दिल्ली और मुंबई में कहां खुलेगा टेस्ला का शोरूम? भारत में कितनी होगी कार की कीमत
Updated on
19-02-2025 02:42 PM
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क की कंपनी टेस्ला भारत में एंट्री करने की तैयारी में है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टेस्ला अप्रैल से ही अपनी गाड़ियां बेचना शुरू कर सकती है। कंपनी बर्लिन प्लांट में बनी इम्पोर्टेड गाड़ियां भारत में बेचने की योजना बना रही है। कंपनी भारत में करीब 25,000 अमेरिकी डॉलर (21 लाख रुपये) कीमत वाली सस्ती इलेक्ट्रिक कारें पेश कर सकती है। टेस्ला ने मुंबई में बीकेसी और दिल्ली में एयरोसिटी को अपना शोरूम खोलने के लिए शॉर्टलिस्ट किया है।
रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक टेस्ला ने नई दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास एयरोसिटी इलाके में एक शोरूम के लिए जगह लीज पर लेने का फैसला किया है। इसी तरह मुंबई में कंपनी ने एयरपोर्ट के करीब बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में जगह चुनी है। टेस्ला कई साल से भारत में एंट्री करने की कोशिश कर रही है। मस्क ने हाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अमेरिका में मुलाकात की थी। इसके बाद टेस्ला की भारत में एंट्री के लिए हलचल तेज हो गई है। कंपनी ने कई अधिकारियों को भर्ती करने के लिए विज्ञापन जारी किया है।
टैरिफ में छूट
टेस्ला को भारत में टैरिफ पर आपत्ति थी। सरकार ने महंगी गाड़ियों पर टैरिफ 100 फीसदी से घटाकर 70 फीसदी कर दिया है। साथ ही देश में 50 करोड़ डॉलर का न्यूनतम निवेश करके मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करने वाली कंपनियों को आयात शुल्क में छूट दी जाएगी। यह कदम टेस्ला जैसी प्रमुख ऑटो कंपनियों को आकर्षित करने के मकसद से उठाया गया था। मस्क ने 2021 में कहा था कि अगर टेस्ला भारत में इम्पोर्टेड गाड़ियों के साथ सफल होती है, तो वह भारत में एक मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट लगा सकती है।
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…