संजू सैमसन ही नहीं, इस खिलाड़ी के साथ भी हुआ अन्याय... शशि थरूर बोले- पहली बार ऐसा देख रहा हूं
Updated on
19-07-2024 02:18 PM
नई दिल्ली: लोकसभा सांसद और क्रिकेट के शौकीन शशि थरूर ने श्रीलंका दौरे के लिए चुनी गई टीमों को लेकर भारतीय क्रिकेट बोर्ड की सिलेक्शन कमिटी पर खूब निशाना साधा है। बोर्ड द्वारा चुनी गई टीम में कुछ आश्चर्यजनक खिलाड़ी शामिल नहीं थे, जिसने थरूर का ध्यान खींचा। हर बार संजू सैमसन को लेकर सिलेक्टरों को कोसने वाले शशि थरूर ने इस बार एक और खिलाड़ी का सपोर्ट किया है। उन्होंने वनडे और टी20 से अभिषेक शर्मा को बाहर किए जाने के खिलाफ आवाज उठाई है।
सैमसन को श्रीलंका के खिलाफ सबसे छोटे प्रारूप की सीरीज के लिए टीम में जगह मिली, जबकि अभिषेक को दोनों ही टीमों से नजरअंदाज कर दिया गया। अभिषेक ने हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में शानदार शतक बनाया था। इसके बाद माना जा रहा था कि ओपनिंग की जिम्मेदारी अब यशस्वी जायसवाल और अभिषेक शर्मा के पास रहेगा, क्योंकि रोहित शर्मा के संन्यास की वजह से टी20 टीमें ओपनर की जगह खाली थी। हालांकि, ऐसा हुआ नहीं। इन सभी बातों को गिनाते हुए थरूर ने लिखा- इस महीने के अंत में भारत के श्रीलंका दौरे के लिए टीम का चयन दिलचस्प है। संजू सैमसन, जिन्होंने अपने आखिरी वनडे में शतक लगाया था, उन्हें वनडे के लिए नहीं चुना गया है, जबकि अभिषेक शर्मा, जिन्होंने #INDvZIM सीरीज में T20I शतक लगाया था, उन्हें दोनों ही फॉर्मेट में नहीं चुना गया है। शायद ही कभी ऐसा हुआ हो कि भारतीय टीम की सफलता चयनकर्ताओं के लिए इतनी कम मायने रखती हो! खैर, टीम को शुभकामनाएं। सूर्यकुमार यादव को श्रीलंका के खिलाफ T20I में भारतीय टीम की कमान सौंपी गई है, जबकि शुभमन गिल को तीन मैचों की सीरीज के लिए उपकप्तान बनाया गया है। इस बीच रोहित शर्मा और विराट कोहली को दौरे के लिए वनडे टीम में शामिल किया गया है, जिसमें रोहित शर्मा टीम की कप्तानी भी करेंगे। गिल वनडे सीरीज में उपकप्तान भी हैं।
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को केकेआर के खिलाफ मैच के सुपर ओवर में बैटिंग के लिए भेजा। उन्होंने सुपर ओवर की पहली गेंद का सामना किया और…
लखनऊ: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में सुपर ओवर भी हुआ, जो केकेआर ने…
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बीते रविवार को खेले गए इस मुकाबले में रोमांच की…
नई दिल्ली: ईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को…
नई दिल्ली: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों मिली 5 विकेट की हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी निराश…
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने के लिए शनिवार को यहां होने वाले मुकाबले में तालिका में शीर्ष पर…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 33वां मैच गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आरसीबी के…
जयपुर: आईपीएल 2026 का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में होगी। इस मैदान पर यह…
नई दिल्ली: विराट कोहली ने आईपीएल में अपने 300 छक्के पूरे कर लिए हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में विराट ने 81 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 44 गेंदों की…