Select Date:

क्रिकेट फैन से भिड़े पाकिस्तानी पेसर हारिस:बोले- ये इंडियन होगा, फिर सफाई दी- फैमिली को बुरा-भला कहा तो माकूल जवाब दूंगा

Updated on 19-06-2024 01:29 PM

वर्ल्ड कप से बाहर हो चुकी पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ अमेरिका में एक क्रिकेट फैंन से भिड़ गए। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में हारिस कहते दिख रहे हैं कि ये इंडियन होगा। फैन और हारिस रउफ में हाथापाई होते-होते बची।

वीडियो वायरल होने के बाद हारिस ने सोशल मीडिया पर सफाई दी। उन्होंने कहा, "लोग हमारा समर्थन और आलोचना करें, लेकिन अगर बात पेरेंट्स और फैमिली पर आई तो माकूल जवाब देने से हिचकूंगा नहीं।"

फैन ने हारिस से कहा- सिर्फ एक फोटो मांगी थी
वीडियो में हारिस की पत्नी मुजना मसूद मलिक उन्हें रोकने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन रऊफ हाथ छुड़ाकर फैन से लड़ने पहुंच जाते हैं। रऊफ ने कहा कि ये जरूर इंडियन होगा। इस पर फैन ने कहा कि वो पाकिस्तानी है।

जब ये घटना हुई, तब हारिस पत्नी के साथ होटल के बाहर टहल रहे थे। इसी दौरान फैन ने कुछ कमेंट किया और हारिस दौड़कर फैन के पास पहुंच गए। वहां मौजूद कुछ और लोगों ने हारिस को रोकने की कोशिश की।

इसके बाद दोनों के बीच बहस होने लगी। फैन ने कहा कि वो पाकिस्तानी है। इस पर हारिस ने कहा कि क्या तुम अपने पिता को गाली देते हो। पाकिस्तानी हो और तुम्हारे पिता ने यही सिखाया है तुम्हें?

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर सफाई दी

हारिस ने वीडियो वायरल होने के बाद X पर लिखा- मैं ये बात सोशल मीडिया पर नहीं लाना चाहता था। लेकिन वीडियो सामने आने के बाद मुझे लग रहा है कि स्थिति को स्पष्ट करना जरूरी है। पब्लिक फिगर होने के नाते हम जनता की हर तरह की बातें सुनते हैं। आप हमारी आलोचना करिए, हमारा सपोर्ट करिए, हमें सुनना होगा। लेकिन जब बात पेरेंट्स और फैमिली पर आएगी तो मैं माकूल जवाब देने से हिचकूंगा नहीं।

रऊफ ने वर्ल्ड कप में लिए 7 विकेट
टूर्नामेंट में हारिस रऊफ खेले 4 मैचों में 6.73 की इकोनॉमी रेट से गेंदबाजी की है और 7 विकेट लिए। उन्होंने अमेरिका के खिलाफ पहले मैच में 37 रन देकर 1 विकेट लिए थे। जबकि भारत के खिलाफ दूसरे मैच में 21 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे। रऊफ ने कनाडा के खिलाफ 2 और आयरलैंड के खिलाफ 1 विकेट चटकाया।

भारत और अमेरिका से हार के बाद सुपर-8 में नहीं पहुंचा पाकिस्तान
पाकिस्तान ने ग्रुप लीग के 4 मैचों में से केवल 2 मैच में ही जीत पाई थी। उसे भारत के साथ ही टी-20 वर्ल्ड कप में पहली बार खेलने वाली अमेरिकी टीम से हार का सामना करना पड़ा था। पाकिस्तानी टीम आयरलैंड और कनाडा से अपने मैच बमुश्किल जीत पाई थी।

अमेरिका से हार के बाद आजम खान भी फैंस से भिड़ गए थे
इससे पहले आजम खान भी अमेरिका से हार के बाद फैंस से भिड़ गए थे। उनका आरोप था कि फैंस ने उनसे बदतमीजी की है। आजम खान ने अमेरिका के खिलाफ गोल्डन डक हो गए थे। मैच के बाद जब वह पवेलियन जा रहे थे, तब स्टैंड में बैठे एक फैंस ने कुछ कहा था, जिसके बाद आजम खान उनसे भिड़ गए थे।

इंजमाम टोरंटो में फैन की तरफ बल्ला लेकर चले गए थे
साल 1997 सहारा कप का दूसरा मैच टोरंटो में खेला जा रहा था। मुकाबले के दौरान पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर इंजमाम उल हक अचानक गुस्साए और मैच देख रहे एक लड़के के पास पहुंच गए। उस मैच के दौरान इंजमाम को कुछ लोग 'आलू' कह के उन्हें चिढ़ाने की कोशिश कर रहे थे। इस वजह से इंजमाम गुस्सा गए थे। हालांकि बाद में खुलासा हुआ था कि फैंस ने अजरूद्दीन की पत्नी पर कुछ कमेंट किया था। जिसकी वजह से वह गुस्सा हुए थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को केकेआर के खिलाफ मैच के सुपर ओवर में बैटिंग के लिए भेजा। उन्होंने सुपर ओवर की पहली गेंद का सामना किया और…
 27 April 2026
लखनऊ: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में सुपर ओवर भी हुआ, जो केकेआर ने…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बीते रविवार को खेले गए इस मुकाबले में रोमांच की…
 27 April 2026
नई दिल्ली: ईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को…
 25 April 2026
नई दिल्ली: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों मिली 5 विकेट की हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी निराश…
 25 April 2026
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने के लिए शनिवार को यहां होने वाले मुकाबले में तालिका में शीर्ष पर…
 25 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 33वां मैच गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आरसीबी के…
 25 April 2026
जयपुर: आईपीएल 2026 का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में होगी। इस मैदान पर यह…
 25 April 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली ने आईपीएल में अपने 300 छक्के पूरे कर लिए हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में विराट ने 81 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 44 गेंदों की…
Advt.