Select Date:

टी-20 वर्ल्ड कप में नेपाल Vs नीदरलैंड:ग्रुप ऑफ डेथ का पहला मुकाबला

Updated on 04-06-2024 12:56 PM

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का 7वां मैच मंगलवार रात नेपाल और नीदरलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला डलास के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में रात 9 बजे (भारतीय समय) से खेला जाएगा। टॉस रात 8:30 बजे होगा। यह दोनों टीमों के लिए टूर्नामेंट का पहला मैच होगा।

ग्रुप-D वर्ल्ड कप के इस एडिशन का 'ग्रुप ऑफ डेथ' माना जा रहा है। ग्रुप ऑफ डेथ उसे कहते है, जहां बड़ी टीमों को छोटी टीमों से हारने का खतरा रहता है। साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, बांग्लादेश, नीदरलैंड और नेपाल है। इसमें छोटी टीमों में नीदरलैंड और नेपाल हैं, जो कभी भी उलटफेर कर सकती हैं। इस ग्रुप का आज पहला मैच खेला जाएगा।

नेपाल दूसरी और नीदरलैंड छठी बार वर्ल्ड कप में खेल रही है। इससे पहले, नेपाल 2014 में और नीदरलैंड 2009, 2014, 2016, 2021 और 2022 में खेल चुकी है।

कप्तान पौडेल टॉप स्कोरर, ओमरजई ने सबसे ज्यादा विकेट लिए
नेपाल के लिए पिछले 12 महीनों में कप्तान रोहित पौडेल ने सबसे ज्यादा रन बनाए। 28 मैचों 732 रन स्कोर किए। वहीं, इस दौरान राइट आर्म मीडियम पेसर अविनाश बोहरा टीम के टॉप विकेट टेकर हैं।

लेविट ने नीदरलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए, टूर्नामेंट में डेब्यू करेंगे
नीदरलैंड के लिए पिछले 12 महीनों में माइकल लेविट ने सबसे ज्यादा रन बनाए और विव किंग्मा ने सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं। लेविट ने 9 मैचों में 349 रन बनाए हैं। वहीं बॉलिंग में टॉप पोजीशन पर रहने वाले किंग्मा 9 मैचों में 12 झटके हैं। लेविट वर्ल्ड कप में डेब्यू करेंगे। उन्होंने इसी साल फरवरी में नेपाल के ही खिलाफ टी-20 इंटरनेशल डेब्यू किया था।

पिछलें 12 महीनों में नीदरलैंड के टॉप प्लेयर्स...

दोनों टीमों के बीच एक मैच का मार्जिन
दोनों टीमें इससे पहले 12 बार टी-20 मुकाबले में आमने-सामने हो चुकी हैं। वहीं टी-20 वर्ल्ड कप में पहली बार होंगी। पिछले 12 मैच में 5 नेपाल ने और 6 नीदरलैंड ने जीते। जबकि एक मैच का रिजल्ट नहीं निकल सका।

दोनों टीमों के बीच आखिरी सीरीज इसी साल फरवरी-मार्च में खेली गई थी। इसमें नीदरलैंड को 2-1 से जीत मिली थी।

पिच रिपोर्ट
डलास के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में पहला इस वर्ल्ड कप का पहला मुकाबला अमेरिका और कनाडा के बीच खेला गया था। जो हाई स्कोरिंग रहा था। इस मैच में कनाडा ने 194 रन बनाए थे और अमेरिका ने इसे 18वें ओवर में चीज कर लिया था।

वेदर रिपोर्ट- बारिश की 2% आशंका
डलास में मंगलवार को बादल और धूप दोनों रहेगी। बारिश की 2% आशंका है। मैच वाले दिन यहां का तापमान 34 से 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

पॉसिबल प्लेइंग इलेवन
नीदरलैंड: माइकल लेविट, मैक्स ओडॉड, विक्रमजीत सिंह, बेस डी लीडे, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान व विकेटकीपर), वेस्ली बारेसी, टिम प्रिंगल, लोगन वान बीक, पॉल वैन मीकेरेन, आर्यन दत्त और विवियन किंगमा।

नेपाल: कुशल भुर्तेल, आसिफ शेख (विकेटकीपर), रोहित कुमार (कप्तान), दीपेंद्र सिंह ऐरी, संदीप जोरा, कुशाल मल्ला, गुलशन झा, सोमपाल कामी, करण केसी, ललित राजबंशी और अविनाश बोहरा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को केकेआर के खिलाफ मैच के सुपर ओवर में बैटिंग के लिए भेजा। उन्होंने सुपर ओवर की पहली गेंद का सामना किया और…
 27 April 2026
लखनऊ: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में सुपर ओवर भी हुआ, जो केकेआर ने…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बीते रविवार को खेले गए इस मुकाबले में रोमांच की…
 27 April 2026
नई दिल्ली: ईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को…
 25 April 2026
नई दिल्ली: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों मिली 5 विकेट की हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी निराश…
 25 April 2026
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने के लिए शनिवार को यहां होने वाले मुकाबले में तालिका में शीर्ष पर…
 25 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 33वां मैच गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आरसीबी के…
 25 April 2026
जयपुर: आईपीएल 2026 का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में होगी। इस मैदान पर यह…
 25 April 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली ने आईपीएल में अपने 300 छक्के पूरे कर लिए हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में विराट ने 81 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 44 गेंदों की…
Advt.