10 अप्रैल को शपथ और फिर नीतीश CM पद से इस्तीफा दे सकते हैं, बिहार में सियासी उलटफेर का काउंटडाउन शुरू- रिपोर्ट
Updated on
31-03-2026 11:17 AM
पटना: बिहार में सीएम नीतीश कुमार को लेकर एक बार फिर से चर्चा तेज हो गई है। सीएम नीतीश कुमार ने सोमवार को ही बिहार विधानपरिषद से अपना इस्तीफा दे दिया। इसके बाद अटकलें थीं कि वो सोमवार को ही मुख्यमंत्री पद से भी इस्तीफा दे देंगे। लेकिन ऐसा हुआ नहीं, इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है।
10 अप्रैल को नीतीश लेंगे राज्यसभा में शपथ- रिपोर्ट
खबर है कि सीएम नीतीश कुमार 10 अप्रैल 2026 को राज्यसभा में बतौर सांसद शपथ ले कर उच्च सदन की सदस्यता ले लेंगे। एक टीवी चैनल ने इस खबर को अपने सूत्रों के हवाले से बताया है। टीवी चैनल के मुताबिक सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा में शपथ लेने की तारीख तय हो गई है जो कि 10 अप्रैल है।
10 अप्रैल के बाद सीएम नीतीश कभी भी दे सकते हैं इस्तीफा- रिपोर्ट
राज्यसभा में शपथ लेने के बाद सीएम नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा दे सकते हैं। टीवी चैनल के मुताबिक 10 अप्रैल को राज्यसभा की शपथ लेने के बाद सीएम नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से अपना त्यागपत्र दे देंगे। यानी 10 अप्रैल के बाद किसी भी वक्त सीएम नीतीश का इस्तीफा हो सकता है।
नीतीश खरमास में ग्रहण करेंगे राज्यसभा की सदस्यता
लेकिन इसमें भी एक पेच है। नीतीश कुमार हमेशा खरमास बाद ही शुभ काम की शुरुआत करते हैं। लेकिन साथ ही वो नियमों का भी पालन करते हैं। खरमास 14 अप्रैल को खत्म हो रहा है, ऐसे में राज्यसभा में शपथ लेने के लिए खरमास से पहले का वक्त क्यों चुना गया, इसके पीछे की ठोस वजह साफ नहीं है। माना जा रहा है कि बीजेपी जल्द से जल्द सत्ता का ट्रांसफर करा लेना चाहती है। इसीलिए बीजेपी की कोशिश है कि ये जल्द से जल्द हो जाए।
नीतीश के करीबी निराश
वहीं नीतीश कुमार के ज्यादातर करीबी नेता अभी भी उनके फैसले से निराश हैं। सोमवार को नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद उनके करीबी मंत्री अशोक चौधरी रो पड़े। मीडिया के कैमरों के सामने उन्होंने खूब आंसू बहाए। वहीं जदयू के ज्यादातर नेता पहले ही बता चुके हैं कि वो बस सीएम नीतीश को नेता मान कर उनके फैसले को सहमति दे रहे हैं, लेकिन दिल से वो ऐसा बिल्कुल नहीं चाहते।
नई दिल्ली, शिक्षक दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में देशभर के 48 स्कूल शिक्षकों को नेशनल टीचर अवॉर्ड से सम्मानित किया। इनमें…
नई दिल्ली, कॉकरोच जनता पार्टी कार्यकर्ता नीशू आजाद के पिता संजय से मारपीट के आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने शनिवार को अरेस्ट कर लिया।पुलिस ने उसे पटियाला हाउस कोर्ट…
सुल्तानपुर: जिसका उद्देश्य अडिग हो, उसे असफलताएं रोक नहीं सकतीं- इस कहावत को चरितार्थ कर दिखाया है यूपी के सुल्तानपुर में पीपरगांव के रहने वाले सीनियर अंडर ऑफिसर शार्देन्दु तिवारी…
लखनऊ: सहारनपुर में कलेक्ट्रेट में बने अवैध मस्जिद को बुलडोजर से ढहाने के बाद विपक्ष लगातार आरोप लगा रहा है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तगड़ा हमला बोला…
श्रीनगर एयरपोर्ट पर इंडिगो का विमान 6E 225 (VT-NOG) पार्किंग के दौरान खंभे से टकरा गया। फ्लाइट शुक्रवार सुबह नवी मुंबई से श्रीनगर पहुंची थी। घटना करीब सुबह 9 बजे…
नई दिल्ली, कॉकरोच जनता पार्टी कार्यकर्ता नीशू आजाद के पिता के साथ मारपीट मामले में CJP ने आज दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में प्रदर्शन किया था। CJP की मांग थी…
2024 के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर से रेप और हत्या के मामले में पुलिस ने TMC नेता सोमनाथ डे को गिरफ्तार किया है। सोमनाथ पानिहाटी नगरपालिका के…