नेपाली बल्लेबाज ने मारा 105 मीटर का विध्वंसक छक्का, देखते रह गए फास्ट एंड फ्यूरियस एनरिक नॉर्त्जे
Updated on
15-06-2024 05:09 PM
किंग्सटाउन (सेंट विंसेंट): नेपाल जीत के बेहद करीब पहुंचने के बावजूद टी20 विश्व कप में सबसे बड़ा उलटफेर करने से चूक गया और दक्षिण अफ्रीका ने आखिर में एक रन से जीत दर्ज करके टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखा। दक्षिण अफ्रीका की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 115 रन ही बना पाई। उसकी तरफ से रीजा हेंड्रिक्स ने सर्वाधिक 43 रन बनाए। नेपाल की तरफ से कुशाल भुर्तेल ने 19 रन देकर चार और दीपेंद्र सिंह ऐरी ने 21 रन देकर 3 विकेट लिए।
नेपाल को मैच की अंतिम गेंद पर जीत के लिए दो रन की जरूरत थी। अगर वह एक रन भी बना लेता तो मैच सुपर ओवर तक खिंच जाता लेकिन किशोर खिलाड़ी गुलशन झा तेजी से रन चुराने के प्रयास में रन आउट हो गए। इस तरह से नेपाल 7 विकेट पर 114 रन ही बना पाया। नेपाल के खिलाड़ी निराश थे क्योंकि उन्होंने आईसीसी के पूर्णकालिक सदस्य के खिलाफ 12 प्रयासों में पहली जीत दर्ज करने का सुनहरा अवसर गंवा दिया।
एनरिक नॉर्त्जे को सोमपाल ने मारा 105 मीटर लंबा छक्का नेपाल को एक समय 24 गेंद पर 22 रन की जरूरत थी। उसे अंतिम तीन ओवर में जीत के लिए 18 रन चाहिए थे लेकिन उसने छह गेंद और एक रन के अंदर तीन विकेट गंवा दिए। इनमें से दो विकेट स्पिनर तबरेज शम्सी (19 रन देकर चार विकेट) ने लिए। नेपाल को आखिरी दो ओवरों में 16 रनों की जरूरत थी। गेंद एनरिक नॉर्त्जे के हाथ में थी। उन्होंने दूसरी गेंद पर कुशल मल्ला को एक रन पर आउट किया, जबकि अगली दो गेंदें कसी फेंकीं। 5वीं गेंद पर उनसे चूक हुई तो सोमपाल कामी ने स्क्वेयर लेग पर 105 मीटर का छक्का उड़ाते हुए साउथ अफ्रीकी प्लेयर्स को हिला डाला। दुनिया के सबसे तेज गेंदबाजों में शामिल फास्ट एंड फ्यूरियस एनरिक नॉर्त्जे देखते रह गए।
आखिरी गेंद पर रन आउट से चूक गया नेपाल नेपाल को अंतिम ओवर में आठ रन चाहिए थे। ओटनील बार्टमैन के इस ओवर में गुलशन पहली दो गेंद पर रन नहीं बना पाए। इसके बाद उन्होंने चौका लगाया। जब नेपाल को तीन गेंद पर चार रन चाहिए थे तब गुलशन ने सोमपाल कामी के साथ दौड़ कर दो रन लिए। पांचवीं गेंद पर कोई रन नहीं बन पाया और अगली गेंद पर गुलशन रन आउट हो गए। आसिफ शेख के 42 रन और अनिल शाह के 27 रन की मदद से नेपाल लक्ष्य के करीब पहुंच पाया था। नेपाल के कप्तान रोहित पौडेल ने कहा, ‘आखिर में यह बेहद करीबी मुकाबला बन गया था। मुझे लगता है की महत्वपूर्ण मौकों पर हमने अच्छा प्रदर्शन किया। अगर हम बड़ी टीमों के खिलाफ लगातार खेलते रहे तो अगली बार हमारी जीत होगी।’
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को केकेआर के खिलाफ मैच के सुपर ओवर में बैटिंग के लिए भेजा। उन्होंने सुपर ओवर की पहली गेंद का सामना किया और…
लखनऊ: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में सुपर ओवर भी हुआ, जो केकेआर ने…
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बीते रविवार को खेले गए इस मुकाबले में रोमांच की…
नई दिल्ली: ईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को…
नई दिल्ली: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों मिली 5 विकेट की हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी निराश…
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने के लिए शनिवार को यहां होने वाले मुकाबले में तालिका में शीर्ष पर…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 33वां मैच गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आरसीबी के…
जयपुर: आईपीएल 2026 का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में होगी। इस मैदान पर यह…
नई दिल्ली: विराट कोहली ने आईपीएल में अपने 300 छक्के पूरे कर लिए हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में विराट ने 81 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 44 गेंदों की…