Select Date:

नीरज चोपड़ा को दोहा डायमंड लीग में सिल्वर मेडल

Updated on 11-05-2024 12:54 PM

दोहा डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल जीत लिया है। वह अपने खिताब का बचाव नहीं कर सके। उन्होंने 6 राउंड के बाद 88.36 मीटर का बेस्ट थ्रो फेंका, जो उनके आखिरी प्रयास में आया। चेक रिपब्लिक के जैकब वादलेच पहले नंबर पर रहे, उन्होंने तीसरे अटैम्प्ट में 88.38 मीटर का बेस्ट थ्रो फेंका।

दोहा डायमंड लीग कतर के स्पोर्ट्स क्लब में हुई, नीरज ने अपने सीजन की शुरुआत दोहा से ही की। उन्होंने पिछले सीजन दोहा में गोल्ड मेडल जीता था। भारत के अन्य जैवलिन थ्रोअर किशोर जेना 10 एथलीट्स में 9वें नंबर पर रहे। उन्होंने अपने तीसरे अटैम्प्ट में 76.31 मीटर का बेस्ट थ्रो फेंका।

नीरज का पहला थ्रो रहा था फाउल
नीरज चोपड़ा का पहला थ्रो फाउल रहा था। उन्होंने दूसरे अटैम्प्ट में 84.93, तीसरे अटैम्प्ट में 86.24, चौथे अटैम्प्ट में 86.18, पांचवें अटैम्प्ट में 82.28 और आखिरी अटैम्प्ट में 88.36 मीटर लम्बा थ्रो फेंका।

गोल्ड मेडल जीतने वाले जैकब का पांचवां और छठा अटैम्प्ट फाउल रहा था। उन्होंने पहले अटैम्प्ट में 85.87, दूसरे अटैम्प्ट में 86.93, तीसरे अटैम्प्ट में 88.38 और चौथे अटैम्प्ट में 84.04 मीटर लम्बा थ्रो फेंका। उन्होंने तीसरे अटैम्प्ट में बेस्ट थ्रो फेंका, जो नीरज के बेस्ट थ्रो से बेहतर साबित हुआ।

तीसरे नंबर पर रहे पीटर्स एंडरसन
ग्रेनेडा के पीटर्स एंडरसन तीसरे, फिनलैंड के हेलैंडर ओलिवर चौथे और मोल्डोवा के मारडेयर एंड्रियन पांचवें नंबर पर रहे। एंडरसन का बेस्ट थ्रो 86.62, ओलिवर का 83.99 और एंड्रियन का 81.33 मीटर का रहा।

जेना 3 ही अटैम्प्ट के बाद रेस से बाहर हुए
भारत के किशोर जेना 3 अटैम्प्ट के बाद 9वें ही नंबर पर रह सके, जिस कारण उन्हें आखिरी 3 अटैम्प्ट नहीं मिले। जेना ने पहले अटैम्प्ट में 75.72 और तीसरे अटैम्प्ट में 76.31 मीटर लम्बा थ्रो फेंका। उनका दूसरा अटैम्प्ट फाउल रहा था। 10वें नंबर पर अमेरिका के थॉम्पसन कर्टिस रहे।

दोहा डायमंड लीग 2023 में जीता था गोल्ड
नीरज ने अपने 2023 सीजन की शुरुआत भी दोहा में की थी। पिछले साल इसी इवेंट में चोपड़ा ने 88.67 मीटर की दूरी के साथ गोल्ड हासिल किया था। वहीं, दूसरे नंबर पर चेक रिपब्लिक ने जैकब रहे थे। उन्होंने महज 0.04 मीटर से टॉप रैंक खो दी थी। हालांकि, जैकब ने 2023 में यूजीन में आयोजित फाइनल में नीरज को हराकर डायमंड लीग का ताज जीता था। जैकब ने इस बार दोहा में भी नीरज को हराया।

