैरेलल है। वो रिमार्केबल इंसान हैं और बाकी सबसे ऊपर हैं। जहां तक फिल्ममेकिंग की बात है, उनका टेस्ट बहुत ही अलग और बेहतरीन है।'

तीनों खान से जलन पर बोले नवाज

नवाज ने इंटरव्यू में कहा कि शाहरुख, सलमान और आमिर से जलन का कोई सवाल ही नहीं है। अगर उनकी फिल्म चलती है तो इससे पूरी फिल्म इंडस्ट्री को फायदा होता है और हम जैसे लोग छोटी-मोटी फिल्में बना पाते हैं।

नवाज ने सलमान के साथ फिल्म 'किक' और 'बजरंगी भाईजान' में काम किया है। शाहरुख के साथ वो फिल्म 'रईस' में नजर आए हैं जबकि आमिर के साथ उन्होंने 'सरफरोश' और 'तलाश' जैसी फिल्में की हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
भारतीय सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस और 'लाडली ऑफ द सेंचुरी' कही जाने वालीं जोहरा सहगल की 27 अप्रैल को 114वीं बर्थ एनिवर्सरी है। वह इस कदर जिंदादिल इंसान थीं कि…
 27 April 2026
रियलिटी शो 'बैटलग्राउंड सीजन 2' पिछले कुछ दिनों से निक्की तंबोली और अभिषेक मल्हन के कारण चर्चा में है। निक्की ने हाल ही शो में बतौर मेंटॉर एंट्री की और…
 27 April 2026
भोजपुरी फिल्म स्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव एक के बाद एक गाने रिलीज कर रहे हैं और 'ट्रे़ंडिंग स्टार' बने हुए हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने आकांक्षा पुरी…
 27 April 2026
कानून, अपराध और अराजकता की दुनिया एक बार फिर से जीवंत होने के लिए तैयार है, क्योंकि रणदीप हुड्डा की 'इंस्पेक्टर अविनाश' का दूसरा सीजन जल्द ही जियोहॉटस्टार पर प्रीमियर…
 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
Advt.