Select Date:

एक दिन सत्ता बदलेगी, हम पश्चिम बंगाल का नाम बदलवाएंगे, केरल से केरलम पर ममता बनर्जी की दो टूक

Updated on 25-02-2026 12:13 PM
कोलकाता: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों से पहले तटीय राज्य केरल का नाम केरलम करने को मंजूरी प्रदान कर दी है। केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में नए नाम को स्वीकृति दी गई। केरल का नाम केरलम होने पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुस्सा जाहिर करते हुए केंद्र को निशाने पर लिया है। ममात बनर्जी ने बंगाल के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि एक दिन सत्ता बदलेगी और हम पश्चिम बंगाल का नाम बदलवाएंगे। ममता बनर्जी के इस बयान से के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा छिड़ी है कि क्या तृणमृल कांग्रेस चुनावों में इस मुद्दा तो नहीं बनाएगी, क्योंकि ममता बनर्जी पहले से ही राज्य में बांग्ला अस्मिता वाला कार्ड ही खेल रही हैं।


केंद्र के पास लंबित है प्रस्ताव
केरल की पिनराई विजयन सरकार ने विधानसभा में प्रस्ताव को पारित करके मंजूरी के लिए केंद्र को भेजा था। इस पर केंद्रीय कैबिनेट ने निर्णय ले लिया है। ममता बनर्जी का कहना है कि बंगाल विधानसभा ने राज्य का नाम बांग्ला करने का प्रस्ताव दो बार पारित किया, लेकिन केंद्र ने अब तक मंजूरी नहीं दी। ममता बनर्जी की अगुवाई वाली राज्य सरकार पश्चिम बंगाल का नाम बांग्ला करना चाहती है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार ने जुलाई 2018 में पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर 'बांग्ला' करने के लिए एक प्रस्ताव पास किया था और इसे कई बार केंद्र सरकार को भेजा था। केरल का नाम केरलम करने के बाद यह मामला अब प्रकाश में आ गया है।
भड़क गईं ममता बनर्जी
ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल के जायज अधिकारों को हमेशा नकारा गया है। हमने अपनी विधानसभा में बिल पास किया है और इसे कई बार केंद्र सरकार को भेजा है, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। हमें मीटिंग के दौरान लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है क्योंकि राज्य का नाम 'W' से शुरू होता है। ममता बनर्जी की नाराजगी ऐसे वक्त पर सामने आई है जब केरल की तरह ही पश्चिम बंगाल भी विधानसभा चुनावों की दहलीज पर खड़ा है। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की टीएमसी जीत की हैट्रिक लगाने के लिए चौथी जीत की उम्मीद कर रही है तो वहीं बीजेपी को उम्मीद है कि राज्य में मुख्य विपक्षी दल बनने के बाद अब सत्ता में आ सकती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 April 2026
चमोली, चारधाम यात्रा के पांचवें दिन आज चमोली स्थित बद्रीनाथ धाम के कपाट विधिवत रूप से खोल दिए गए हैं। सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर मंदिर के द्वार खुलते ही…
 23 April 2026
मुंबई: सेक्सटॉर्शन के एक मामले में कार्रवाई करते हुए मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने जम्मू कश्मीर की महिला क्रिकेटर, उसके भाई और उनके एक साथी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार…
 23 April 2026
पटना: दिल्ली से ग्रीन सिग्नल लेकर लौटे बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आने वाले एक सप्ताह के भीतर अपने मंत्रिपरिषद का विस्तार कर देंगे। जाहिर है जातीय और क्षेत्रीय संतुष्टिकरण पर…
 23 April 2026
हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार में अवैध निर्माण पर कार्रवाई की जानकारी सामने आई है। हरिद्वार जिला प्रशासन की ओर से यह कार्रवाई की गई। जिले के सुमन नगर में सिंचाई विभाग…
 22 April 2026
प्रतापगढ़: जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह 'राजा भैया' किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। यूपी के प्रतापगढ़ में कुंडा से 1993 से लगातार विधायक चुने जा रहे…
 22 April 2026
पटना: पापा-मम्मी! दिन रात पढ़ाई करने के बाद भी रिजल्ट नहीं आ पा रहा है। इसलिए हम बाध्य होकर आत्महत्या कर रहे हैं। इसमें किसी का कोई दोष नहीं है... पटना में…
 22 April 2026
शाजापुर: मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के कालापीपल क्षेत्र में मंगलवार को उस समय अजीबोगरीब स्थिति बन गई, जब अपनी उपज बेचने आए किसानों का धैर्य जवाब दे गया। ग्राम खरदौनकलां…
 22 April 2026
पटना: पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव महिलाओं को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान पर विवादों में घिर गए हैं। पप्पू यादव के बयान को जेडीयू हमलावर हो…
 22 April 2026
पटना: न्याय यात्रा, विकास यात्रा और समृद्धि यात्रा। इनके नाम पर जनता के मर्म को समझने और राज्य सरकार के कार्यों का मूल्यांकन करने का सफर है। नीतीश कुमार अब अपनी यात्रा का…
Advt.