Select Date:

अमेरिका ही नहीं अफगानिस्तान ईरान जैसे देशों से थोक में आ रहा है सस्ता सेब, भारतीय बागवान की यूं उड़ रही है नींद

Updated on 22-07-2024 02:55 PM
नई दिल्ली: भारतीयों के बीच इंपोर्टेड सामानों के प्रति जबरदस्त क्रेज है। इंपोर्टेड सामान चाहे सौंदर्य प्रसाधन हो, सब्जी हो या फल हो, सब का जादू लोगों के सिर चढ़ कर बोलता है। कुछ ऐसा ही सेब (Apple) में भी हो रहा है। इस समय भारतीय बाजार में इंपोर्टेड सेब (Imported Apple) की धमक बढ़ रही है। साल 2023-24 के दौरान तो सेब के आयात (Apple Import) में 33.98 फीसदी की भारी बढ़ोतरी हुई है। इससे हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर जैसे राज्यों के सेब बागवान परेशान हैं।

5 लाख टन से भी ज्यादा आए विदेशी सेब

भारत में इंपोर्टेड सेब की हिस्सेदारी लगातार बढ़ रही है। केंद्र सरकार की एजेंसी कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) के अनुसार, भारत ने 2023-24 में 5.1 लाख टन सेब का आयात किया, जो 2022-23 में 3.7 लाख टन से अधिक है। मतलब कि करीब 34 फीसदी की बढ़ोतरी।

कहां से आ रहे हैं सेब

भारत में मुख्य रूप से ईरान, तुर्की, इटली, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड और अमेरिका से सेब का आयात किया जाता है। हाल के वर्षों में इन देशों से आयात में काफी वृद्धि देखी गई है। उदाहरण के लिए, ईरान से सेब का आयात साल 2023-24 में 1.37 लाख टन तक पहुंच गया। यह साल 2022-23 में आए 80,346 टन से 71.77 फीसदी अधिक है। इसी तरह, तुर्की से आयात 9 प्रतिशत बढ़कर 2023-24 में 1.17 लाख टन हो गया, जबकि 2022-23 में यह 1.07 लाख टन था।

अफगानिस्तान से दबा कर हो रहा है आयात

हाल के वर्षों के दौरान अफगानिस्तान से सेब के आयात में नाटकीय रूप से 2400 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। साल 2022-23 के दौरान भारत ने अफगानिस्तान से 1,508 टन सेब का आयात किया था। यह साल 2023-24 में बढ़कर 37,837 टन तक पहुंच गया। कुछ लोग इसे 'तालिबानी सेब' भी बोल रहे हैं। इसके अतिरिक्त, पोलैंड से सेब का आयात 2023-24 में 33,409 टन रहा, जो 2022-23 में 26,323 टन था। दक्षिण अफ्रीका से आयात 2022-23 में 19,256 टन से बढ़कर 2023-24 में 27,738 टन हो गया, जबकि अमेरिका से आयात 2022-23 में 4,486 टन से बढ़कर 2023-24 में 20,540 टन हो गया।

घटी इंपोर्ट ड्यूटी से बढ़ गया आयात

भारत ने पिछले साल जून में ही इंपोर्टेड सेब पर कस्टम ड्यूटी में कमी है। पहले आयातित सेब पर 75 फीसदी की ड्यूटी लगती थी, जिसे जून 2023 में घटा कर 50 फीसदी कर दिया गया। सेब के बागवान इस शुल्क को बढ़ा कर 100 फीसदी करने की मांग कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश फल और सब्जी उत्पादक संघ के अध्यक्ष नरेश चौहान ने रूरल वॉयस से बातचीत में बताते हैं कि विदेशी सेब भारतीय सेब की तुलना में सस्ते हैं। इसी से भारतीय सेबों की मांग कम हो गई है। उनका कहना है कि सस्ते विदेशी सेब की वजह से हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के हजारों बागवानों को काफी नुकसान हुआ है।

कोल्ड स्टोरेज का किराया नहीं निकल रहा

चौहान बताते हैं कि बरसात बीतते ही सेब की तुड़ाई शुरू हो जाती है। नवंबर-दिसंबर तक सेब कोल्ड स्टोरेज में रख दिया जाता है ताकि हार्वेस्टिंग सीजन बीतने के बाद उसे निकाल कर महंगा बेचा जा सके। लेकिन उसी समय विदेशों से सस्ता सेब भारतीय बाजार में पहुंच रहा है। इससे देसी सेबों की डिमांड घट गई है। इससे बागवानों का कोल्ड स्टोरेज का किराया तक नहीं निकल पा रहा है। बाजार में ग्राहक हिमाचल या कश्मीरी सेब के बजाय इंपोर्टेड सेब को तवज्जो देते हैं क्योंकि वे देखने में अच्छे लगते हैं।

अफगानिस्तान से प्याज भी आ रहा है

इस समय भारतीय बाजार में अफगानिस्तान से 'प्याज' भी आ रहा है। लोग इसे 'तालिबानी प्याज' भी बोल रहे हैं। दरअसल, घरेलू बाजार में प्याज के बढ़े दामों के बाद कुछ ट्रेडर्स पाकिस्तान के रास्ते अफगानिस्तान से प्याज मंगा रहे हैं। यह प्याज पंजाब के अमृतसर ही नहीं बल्कि दिल्ली के बाजारों तक पहुंच रहा है। इससे नासिक और मध्य प्रदेश के प्याज का भाव कुछ नरम हुआ है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। गुरुवार को ब्रेंट क्रूड 125 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया था जो इसका 4…
 01 May 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी तेजी आई है। इससे एटीएफ यानी विमान ईंधन की कीमत भी बहुत बढ़ गई है। इससे एयरलाइन कंपनियों की मुश्किल बढ़…
 01 May 2026
मई का महीने अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। महीने के पहले दिन कई नियमों में बदलाव हो रहा है जिनका संबंध सीधे आपकी जेब से हैं। 19 किलो…
 01 May 2026
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
 29 April 2026
नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
Advt.