मीरा रोड में सुरक्षा गार्डों पर हमले में नया मोड़, सीएम बोले- महाराष्ट्र में IS से प्रेरित हमला, संदिग्ध हिंदुओं पर अटैक करना चाहता था हमलावर
Updated on
28-04-2026 06:01 PM
मुंबई: मुंबई के उपनगर मीरा रोड के नया नगर इलाके में दो सुरक्षा गार्डों पर हुए एक हिंसक हमले के मामले में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने संज्ञान लिया है। दरअसल हमला करने से पहले उसने गार्डों की धार्मिक पहचान पर सवाल उठाए थे। माना जा रहा है कि यह एक 'लोन वुल्फ' (अकेले किया गया) हमला हो सकता है। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इसे स्व-कट्टरपंथ के एक संभावित मामले के तौर पर देखा जा रहा है। इसमें आरोपी का कथित तौर पर जिहाद के नाम पर हिंदू समुदाय के लोगों को निशाना बनाने का इरादा था। उन्होंने यह भी कहा कि जांचकर्ता इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या इसमें कोई बड़ा नेटवर्क या साजिश शामिल थी।
महाराष्ट्र सीएम ने क्या कहा? फडणवीस ने कहा कि यह स्व-कट्टरपंथ का मामला प्रतीत होता है। आरोपी के घर से कुछ किताबें और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। वह संयुक्त राज्य अमेरिका में रहता था और हाल ही में लौटा था। शुरुआती जांच से पता चला है कि वह कट्टरपंथी बन गया था और जिहाद के नाम पर हिंदू समुदाय के लोगों पर हमला करने की इच्छा रखता था। इसके चलते उसने इस घटना को अंजाम दिया।
एटीएस और एनआईए कर रही जांच उन्होंने आगे कहा कि इस मामले की जांच फिलहाल आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) कर रही हैं और राज्य सरकार इन एजेंसियों को पूरा सहयोग दे रही है। जांच का दायरा केवल आरोपी तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि उन व्यक्तियों या नेटवर्क की भी जांच की जाएगी जो उसके कट्टरपंथी बनने के पीछे थे। किसी भी संभावित साजिश का पर्दाफाश करने के लिए पूरे मामले की गहन जांच की जाएगी।
सीएम का क्यों आया बयान? महाराष्ट्र सीएम का यह बयान सोमवार तड़के मुंबई के उपनगर मीरा रोड के नया नगर इलाके में हुए एक संदिग्ध लोन वुल्फ आतंकी हमले के बाद आया है, जहां एक 31 वर्षीय व्यक्ति ने कथित तौर पर दो सुरक्षा गार्डों पर चाकू से हमला कर दिया था। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान जबर जुबैर अंसारी के रूप में हुई है। उसने शुरू में रास्ता पूछने के बहाने ड्यूटी पर तैनात गार्डों से संपर्क किया था। बाद में वह वापस आया, उनसे उनके धर्म के बारे में पूछा और कथित तौर पर उनमें से एक को इस्लामिक कलमा पढ़ने के लिए मजबूर किया।
एक की हालत नाजुक चश्मदीदों के हवाले से बताया गया है कि जब गार्ड ऐसा नहीं कर पाया, तो उसने एक धारदार हथियार से दोनों लोगों पर हमला कर दिया। पीड़ितों राजकुमार मिश्रा और सुब्रतो रमेश सेन को गंभीर चोटें आईं और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। मिश्रा की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है, जबकि सेन का इलाज चल रहा है।
आरोपी अरेस्ट पुलिस ने बताया कि घटना के 90 मिनट के भीतर ही अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया। CCTV फुटेज की मदद से उसकी पहचान हो पाई थी। हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है और महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) ने जांच अपने हाथ में ले ली है।
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
अमृतसर: शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने पंजाब में पेपर लीक मामले को लेकर भगवंत मान सरकार और आम आदमी पार्टी पर हमला किया है। उन्होंने कहा…
ग्वालियर: सिंधिया राजघराने में संपत्ति विवाद वर्षों पुराना है। रॉयल फैमिली की संपत्ति का बंटवारा होना है। संपत्ति का बंटवारा ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके तीनों बुआओं के बीच होनी है।…
चंडीगढ़: पंजाब, हरियाणा और देश के कई अन्य राज्यों के हजारों किसान मंगलवार को दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। किसान राजधानी में आयोजित होने वाली 'किसान महापंचायत' में…
ग्रेटर नोएडा: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा एक्शन लेते हुए ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतिंदर सिंह भसीन और उनकी शेल कंपनियों से जुड़ी 389 अचल…
नई दिल्ली, भारत में पहली बार डेंगू की वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने ताकेदा बायोफार्मास्यूटिकल्स इंडिया की वैक्सीन QDENGA को बाजार में इस्तेमाल…