नीरज ने कहा था- 90 मीटर पर कुछ नहीं कहूंगा
नीरज चोपड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में 90 मीटर के थ्रो पर बातचीत करते हुए कहा, पिछले साल मैंने कहा था कि मैं 90 फेंकूंगा। इस साल, मैं कहना नहीं चाहता, मैं दिखाना चाहता हूं।

नीरज आगे बोले, लोग मुझसे यह सवाल 2018 से पूछ रहे हैं जब मैंने एशियाई गेम्स में 88.06 थ्रो किया था। लेकिन, उसके बाद बहुत सी चीजें हुईं, मेरी कोहनी की चोट, सर्जरी और अब मैं 88 और 90 मीटर के बीच फंस गया हूं।

ओलिंपिक में मेडल जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बने थे नीरज
नीरज एक साथ ओलिंपिक और वर्ल्ड चैंपियनशिप दोनों का गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बने थे। उन्होंने 2021 में हुए टोक्यो ओलिंपिक में गोल्ड जीता था।

भारत ओलिंपिक में साल 1900 से शिरकत कर रहा है, लेकिन ट्रैक एंड फील्ड इवेंट्स में नीरज से पहले किसी भारतीय ने गोल्ड छोड़िए किसी भी कलर का मेडल नहीं जीता था। नीरज से पहले मिल्खा सिंह और पीटी उषा का अलग-अलग ओलिंपिक में चौथे स्थान पर रहना भारत का बेस्ट परफॉर्मेंस था।

क्या है डायमंड लीग?
डायमंग लीग एथलेटिक्स (ट्रैक और फील्ड) का एक टूर्नामेंट है, जिसमें एथलेटिक्स के 16 इवेंट (मेंस और विमेंस) होते हैं। यह हर साल दुनिया के अलग-अलग शहरों में आयोजित किया जाता है।

डायमंड लीग एथलेटिक्स सीरीज हर साल मई से सितंबर तक आयोजित की जाती है और सीजन का समापन डायमंड लीग फाइनल के साथ होता है। आमतौर पर डायमंड लीग के सीजन में प्रतियोगिताओं की संख्या 14 होती है, जिसमें फाइनल भी शामिल होता है, लेकिन कभी-कभी यह संख्या बदल जाती है।

हर इवेंट में टॉप-8 खिलाड़ियों को पॉइंट्स मिलते हैं, पहले नंबर के खिलाड़ी को 8 और 8वें नंबर के खिलाड़ी को एक पॉइंट मिलता है। 13 इवेंट के बाद सभी खिलाड़ियों के पॉइंट्स काउंट होते हैं। टॉप-10 पोजिशन पर फिनिश करने वाले खिलाड़ियों को डायमंड लीग फाइनल में जगह मिलती है। इसमें जीतने वाले खिलाड़ी को डायमंड लीग विजेता की ट्रॉफी और कैश प्राइज मिलता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
नई दिल्ली: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों मिली 5 विकेट की हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी निराश…
 25 April 2026
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने के लिए शनिवार को यहां होने वाले मुकाबले में तालिका में शीर्ष पर…
 25 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 33वां मैच गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आरसीबी के…
 25 April 2026
जयपुर: आईपीएल 2026 का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में होगी। इस मैदान पर यह…
 25 April 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली ने आईपीएल में अपने 300 छक्के पूरे कर लिए हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में विराट ने 81 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 44 गेंदों की…
 24 April 2026
नई दिल्ली: पीएसएल में पाकिस्तान के दो स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ की जोरदार कुटाई हुई है। लीग का 35वां मुकाबला लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच…
 24 April 2026
नई दिल्ली: इस देश के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के लिए 24 अप्रैल का दिन किसी उत्सव से कम नहीं है, क्योंकि सचिन तेंदुलकर का जन्म 1973 में इसी दिन हुआ था।…
 24 April 2026
नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। टीम ने सीजन के अपने पहले मैच में जीत हासिल की थी। 2012 के बाद पहली बार मुंबई सीजन…
 24 April 2026
मुंबई: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में मुंबई को अपने घर वानखेड़े स्टेडियम में 103 रनों की शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। इस हार के…
Advt.