रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा देकर महिला से नौ लाख रुपये हड़पे
Updated on
24-05-2024 12:10 PM
भोपाल। निशातपुरा थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोपितों ने महिला को झांसा दिया था कि वे उसके बच्चों की रेलवे में नौकरी लगवा देंगे। इसके लिए उन्होंने अलग-अलग समय में नकद व आनलाइन के माध्यम से लगभग नौ लाख रुपये जमा करवा लिए। रुपये देने के बाद भी जब नौकरी नहीं लगी, तो महिला ने रकम वापस मांगी। इस पर आरोपितों ने हीलाहवाली करते हुए उससे कन्नी काट ली। इसके बाद महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।
यह है मामला
निशातपुरा थाना प्रभारी रूपेश दुबे ने बताया कि करोंद के रूपनगर निवासी 55 वर्षीय मनोरमा ठाकुर ने शिकायत दर्ज कराई थी। उसमें बताया कि नीरज शर्मा नाम के व्यक्ति ने वर्ष 2022 में फोन पर संपर्क कर बोला था कि रेलवे में एक पद खाली है। उसमें आपकी बेटी की नियुक्ति हो सकती है। इसके लिए 15 लाख रुपये देना पड़ेंगे। भरोसा जताने के लिए नीरज ने रेलवे में पदस्थ कर्मचारी होने की बात कहते हुए महिला की अंकित, राहुल और सुनील नाम के युवकों से भी बात कराई थी। नीरज के कहने पर महिला ने कथित रेलवे कर्मचारियों के खाते में अलग-अलग समय में रुपये जमा करा दिए। धीरे-धीरे करके महिला करीब नौ लाख रुपये जमा करा चुकी थी। उसके बाद भी नौकरी संबंधी कोई प्रगति नहीं हुई। इस पर महिला ने अपने रुपये वापस मांगना शुरू कर दिया, तो नीरज ने महिला का फोन रिसीव करना ही बंद कर दिया। परेशान होकर महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में धोखाधड़ी होने की पुष्टि होने पर आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया।
भोपाल। मुंबई से भोपाल आ रही एयर इंडिया की उड़ान में अचानक तकनीकी खराबी आने के बाद उसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। सुरक्षित लैंडिंग के बाद मुंबई से आए यात्री उतर…
भोपाल। यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए बनारस से हडपसर के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस शुरू की जा रही है। गाड़ी संख्या 02531 का उद्घाटन विशेष फेरा 28 अप्रैल से…
भोपाल: महिलाओं के सशक्तीकरण को केंद्र में रखते हुए विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र (MP Assembly Special Session 2026) सोमवार को सुबह 11 बजे से आयोजित किया जाएगा। इस सत्र…
भोपाल: लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण (Women Reservation) देने के मुद्दे पर कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि उसे इस प्रस्ताव से कोई आपत्ति नहीं है। हालांकि,…
भोपाल: अमेरिका के साथ शांतिवार्ता की कोशिशों के बीच ईरान ने अपनी “पिपुल टू पिपुल डिप्लोमेसी” को सक्रिय कर दिया है। इसी क्रम में ईरान के सर्वोच्च नेता अली हुसैनी खामेनेई…
भोपाल: प्रदेश में दुग्ध उत्पादन और सहकारिता आधारित संकलन-प्रसंस्करण को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसी दिशा में 8 अप्रैल 2025 को राष्ट्रीय डेयरी विकास…
भोपाल: मध्यप्रदेश में बढ़ते तापमान के साथ भीषण गर्मी (MP Weather Update) का असर लगातार तेज होता जा रहा है। रविवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से…
भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र (MP Assembly Special Session 2026) सोमवार को आयोजित किया गया, जिसमें संसद और सभी राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण…
भोपाल: भोपाल जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-एक से रोजाना हजारों यात्रियों का आना-जाना होता है, लेकिन स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-एक की साइड की सड़क खुद परेशानी का बड़ा कारण बन…